05/03/2026
*पंचतत्व में विलीन हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा*
*04 मार्च 2026 को दुमका स्थित मुक्तिधाम में किया गया उनका अंतिम संस्कार*
*05 एवं 06 मार्च 2026 को उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक, बंद रहेंगे पीडीएस प्रतिष्ठान*
*दुमका, उपराजधानी*
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, बीते बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए| गौरतलब है कि रांची के पारस अस्पताल तत्पश्चात समफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान दिनांक बीते 03 मार्च को दिन के लगभग 10.50 बजे ज़िंदगी एवं मौत की लंबी जंग हार गए। इस शोक की घड़ी में प्रदेश के कई गणमान्य लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की व भारी संख्या में उनके दुमका स्थित आवास पर पहुँच कर शोकाकुल परिवार को संतावना देते हुए उपस्थिति दर्ज कराई।
इस शोक की घड़ी में पूरे प्रदेश के लगभग 25000 डीलर मर्माहत हैं, दिवंगत श्री झा जी की कमी को कोई भी पूरी नहीं कर सकता है| ईश्वर के इच्छा के आगे किसी की नहीं चलती। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद एवं महासचिव संजय कुंडू ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि दिनांक 04 मार्च 2026 को उनका अंतिम संस्कार दुमका स्थित मुक्तिधाम में किया गया। आज वो हमारे बीच नहीं हैं|
इस शोक की घड़ी में प्रदेश के करीब 25000 डीलरों ने शौक जताते हुए दिनांक 05 एवं 06 मार्च 2026 को उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक प्रकट करते हुए वितरण नहीं करेंगे तथा अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया | यह दिवंगत श्री झा को एसोसिएशन की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।