prakashgk.com

हिन्दी माध्यम से विभिन्न परिक्षाओ की तैयारी करनेवाले छात्रो के लिए।
UPSC, STATE PSC, SSC, RAILWAY, UGC NET, MORE……

With Flipkart Fashion – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
08/07/2026

With Flipkart Fashion – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

06/07/2026


05/07/2026



*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

*05 - जुलाई - रविवार*

👇
===============================

*1* पीएम मोदी ने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, पीएम बोले- यहां हर साल 20 करोड़ चिप बनेंगी; 5 महीने में तीसरा प्लांट शुरू

*2* पीएम मोदी 6 जुलाई से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जायेंगें, इस दौरे का मुख्या उद्देश्य तीनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है, खासकर भारत-ऑस्ट्रेलिया समुंद्री सुरक्षा पर साझा काम करने की योजना बना रहे हैं, न्यूज़ीलैंड दौरे की सबसे खास बात ये है की करीब 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूज़ीलैंड जाएगा

*3* ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 'अबू मुस्तफा' नाम के अकाउंट से आया धमकी भरा पोस्ट, शुरु हुई हाई लेवल जांच

*4* सरकार का दावा- E-20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान नहीं, बेचने से पहले टेस्टिंग कराई; सुप्रीम कोर्ट में कहा था- अभी एक्सपेरिमेंट, रिजल्ट अगले साल पता चलेगा

*5* विदेश मंत्री एस. जयशंकर खाड़ी देशों, बेल्जियम और अमेरिका समेत छह देशों के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वह कई अहम कूटनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस यात्रा में क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर भारत की वैश्विक रणनीति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दावेदारी तक पर चर्चा होगी

*6* अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने दी बधाई, बोले- साझा मूल्यों से मजबूत होंगे भारत-US संबंध

*7* राममंदिर-सोने से मढ़ी रामचरितमानस चोरी होने का भी दावा, पूर्व IAS बोले- 5 करोड़ कीमत थी, चंपत राय ने रसीद नहीं दी, कहा- मैं कुछ नहीं कर सकता

*8* राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच अब सोने से मढ़ी रामचरितमानस गायब होने का दावा किया गया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ की रामचरितमानस ट्रस्ट को सौंपी थी। अब तक रसीद नहीं मिली

*9* कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर चल रहे अपने प्रदर्शन पर चुप्पी तोड़ने की अपील की। पार्टी ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कथित परीक्षा पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामलों में जवाबदेह ठहराएं

*10* जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर, एक पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर

*11* शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पांच जुलाई से 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। पांच जुलाई को मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होंगे। वहां हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और भाजपा से अयोध्या राम मंदिर में कथित दान गबन मामले की जिम्मेदारी लेने की मांग की जाएगी

*12* अमेरिका की आजादी के 250 साल का जश्न शुरू, देशभर में परेड, थोड़ी देर में ट्रम्प का संबोधन; वॉशिंगटन में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी होगी

*13* इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 190 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 19 ओवर में 191 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया

*14* आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच है। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरु होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

*15* मानसून का रौद्र रूप: मुंबई-गुजरात में जमकर बरस रहे बादल, पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

*16* देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने और कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के बावजूद बड़े जलाशयों में पर्याप्त जल संचय नहीं हो सका है। केंद्रीय जल आयोग और मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 166 प्रमुख बांधों में कुल क्षमता का केवल 26 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। वर्षा का असमान वितरण इसके पीछे प्रमुख कारण माना जा रहा है। कई राज्यों में जल भंडारण पिछले दशक के औसत से कम दर्ज किया गया है
==============================

05/07/2026

01/07/2026

ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड (Global Prestige Award) से सम्मानित
🔼सम्मानित व्यक्ति: हर्ष वर्धन (अध्यक्ष, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन)

🔼स्थान: हाउस ऑफ लॉर्ड्स, यूके संसद (ब्रिटेन)

🔼अवार्ड का नाम: ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड (Global Prestige Award)

🔼थीम / विषय: "परिवर्तन के दूरदर्शी: विकसित भारत 2047 की राह तय करना"

Q1. हाल ही में 'ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड' से किसे सम्मानित किया गया है?
A) रोजर बिन्नी
B) हर्ष वर्धन
C) वैभव सूर्यवंशी
D) जय शाह

30/06/2026

Address

DHANBAD
Dhanbad
828302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when prakashgk.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to prakashgk.com:

Shortcuts

Share

Category