17/06/2020
दहेज देने असमर्थ होने के कारण दूसरी जाती में किया विवाह।
जमुआ(गिरिडीह)-:प्रखंड के कुरहो बिन्दो पंचायत के गम्हारडीह गांव निवासी विकाश कुमार अग्रवाल ने वर्मा जाती के लडकी से किया विवाह। बताया गया कि लकड़ी पक्ष के गरीब परिवार से रहने के कारण वह अपनी बेटी की शादी नही कर पा रहे थे । तभी विकाश कुमार अग्रवाल ने इस परिवार के मुश्किलो को आसान बनाते हुवे शादी के लिए तैयार हुवा । बताया गया कि दोनों पक्षो के लोग राजी खुशी से साथ शादी कराया गया । लड़की पक्ष बेंगाबाद प्रखंड के बिजलीबथान से है जिसका नाम निक्की कुमारी पिता इंदो महतो । उक्त शादी बेंगाबाद प्रखंड के खुटरीधाम मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। जहां आयोजित शादी समारोह में वर वधु के पूरे परिवार के लोगो के अलावा दोनों पक्ष के कई अन्य लोगों के उपस्थिति में शादी कराई गई। मौके पर उपस्थित लड़का पक्ष मुकेश अग्रवाल , बालमुकुंद अग्रवाल , सोनू अग्रवाल , प्रवीण अग्रवाल , लड़की पक्ष चंद्रिका महतो , मनोज वर्मा , महेंद्र वर्मा , कैलाश वर्मा वार्ड सदस्य , राजेंद्र मोदी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे ।