Deoria mahotsav - deoria

Deoria mahotsav - deoria Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Deoria mahotsav - deoria, Art, भीखमपुर रोड़ देवरिया (निकट इंडि, Deoria.

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्यत...
20/08/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन राजकीय बाल सुधार गृह में किया गया।

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र ,सोनुघाट में कारगिल विजय दिवस के अ...
26/07/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र ,सोनुघाट में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीदों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस सभा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेना के सूबेदार सुधीर प्रधान जी एवम विशिष्ट अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित लोगों कारगिल शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि करके और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया।
सभा को समिति अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र जी,कारगिल युद्ध मे भाग लेने वाले हवलदार हरीश राय सिंह जी, प्रोफेसर राम प्रसाद त्रिपाठी जी, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रितेश पांडेय जी, प्रिन्स मिश्र जी, प्रोफेसर राम प्रसाद त्रिपाठी जी,राजशेखर सिंह जी, राजू मिश्र जी, ऋषिकेश शर्मा जी, रामसरन अहिरवार जी, रजनी कुमारी जी,श्यामनंदन तिवारी जी ,सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

🙏आमंत्रण पत्र🙏 आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस...
26/07/2019

🙏आमंत्रण पत्र🙏
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दिनांक- 26 जुलाई को दिन में - 3 बजे से, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र सोनुघाट में कारगिल शहीदों की स्मृति में कारगिल विजय दिवस सभा एवम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित है।
आप सभी सादर आमंत्रित है।

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर शत-शत नमन...शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी...
23/07/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर शत-शत नमन...
शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की कहानी---
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों में चन्द्रशेखर आजाद का नाम सदा अग्रणी रहेगा। उनका जन्म 23 जुलाई, 1906 को ग्राम माबरा (झाबुआ, मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनके पूर्वज गाँव बदरका (जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश) के निवासी थे; पर अकाल के कारण इनके पिता श्री सीताराम तिवारी माबरा में आकर बस गये थे।

बचपन से ही चन्द्रशेखर का मन अंग्रेजों के अत्याचार देखकर सुलगता रहता था। किशोरावस्था में वे भागकर अपनी बुआ के पास बनारस आ गये और संस्कृत विद्यापीठ में पढ़ने लगे।

बनारस में ही वे पहली बार विदेशी सामान बेचने वाली एक दुकान के सामने धरना देते हुए पकड़े गये। थाने में हुई पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतन्त्रता और घर का पता जेलखाना बताया। इस पर बौखलाकर थानेदार ने इन्हें 15 बेंतों की सजा दी। हर बेंत पर ये 'भारत माता की जय' बोलते थे। तब से ही इनका नाम 'आजाद' प्रचलित हो गया।

आगे चलकर आजाद ने सशस्त्र क्रान्ति के माध्यम से देश को आजाद कराने वाले युवकों का एक दल बना लिया। भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, बिस्मिल, अशफाक, मन्मथनाथ गुप्त, शचीन्द्रनाथ सान्याल, जयदेव आदि उनके सहयोगी थे।

आजाद तथा उनके सहयोगियों ने नौ अगस्त, 1925 को लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली रेल को काकोरी स्टेशन के पास रोककर सरकारी खजाना लूट लिया। यह अंग्रेज शासन को खुली चुनौती थी, अतः सरकार ने क्रान्तिकारियों को पकड़ने में पूरी ताकत झोंक दी।

पर आजाद को पकड़ना इतना आसान नहीं था। वे वेष बदलकर क्रान्तिकारियों के संगठन में लगे रहे। ग्वालियर में रहकर इन्होंने गाड़ी चलाना और उसकी मरम्मत करना भी सीखा।

17 दिसम्बर, 1928 को इनकी प्रेरणा से ही भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु आदि ने लाहौर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने सांडर्स को यमलोक पहुँचा दिया। अब तो पुलिस बौखला गयी; पर क्रान्तिवीर अपने काम में लगे रहे।

कुछ समय बाद क्रान्तिकारियों ने लाहौर विधानभवन में बम फेंका। यद्यपि उसका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुँचाना नहीं था। बम फेंककर भगतसिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके वीरतापूर्ण वक्तव्यों सेे जनता में क्रान्तिकारियों के प्रति फैलाये जा रहे भ्रम दूर हुए। दूसरी ओर अनेक क्रान्तिकारी पकड़े भी गये। उनमें से कुछ पुलिस के अत्याचार न सह पाये और मुखबिरी कर बैठे। इससे क्रान्तिकारी आन्दोलन कमजोर पड़ गया।

वह 27 फरवरी, 1931 का दिन था। पुलिस को किसी मुखबिर से समाचार मिला कि आज प्रयाग के अल्फ्रेड पार्क में चन्द्रशेखर आजाद किसी से मिलने वाले हैं। पुलिस नेे समय गँवाये बिना पार्क को घेर लिया। आजाद एक पेड़ के नीचे बैठकर अपने साथी की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही उनकी निगाह पुलिस पर पड़ी, वे पिस्तौल निकालकर पेड़ के पीछे छिप गये।

कुछ ही देर में दोनों ओर से गोली चलनेे लगी। इधर चन्द्रशेखर आजाद अकेले थे और उधर कई जवान। जब आजाद की पिस्तौल में एक गोली रह गयी, तो उन्होंने देश की मिट्टी अपने माथे से लगायी और उस अन्तिम गोली को अपनी कनपटी में मार लिया। उनका संकल्प था कि वे आजाद ही जन्मे हैं और मरते दम तक आजाद ही रहेंगे। उन्होंने इस प्रकार अपना संकल्प निभाया और जीते जी पुलिस के हाथ नहीं आये।

ॐ नमः शिवाय आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ से आप सभी को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाये...
22/07/2019

ॐ नमः शिवाय
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ से आप सभी को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाये...

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ से महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई  के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन...
17/06/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की तरफ से महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन...

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद...
05/06/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद देवरिया डॉ रामपति राम त्रिपाठी जी ने केंद्रीय विद्यालय परिसर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय के पास सूरत के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में दिवंगत हुए नौंनिहालो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,
उनकी स्मृति में पौधरोपण किया।

आज के हिंदुस्तान और अमर उजाला समाचार पत्र की खबर...🙏🌳🌳आमंत्रण पत्र🌳🌳🙏आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्व...
04/06/2019

आज के हिंदुस्तान और अमर उजाला समाचार पत्र की खबर...
🙏🌳🌳आमंत्रण पत्र🌳🌳🙏
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक- 5 जून को दिन में -11 बजे से, जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया (आई०टी०आई०) के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनांक 24 मई को सूरत के तक्षशिला काम्प्लेक्स के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में दिवंगत हुए 22 नौंनिहालो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में भी वृक्षारोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है।

"विश्व पर्यावरण दिवस"आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्य...
02/06/2019

"विश्व पर्यावरण दिवस"
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक- 5 जून को दिन में -11 बजे से आई०टी०आई० के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिनांक 24 मई को को सूरत के तक्षशिला काम्प्लेक्स के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में दिवंगत हुए 22 नौंनिहालो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में भी वृक्षारोपण किया जाएगा।
आप सभी सादर आमंत्रित है।

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित तृतीय वार्षिक स्मारिका "भोर" का प्रकाशन शीघ्र...
01/06/2019

आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित तृतीय वार्षिक स्मारिका "भोर" का प्रकाशन शीघ्र...

Address

भीखमपुर रोड़ देवरिया (निकट इंडि
Deoria
274001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoria mahotsav - deoria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category