Eco Friendly Village Badet

Eco Friendly Village Badet 100%पहाड़ी जैविक उत्पाद

ग्राम पंचायत बड़ेत के बारे में कुछ जानकारी

आइये कुछ और जाने इस गांव के बारे में


इस गाँव की स्थिति भी अभी तक उत्तराखंड के सभी गाँव जैसी ही थी किन्तु इस गाँव को इस पिछड़े माहौल के निकलाने का बीड़ा फार्मेसी और मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री धारक,नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान श्रीमती रेखा बिष्ट ने उठाया ।
जिन्होंने पद पर आते ही अपने किये वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी।
जिसकी शुरुआत गाँव मे जल संरक्षण के कार

्यों से की गई।
ताकि गाँव मे हर साल गर्मियों के मौसम में होने वाली पानी की समस्या को कम किया जा सकें।
जिसका नतीजा ये रहा कि इस वर्ष मनरेगा के तहत बने चेकडेम में मई और जून में भी पानी भरा है।इन्ही चेकडेम से आस पास के नौले धारे भी जीवित है।
साथ ही इन्ही चेकडेम के पानी से यहाँ बंजर पड़े खेतों में जैविक खेती भी की जा रही है।जो कि आय का एक विकल्प भी बन पा रहा है।
इसके बाद गाँव मे महिलाओं मशरूम की एक ट्रेनिंग कराई गई,ताकि ये आय के साथ साथ पहाड़ की महिलाओं की सेहत के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
इसके साथ ही गाँव को भारतीय स्टेट बैंक की सुविधा से भी जोड़ दिया गया।जिसका संचालन भी ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट के द्वारा ही किया जा रहा है।
गाँव में सेवा भारत,SBI युथ फोर इण्डिया और नौला फाउंडेशन जैसी गैर सरकारी संस्थाओं का संचालन भी ग्राम प्रधान की देख रेख में ही किया जा रहा है।
कोरोना महामारी में चाहे राशन हो या मास्क या फिर महिलाओं की स्वच्छता के लिए सैनेट्री पैड्स सभी चीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सभी चीजों को हर जरूरतमंद तक ग्रामप्रधान रेखा बिष्ट द्वारा पहुँचाया गया।
गांव में लोकडाउन कई स्थिति में किसी भी परिवार को आर्थिक संकट का सामना ना करना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत लगातार काम दिया जा रहा है।
गांव में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए जिन परिवारों के पास शौचालय उपलब्ध नही है उनके लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है।
गांव की पंचायत को एक मॉडल पंचायत बनाने के संकल्प के तहत पंचायत भवन में जन सेवा केंद्र की शुरुआत की जा रही है,जिसकी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी देखरेख तो ग्राम प्रधान द्वारा की जा रही है किंतु संचालन का जिम्मा गांव की ही बेटियों को दिया जा रहा है।ताकि उनकी आर्थिकी के साथ साथ लोगों की रूढ़िवादी सोच को भी दरकिनार किया जा सकें ।
इसी मुहिम का हिस्सा है पंचायत भवन को नए रंग रूप में सौन्दरीकृत किया गया है।
पंचायत भवन में शौचालय निर्माण करा कर एवं भवन की मुख्य दीवार पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बापू के स्वच्छता संदेश अपने आप मे बहुत कुछ बयां करता है।
साथ ही इस भवन में एक पुस्तकालय इस भवन में चार चांद लगाए हुए है।
ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट इस गाँव के हर तबके,हर जरूरतमंद का ख्याल रखते हुए इस गाँव को देश के कुछ चुनिंदा आदर्श गाँवो में लाने को प्रतिबद्ध है।

25/07/2025

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी क्षेत्र सती नौगांव श्रीमती रेखा बिष्ट

02/06/2025
09/04/2022
ग्राम पंचायत बड़ेत विकासखंड द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के एक ही रास्ते की 2 तस्वीरें है ।जिसमें एक पगडंडी को खूबसूरत रास्ते म...
23/02/2022

ग्राम पंचायत बड़ेत विकासखंड द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा के एक ही रास्ते की 2 तस्वीरें है ।
जिसमें एक पगडंडी को खूबसूरत रास्ते मे बदल कर गाँव की ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट द्वारा गाँव के प्रवेश को एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार में बदलने का प्रयास किया है।

https://www.southasia24x7.com/archives/21094
23/07/2021

https://www.southasia24x7.com/archives/21094

  गौं गौं की धार बाँज अभियान की हुई शुरुआत, क्या है अभियान ब्यूरो रिपोर्ट गढ़वाल कुमाऊं वेरियस उत्तराखंड के लोक गाय...

