Words Podium

Words Podium "where words find a voice"
शब्द, विचार और भावनाओं का साझा मंच।
लिखें। पढ़ें। जुड़ें। ❤️

08/02/2026

सुबह की हर रौशनी का इख्तियार करेंगे,
शाम जैसी भी हो, सुबह का इंतजार करेंगे,
करेंगे वो सब, जो जरूरी है फलसफा के लिए,
कोई लैला इजहार करेगी तो हम इनकार करेंगे।

©

हम फ़क़त इतनी-सी फ़रमाइश रखते हैं,हर रग-ए-जाँ में इश्क़-ए-ख़ालिस रखते हैं।जिन्हें अज़ीज़ हों गुल, मुबारक हों गुलज़ार,हम ...
07/02/2026

हम फ़क़त इतनी-सी फ़रमाइश रखते हैं,
हर रग-ए-जाँ में इश्क़-ए-ख़ालिस रखते हैं।
जिन्हें अज़ीज़ हों गुल, मुबारक हों गुलज़ार,
हम तो दिल में न कोई गुलाबिश रखते हैं।

©गजेन्द्र

09/01/2026

#ग़ज़ल

उनसे अब पहले जैसी बात नहीं होती,
मिलना गर चाहूं तो मुलाकात नहीं होती।

दिन तो जैसे-तैसे गुज़ार ही लेते हैं हम,
मगर उनके बगैर हमारी रात नहीं होती।

शिकवा करें भी तो भला किससे करें कोई,
अब तो खुद से भी खुद की बात नहीं होती।

उजड़ गए वो अरमान जो दिल में सजाए थे,
अब ख़्वाबों की वो हसीं बरात नहीं होती।

वो साथ थे तो हर मौसम में एक नशा सा था,
अब सावन तो आता है पर बरसात नहीं होती।

न वो रुकते हैं अब, न हम उन्हें रोकते हैं,
अब लबों पर दिल की कोई बात नहीं होती।

-पंकज पाठक भारद्वाज

यह विचार हमें जीवन की सबसे सूक्ष्म सच्चाइयों में ले जाता है कि समय केवल घड़ी की सुइयों का फेर नहीं, बल्कि हमारी इच्छाओं,...
07/12/2025

यह विचार हमें जीवन की सबसे सूक्ष्म सच्चाइयों में ले जाता है कि समय केवल घड़ी की सुइयों का फेर नहीं, बल्कि हमारी इच्छाओं, हमारे रिश्तों और हमारी ज़रूरतों का पुनर्गठन भी है। इंसान अक्सर सोचता है कि वह अपने चुनावों का मालिक है, लेकिन सच तो यह है कि बदलते समय के साथ उसकी प्राथमिकताएं ही उसे दिशा देती हैं।

कभी जो बेहद महत्वपूर्ण लगता है, वही कुछ समय बाद एक हल्की-सी स्मृति बन जाता है, और जो कभी नज़रअंदाज़ था, वही जीवन का केंद्र बन जाता है। इस परिवर्तन में एक गहरी सीख छिपी है; जीवन स्थिर नहीं है, और न ही हमारे निर्णय।

समय हमें सिखाता है कि आज जो चुन रहे हैं, वह कल किसी और ही अर्थ में बदल सकता है। इसलिए हर चुनाव में विनम्रता और जागरूकता आवश्यक है, क्योंकि प्राथमिकताएं बदलते ही जीवन का पूरा नक्शा बदल सकता है।

Address

Dhanbad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Words Podium posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Words Podium:

Share