Ganga Art Gallery

Ganga Art Gallery Nature has been my art teacher since my innocent childhood inspired by a drama screen painter .l nev

19/03/2026

कला कला के लिए,
कला बिन जीवन अधूरे।

20/02/2026

शुभ रात्रि सत्संगी जनों,
गुरु ईश्वर दया का अधिकारी बनो।

25/10/2025

ओम् जय गुरुदेव।

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।                   ***प्रो० प्रसाद मदन मोहन अकिंचन।                   ***...
24/10/2025

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***
प्रो० प्रसाद मदन मोहन अकिंचन।
***
1 188
*. **
मेरे तन मन के पिंजरे में, क़ैद मेरा प्राण पंछी,
गुरु ईश्वर दाना पानी देते, रक्षा करते उसकी।
गुरु ईश्वर का सुमिरन चिन्तन भजन और फेसबुक
पर लेखन से ही जीवित हूं, मेरा हर सांस है उनकी।

परवाह नहीं संसार की, प्रकृति की समस्याओं का जब ,
गुरु ईश्वर ककी कृपा का कर मेरे सर पर, चिंता नहीं समाधान की।
दृढ़ संकल्प विकल्प की शक्ति गुरु ईश्वर की शरणागति
से ही मुझे मिलती, मेरे योग क्षेम रक्षा की समस्या का भार गुरु की।

मेरी अपनी कोई इच्छा की पूर्ति की जरूरत नहीं, अन्तर यामी
गुरु ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरी, सब जबाबदेही मेरे मालिक की।
मेरी मांग गुरु ईश्वर से बस इतनी-सी कि मुझे ऐसी सुमति शक्ति
प्रदान करें कि जिससे मैं निस्वार्थ सेवा कर सकूं सत्संग मिशन की।

बहुत आग्रह कर चुका पापी पतित अधम सुत मदन, मन बुद्धि चित्त निर्मल करने की, मल विक्षेप आवरण, संस्कार कसाफ़ करने की।
अब और न करूंगा आग्रह, राजी हूं उनकी मर्जी पर,जैसे रक्खें रहूंगा, जहां चलने कहेंगे चलूंगा,बस उनकेचरणों में रति बनी रहे फिक्र नहीं भव सिंधु की।
*। **

23/05/2025

Art is as sence of life.
So art is my life.

29/09/2024

u0939u092e

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।***हमारे मन बुद्धि चित्त अहंकार को निर्मल करने वाले महाप्रभु गुरु ईश्वर आ...
14/09/2024

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***
हमारे मन बुद्धि चित्त अहंकार को
निर्मल करने वाले महाप्रभु गुरु ईश्वर
आपका शुभ प्रभात का अभिनन्दन
बंदन सुमिरन चिरन्तन यजन याजन भजन।
हमारे मन पर चढ़े मल विक्षेप आवरण को
हटाने वाले महान् सफाई कर्ता आपका तहे
दिल से धन्यवाद कृतज्ञता ज्ञापित प्रतिपादित।
हमारी आत्मा पर ढके पांच गिलाफ अन्नमय
प्राणमय विज्ञान आनंदमय कोश को हटा कर
आत्म ज्ञान परमानन्द प्राप्त कराने वाले महाप्रभु गुरु ईश्वर
आपको शत् कोटि बार नमस्कार जोहार उपकार।
हमारे कोटि जन्मों के पाप कुसंस्कार अहंकार
का नाश करने वाले गुरु ईश्वर माता-पिता सखा बंधु
तहे दिल से शुक्रिया धन्यवाद कृतज्ञता ज्ञापित।
हम जैसे पापी पतित अधम सुत का भव सिंधु से
पार कर उद्धार करने वाले दया निधान सुजान
दीनबंधु दुखहर्ता दयालु माता जिया पिता चतुर्भुज
आपको शत् कोटि नमन श्रद्धा सुमन समर्पण।
***

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।***गुरु ईश्वर निस्वार्थ सेवा निष्काम भक्ति से प्रसन्न होते हैं। वे सोने क...
14/09/2024

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***
गुरु ईश्वर निस्वार्थ सेवा निष्काम भक्ति
से प्रसन्न होते हैं। वे सोने के लिए
सोने का पलंग नहीं पलकों का पलंग
पसंद करते हैं। पांवों को पखारने के लिए
सरोवर कूएं का जल नहीं भक्त के आंसुओं
का जल चाहते हैं।भोजन के लिए छप्पन भोग
नहीं जूठे बैर केले का छिलका स्वादिष्ट लगते हैं।
प्यास बुझाने के लिए पीयूष नहीं प्रेम का जल चाहिए।
उन्हें दम्भ दिखावा दोहरा चरित्र पसन्द नहीं। निर्मल जन
ही उन्हें पा सकता है छल कपट छल छिद्र वाला जन नहीं।
***