24/06/2021

Watch like nd share

PAHADI HAAT    Home    School    Products    Temple    Development Initiative    Photo Galleryजैविक खेतीगांव में लैंटाना...
22/06/2021

PAHADI HAAT

Home
School
Products
Temple
Development Initiative
Photo Gallery

जैविक खेती

गांव में लैंटाना यानि कुरी घास से बंजर हो चुके कुछ खेतों पर एक छोटी सी पहल के तहत जैविक खेती शरू की गयी है।

जिसकी सबसे खास बात यह है की उक्त खेती के लिए पानी की व्यवस्था को गांव में बने मनरेगा के चेकडैम से से की गयी है।

जो की अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी मिसाल है। जिसका निरीक्षण विकासखंड के कई अधिकारियों द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है। इन उत्पादों को गांव में ही सस्ते दामों में बेचा जा रहा है जो की आर्थिकी एवं आजीविका सुधारने में मददगार साबित हो रहा है।

गांव में महिलाओं को मशरुम उत्पादन कर अपनी आजीविका को बढ़ाने को जागरूक किया गया। जिसके लिए उन्हें उचित ट्रैनिग दी गयी और अ...
22/06/2021

गांव में महिलाओं को मशरुम उत्पादन कर अपनी आजीविका को बढ़ाने को जागरूक किया गया। जिसके लिए उन्हें उचित ट्रैनिग दी गयी और अपनी इस सफल कोशिश को देख महिलाओ की खुशी वाकई देखने लायक थी।

गांव की जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन को आज e -learning सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि गाँव के सभी वर्गों के लोग य...
22/06/2021

गांव की जीर्ण शीर्ण पंचायत भवन को आज e -learning सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि गाँव के सभी वर्गों के लोग यहाँ सभी प्रकार की जानकारी ले सकें

कोरोना जागरूकता कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांव के चौक चौराहों पर इस भयावह बीमारी से बचने के उपायों के बारे में सन...
22/06/2021

कोरोना जागरूकता

कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांव के चौक चौराहों पर इस भयावह बीमारी से बचने के उपायों के बारे में सन्देश

पंचायत भवनग्राम पंचायत बड़ेत के भवन को दुर्दशा से निकाल इसका कायाकल्प करने संकल्प ही है की आज इस जीर्ण शीर्ण भवन को विद्य...
22/06/2021

पंचायत भवन

ग्राम पंचायत बड़ेत के भवन को दुर्दशा से निकाल इसका कायाकल्प करने संकल्प ही है की आज इस जीर्ण शीर्ण भवन को विद्युतीकृत कर पुस्तकालय और कम्प्यूटरीकृत किया जा चुका है। जिसमें गांव के सभी उम्रवर्ग के लोग आकर कंप्यूटर का ज्ञान ले रहे है।

साथ ही 11/09/20 को माननीय मुख़्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा इस ग्राम पंचायत को इ-पंचायत में चयनित किया गया है।

सामुदायिक शौचालयगांव में शौचालय विहीन अनुसूचित परिवारों को सामुदायिक शौचालय बनाकर दिया जा चुका हैं। ताकि ग्राम पंचायत बड़...
22/06/2021

सामुदायिक शौचालय

गांव में शौचालय विहीन अनुसूचित परिवारों को सामुदायिक शौचालय बनाकर दिया जा चुका हैं। ताकि ग्राम पंचायत बड़ेत खुले में शौच मुक्त हो सके।

Address

Dwarahat
263653

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eco Friendly Village Badet posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Eco Friendly Village Badet:

Share