RJ37 Sushil Gour

RJ37 Sushil Gour is page me aapko comedy, Entertainmant or traveling milegi

20/02/2023


ख़िलाफ़ कितने हैं
इससे कोई फर्क नहीं
पड़ता, बस साथ निभाने वाला दमदार होना चाहिए।

नागौर मुख्यालय पर आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूर से आने वाले परीक्षार्थी डीडवाना में रुकना चाहते हैं त...
12/05/2022

नागौर मुख्यालय पर आयोजित होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूर से आने वाले परीक्षार्थी डीडवाना में रुकना चाहते हैं तो आपका स्वागत है, आपके आवास, नाश्ता भोजन की व्यवस्था नि: शुल्क रहेंगी।
निवेदक
सुशील कुमार गौड़
कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीडवाना
9461022050

सफलता की राह में गलतियों से ही अनुभव का निर्माण होता है।
28/12/2021

सफलता की राह में गलतियों से ही अनुभव का निर्माण होता है।

14/11/2021

डीडवाना माली समाज द्वारा आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन अपने आप में अद्भुत,, अनुशासित, संस्कारित और सब को प्रेरणा देने वाला एक पुनीत कार्य।
माली समाज को कोटि-कोटि धन्यवाद।

27/09/2021

25 व 26 सितंबर को डीडवाना नगर के नागरिकों ने डीडवाना का नाम आभा नगरी होना सार्थक सिद्ध कर दिया।
रीट परीक्षा के लिए आने वाले सर्व समाज के भाई - बहनों के लिए व्यवस्थित रूप से सभी समाज के लोगों ने, स्वयंसेवी संगठनों ने और व्यक्तिगत स्तर पर जिन्होंने व्यवस्था की वह काबिले तारीफ थी।
हर परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी से नहीं गुजरना पड़ा, यहां तक उनको परीक्षा सेंटर तक भी लोगों ने अपने निजी वाहनों से पहुंचाया।
भारतीय संस्कृति के अनुसार मेहमानो का सत्कार करने वाले डीडवाना के सभी नागरिकों का, सर्व समाजों का , सभी स्वयंसेवी संगठनों का, पुलिस प्रशासन का,नगर पालिका प्रशासन का एस.डी.एम.कार्यालय का, साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप के सभी सद्स्यों का, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवस्था में अपना सहयोग देने वाले सभी डीडवाना के प्रबुद्ध जनों का हार्दिक आभार और धन्यवाद।
जय डीडवाना!
🙏सुशील कुमार गौड़🙏
कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीडवाना।

हार्दिक स्वागत
24/09/2021

हार्दिक स्वागत

22/09/2021

रीट परीक्षा देने के लिए *डीडवाना नगर* में आने वाली *सर्व समाज की बहिनों* के लिए *नि:शुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था* आपके अपने विद्यालय *कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल*, आधार मॉल के पीछे, पदमानियां बास, कुचामन रोड, डीडवाना में की गई है।
संपर्क करें
सुशील कुमार गौड़
9461022050

कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीडवाना में आपका स्वागत है।
03/09/2021

कमला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीडवाना में आपका स्वागत है।

30/08/2021

गंवार

30/08/2021

अनलिमिटेड मारवाड़ी jokes 😂😂😂

26/08/2021
02/08/2021

प्रिय बंधुवर,
सप्रेम वंदे!
*बिना पढ़े,बिना परीक्षा दिए ,बिना मेहनत के जब 95 से100% तक आ सकते हैं तो सोचो-*
क्या सरकार स्कूल खोलने के विचार को प्राथमिकता देगी ?
उत्तर :*कतई नहीं।*
आज जो जश्न मना रहे हैं *वे अबोध* हैं उन्हें नहीं पता कि जिस प्रकार शिकारी दाने डालकर जाल बिछाता है उसी प्रकार ये *अंको का जाल* बिछाया गया है।ये अंक आपके भविष्य का *निर्माण कम विनाश ज्यादा* कर सकते हैं अगर आपने मेहनत का आश्रय नहीं लिया तो।
*शास्त्र और इतिहास कहता है जहां घोड़े और गधे एक ही कीमत पर बिकते हो वहाँ ज्यादा समय रुकना ठीक नहीं है।*
आज के रिजल्ट को देखकर भारतेंदु हरिश्चंद्र का नाटक *"अंधेर नगरी"* याद आ रहा है।
याद रखो : *सरकार अब ये ही चाहेंगी कि आपको ऐसे लुभावने रिजल्ट मिले।सरकार पैनी निगाह से देख रही है कि हमारी ये चाल कामयाब हो गई।लोगों में खुशी की लहर हैं।आपको मानसिक रूप से इसका आदी बना दिया जायेगा।उसके बाद सभ्य समाज की कल्पना करना बेमानी होगा।*

पिछले कुछ वर्षों से *शिक्षा बिक रही थी अब शिक्षा बिना बिक्री के फोकट में बांटी जा रही है।* फोकट की चीज कितनी अच्छी होती है ये बताने की जरूरत नहीं।
अंत मे एक साधारण उदाहरण से समझाता हुं।
👇🏻👇🏻
*जिस खेत की फसल की निराई गुड़ाई नहीं होती है उस खेत की फसल कटाई के साथ खरपतवार अपने आप कटता है।अब उस अनाज में खरपतवार के बीज साथ आयेंगे।मतलब वह अनाज गुणवत्ता की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता।* ये भी ऐसा ही रिजल्ट है इसमें *खरपतवार (अनुत्तीर्ण) और अनाज (मेरिट ) मिक्स* है।अब आप अच्छे स्वास्थ्य (सभ्य समाज व देश) की कल्पना कैसे कर सकते हैं।
जिस दिन आपको *कागजी शिक्षा व व्यावहारिक शिक्षा में अंतर पता चलेगा तब तक हो सकता है काफी देरी हो जाये* अतः झूठे जश्न मनाने वालों सत्य को जानो। *बच्चों को स्कूलों से जुड़वाओ।उन्हें विद्या के मंदिरों में भेजो।सरकार की बेतुकी बातों, बेतुके परिणामों से बाहर निकलो और तर्क के साथ आगे बढ़ो।*
समाज व देश का पतन अयोग्य व्यक्तियों से उतना नहीं होता *जितना योग्य व्यक्तियों की उदासीनता से होता है।* आज पढ़ा लिखा वर्ग सबसे ज्यादा उदासीन है इसका खामियाजा आगे की पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा....🙏

Address

Kamla Senior Secondary School
Didwana
341303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RJ37 Sushil Gour posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to RJ37 Sushil Gour:

Share