P R Choudhary news

Directions Website

P R Choudhary news कॉमेडी मोटिवेशनल

26/09/2026

जमशेदपुर में हादसे ने छीनी जिंदगियां, खड़े ट्रक से टकराई कार; मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत
जमशेदपुर। शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा एनएच पर हुआ, जहां एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया
#

26/09/2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग से 9 यात्रियों की मौत के बाद बसों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में एसी में स्पार्क के बाद इंजन के लुब्रिकेटिंग ऑयल में आग लगने की बात सामने आई है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्लीपर बसों में सिर्फ इंजन, ब्रेक और टायर की फिटनेस जांच पर्याप्त नहीं है। इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एसी, चार्जिंग पॉइंट, इमरजेंसी एग्जिट और बस में किए गए मॉडिफिकेशन की भी तकनीकी जांच जरूरी है।

26/09/2026

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इन दिनों एक ही सवाल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या राज्य में होने वाले आगामी पंचायती राज चुनाव एक बार फिर टल सकते हैं? दरअसल, सोशल मीडिया और विभिन्न अन्य माध्यमों से कुछ असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि आगामी महत्वपूर्ण पर्व-त्योहारों की अड़चन के चलते चुनाव की मियाद को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस तरह की अफवाहों के कारण पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के बीच असमंजस और ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई थी। ग्रामीण मतदाताओं के मन में भी संशय बनने लगा था कि क्या तय समय पर चुनाव हो पाएंगे या नहीं।

स्थितियों को स्पष्ट करते हुए और जनता के बीच भ्रम को दूर करने के लिए खुद राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इस मामले में कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से स्थिति को पूरी तरह साफ करते हुए एक आधिकारिक संदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी प्रकार की अफवाहों का खंडन किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव अपनी निर्धारित समयावधि के भीतर ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे। इस आधिकारिक स्पष्टीकरण के सामने आने के बाद चुनाव तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है, वहीं प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

25/09/2026

यह घटना बिहार के औरंगाबाद जिले में हुई है।स्थान: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के देवी नगर की यह घटना है।घटना: 16 सितंबर 2026 को तीज पर्व के दौरान एक घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया था।रोने पर वापसी: पीड़िता सुरभि सिन्हा ने चोरी के बाद सोशल मीडिया पर रोते हुए अपनी गुहार लगाई थी। इसके बाद 18 सितंबर की दोपहर को चोरों ने वही बैग (समान सहित) उनके घर के दरवाजे के बाहर लाकर वापस रख दिया

25/09/2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए स्लीपर बस अग्निकांड के बाद महोबा के भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता और उनका 25 वर्षीय बेटा शशांक गुप्ता भी लापता बताए जा रहे हैं. दोनों गुरुग्राम से महोबा के लिए इसी बस में सफर कर रहे थे. परिवार के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:36 बजे शशांक की अपने पिता नीरज गुप्ता से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी. इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए.
पूरी जानकारी कमेंट बॉक्स में

25/09/2026

मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 26 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। तेज आंधी का प्रहार जिन राज्यों पर होगा उनमें ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। 3 से अधिक राज्यों में ओले गिर सकते हैं। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में तूफानी हवा और बिजली गिर सकती है। भारी बारिश के कारण समुद्री किनारों से मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रहार से तेज हवाएं पूर्वी भारत के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहन अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 07 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 24 सितंबर की शाम तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे इसमें सुधार होगा। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 26 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

24/09/2026

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। अब इस मामले में आरोपी अरविंद सिंह की मां श्यामबला देवी का बयान सामने आया है।

आरोपी अरविंद सिंह की मां कमला देवी ने कहा, 'वारदात के समय हम वही पर थी। आंखों के सामने बेटे ने पंडित और बहू को मार दिया। जब से हमार बड़का लड़का की हत्या हुई थी, तब से अरविंद परेशान रहने लगा था। इसी के चलते घर पर महामृत्युंजय का अनुष्ठान चल रहा था। पांच दिन का अनुष्ठान था। चौथे दिन सब लोग खत्म हो गए। चौथे दिन अरविंद ने पंडित लोगों से कहा कि अपना परिचय दो और आधार कार्ड लाओ। तुम लोग पंडित हो या कुछ और हो, हमें नहीं पता है। बेटा जब पंडित लोगों को मारने बढ़ा तो बहू आ गई। पूजा स्थल के पास में ही हम कुर्सी लगाकर बैठी थी। भाई की जब से हत्या हो गई थी। तब से अरविंद बाहर कभी नहीं जाता था। जब अरविंद पंडित लोगों को मारने लगा तो हम वहां से भाग गई और डायल-112 पर जानकारी दी।'

24/09/2026

कभी कयास लगाए जा रहे करियर खत्म होने के आज बीजेपी के पावर सेंटर है महा मंत्री सतीश पूनिया
#बीजेपी

23/09/2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी (बिल्डर) को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को ₹2.50 लाख की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
मुलाकात: दोनों की पहचान अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और बाद में एक डांस प्रोग्राम के दौरान वे मिले, जहां उन्होंने नंबर साझा किए।

शुरुआती मदद: पूजा अक्सर अपनी पारिवारिक तंगी का हवाला देकर सार्थक से आर्थिक मदद मांगती थी और बिल्डर उसकी मदद कर देता था।

तलाक का दबाव: आरोपी महिला लगातार बिल्डर पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करे। बात न मानने पर वह उसे पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दे रही थी।
/post

23/09/2026

नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से 22 सितंबर 2026 को जमानत मिल चुकी है। कानूनी प्रक्रिया और दस्तावेज पूरे होने के बाद उनके जेल से तुरंत बाहर आने की प्रक्रिया चल रही है।मुख्य बातें:
जमानत का आदेश: हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपमन की अदालत ने जमानत मंजूर की है
यह राहत देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने और समरावता हिंसा से जुड़े मामले में मिली है।

Address

Didwana
341506

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when P R Choudhary news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category