29/01/2026
इतिहास गवाह है कि जब भी किसी समाज या शक्ति को कमज़ोर करना होता है, तो एक झटके में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे कानूनों के ज़रिये उसे घेरा जाता है।
ब्रिटिश सरकार ने भी भारत पर सीधा कब्ज़ा एक दिन में नहीं किया था। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी को ताक़त दी, फिर उसी कंपनी को कानूनों से जकड़ते हुए पूरी व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। देखिए, अंग्रेज़ों ने कैसे एक-एक कर कानून लाकर नियंत्रण स्थापित किया
• रेगुलेटिंग एक्ट 1773
• पिट्स इंडिया एक्ट 1784
• चार्टर एक्ट 1813
• चार्टर एक्ट 1833
• गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1858
ये सभी कानून एक ही दिन में नहीं आए। हर कानून पिछले कानून से ज़्यादा सख़्त था, और अंततः भारत पूरी तरह गुलामी की ज़ंजीरों में जकड़ गया।आज वही इतिहास एक बार फिर नए रूप में दोहराया जा रहा है।
जिस तरह उस समय कंपनी को कमजोर किया गया था, उसी तरह आज सवर्ण समाज को निशाना बनाकर चरणबद्ध तरीके से कानून लाए जा रहे हैं।
नाम बदले हुए हैं, भाषा बदली हुई है, लेकिन मंशा वही है धीरे-धीरे अधिकार छीनना।पिछले कुछ वर्षों में जो हुआ, उस पर अगर ईमानदारी से नज़र डालें तो तस्वीर साफ़ दिखाई देती है
• SC/ST संशोधन कानून 2018
• 104वां संविधान संशोधन
• 106वां संविधान संशोधन
• जाति जनगणना की तैयारी
हर कदम एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लगता है।और अब UGC के ज़रिये शिक्षा प्रणाली पर ऐसा कानून थोपा जा रहा है, जिससे सीधे-सीधे सामान्य और सवर्ण छात्रों के भविष्य पर असर पड़ेगा।यह सिर्फ़ एक बिल या नियम नहीं है।यह पीढ़ियों को कमज़ोर करने की प्रक्रिया है।सबसे बड़ा सवाल यह है क्या सवर्ण समाज को बोलने का हक़ नहीं?क्या हमारे लिए कोई नीति, कोई सुरक्षा, कोई प्रतिनिधित्व ज़रूरी नहीं? क्या हर बार चुप रहना ही हमारी नियति है?जो लोग कहते हैं कि सब बराबर हैं, उनसे पूछिए बराबरी तब होती है जब सभी वर्गों की आवाज़ सुनी जाए,बराबरी तब होती है जब किसी एक वर्ग को ही बार-बार कटघरे में न खड़ा किया जाए।आज जरूरत है भावनाओं में बहने की नहीं,
बल्कि इतिहास से सीख लेने की।अगर आज भी हम चुप रहे,तो कल हमारे पास बोलने का अधिकार भी नहीं बचेगा।यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं,
यह लड़ाई न्याय, संतुलन और भविष्य की सुरक्षा की है।
अब भी समय है सोचिए, समझिए और सवाल उठाइए।क्योंकि इतिहास वही दोहराता है,जिसे समाज भूल जाता है।और सबसे ज़्यादा पीड़ा इस बात की है कि
हमारे ही समाज से चुनकर गए नेता कई सवर्ण प्रतिनिधि आज पूरी तरह मौन हैं। जिस बिल से सामान्य और सवर्ण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है,उस पर इन नेताओं की तरफ़ से एक भी ठोस बयान, एक भी सवाल, एक भी विरोध क्यों नहीं?क्या सत्ता की कुर्सी इतनी कीमती हो गई है कि उन लोगों की आवाज़ ही बेमानी हो गई जिन्होंने आपको वोट देकर संसद तक पहुँचाया?
चुनाव के समय समाज याद आता है, लेकिन समाज के अधिकारों पर संकट आए तो सबकी ज़ुबान पर ताला क्यों लग जाता है?आज अगर आप चुप हैं,
तो कल इतिहास आपसे सवाल करेगा जब आपके समाज के बच्चों का भविष्य छीना जा रहा था,
तब आप किसके साथ खड़े थे?साफ़ शब्दों में कहें तो
नेतृत्व सिर्फ़ पद का नाम नहीं, जिम्मेदारी का नाम होता है।और जो नेता अपने समाज के लिए बोलने का साहस नहीं रखते,उन पर भरोसा करना भी एक भूल है।
अब समाज देख रहा है, समझ रहा है और वक्त आने पर हिसाब भी करेगा।क्योंकि वोट सिर्फ़ जीताने के लिए नहीं,
हक़ और सम्मान की रक्षा के लिए दिया जाता है।
#सवाल_नेतृत्व_से #सामान्य_वर्ग #सवर्ण_समाज #छात्रों_का_भविष्य
#सामान्य_वर्ग #सवर्ण_समा #शिक्षा_बचाओ
#संविधान #इतिहास_से_सबक