09/08/2026
कांवड़ यात्रा एक पावन और आस्था का प्रतीक पर्व है, और हर साल की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा महत्वपूर्ण है। लेकिन इस प्रक्रिया में आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मूलभूत दैनिक जरूरतों—जैसे खेत से चारा लाना, आपातकालीन दवाई या इलाज के लिए जाना, या पैदल आवाजाही—को पूरी तरह रोक देना आम जनजीवन के लिए बेहद कष्टदायक हो जाता है।
प्रशासन का मुख्य कर्तव्य व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों और दैनिक जीवन के बीच संतुलन बनाना होना चाहिए। पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय वैकल्पिक रास्ते या आवश्यक सेवाओं के लिए नियंत्रित पास/छूट की व्यवस्था होनी चाहिए।
Amar Ujala
DM Amroha
UP Police