दिनकर मंच को नमन।***जिस कर्म को करने से संस्कार तदनुसार प्रारब्ध नहीं बनता है वैसा कर्म करने वाला/वाली कर्ता नहीं दृष्टा...
13/09/2024

दिनकर मंच को नमन।
***
जिस कर्म को करने से
संस्कार तदनुसार प्रारब्ध
नहीं बनता है वैसा कर्म
करने वाला/वाली कर्ता
नहीं दृष्टा होता है। ओर
जीवन मरन के बन्धन
से मुक्त हो जाता है।
***

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।***हे दीनबंधु दुखहर्ता दयालु दया निधान गुरु भगवान मुझ पापी पतित अधम सुत  ...
13/09/2024

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***
हे दीनबंधु दुखहर्ता दयालु दया निधान
गुरु भगवान मुझ पापी पतित अधम सुत
मदन का उद्धार कीजिए।भव सिंधु से
पार कीजिए। मुझे काम क्रोध मोह मद मत्सर
ईर्ष्या द्वेश के दल दल से बाहर निकालिये।
मेरे मन बुद्धि अहंकार को निर्मल कीजिए।
सोए विवेक को जागृत कीजिए। निस्वार्थ
सेवा निष्काम भक्ति करने की सुमति शक्ति
दीजिए। मेरे कोटि जन्मों के पाप और संस्कार
का नाश कीजिए। अपने विरद को याद कीजिए।
***
शत् कोटि नमन श्रद्धा सुमन अर्पित गुरु ईश्वर चरणों में।

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।***पापी पतित अधम अकिंचन मदन तुम कितने भाग्यशाली हो जो गुरु ईश्वर की अहैतु...
13/09/2024

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***
पापी पतित अधम अकिंचन मदन
तुम कितने भाग्यशाली हो जो गुरु
ईश्वर की अहैतुकी कृपा से नर तन
मिला,रामाश्रम सत्संग मथुरा जैसा
सत्संग गंगा में अवगाहन करने का
सुअवसर मिला, परम समर्थ परम संत
गुरु ईश्वर जैसा भव सिंधु पार कराने वाला
आत्म ज्ञान परमानन्द प्राप्त कराने वाला
मोक्ष दिलाने वाला परमात्मा स्वरूप गुरु ईश्वर मिला।
मन बुद्धि चित्त अहंकार को निर्मल करा ले लग भिर
कर,मन पर चढ़े मल विक्षेप आवरण को साफ़ करा
ले धका धनी खाकर, कोटि जन्मों के पाप कुसंस्कार
को दूर करबा ले चरण पकड़कर। ओम् गुरूवे नमः।
***
शत् कोटि नमन श्रद्धा सुमन अर्पित गुरु ईश्वर मंझले भैया के
पावन पदमों में, प्रणिपात अधम मदन उनके चरणों में।
**"

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।***हे गुरु ईश्वर जिया चतुर्भुज मंझले भैया अब तो ऐसी सुमति शक्ति भक्ति कृप...
10/09/2024

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेन्द्र घाटशिला झारखंड।
***

हे गुरु ईश्वर जिया चतुर्भुज मंझले भैया
अब तो ऐसी सुमति शक्ति भक्ति कृपा
कीजिए कि जीवन में शांति सुकून श्रेयस
षट सम्पत्ति पा जाऊं।मल विक्षेप आवरण
मन पर से हटा पाऊं।। ध्यान ध्याता ध्येय
एक कर पाऊं। निस्वार्थ सेवा निष्काम भक्ति
कर पाऊं। आत्म ज्ञान परमानन्द प्राप्त कर पाऊं।
श्रुति की धार आपके श्रुति की धार से मिला पाऊं।
प्रकृति से निरपेक्ष और आत्मा के सापेक्ष रह पाऊं।
आप में जुड़ जाऊं हृदय में आपका दर्शन कर पाऊं।
भव सागर पार कर जाऊं फ़िर लौटकर न आऊं।
पापी पतित अधम हूं पर जैसा भी हूं हूं तो आप का ही
सुत मेरे माता-पिता जिया चतुर्भुज।अपना विरद याद करें।
शत् कोटि नमन श्रद्धा सुमन समर्पण मेरा कृपया स्वीकार करें।
***

Address

Ghatsila
832303

Telephone

+919708647770

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ganga Art Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share