Deoria Ki Shaan

Deoria Ki Shaan Entertainment and Social media

10/03/2024

आज देवरिया के चीनी मिल ग्राउंड में यू पी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में क्या कहा सुनते है

आज  देवरिया में सीएम ने 679 करोड की लागत की 673 परियोजना का किया लोकार्पण व शिलान्यास  एंकर - मुख्यमंत्री श्री योगी आदित...
10/03/2024

आज देवरिया में सीएम ने 679 करोड की लागत की 673 परियोजना का किया लोकार्पण व शिलान्यास
एंकर - मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया के चीनी मिल ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के अन्तर्गत 679 करोड़ की 673 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया। साथ ही विभिन्न योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन एवं टेबलेट, ओडीओपी एवं आयुष्मान आदि योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया एवं विभिन्न विभागो की लगायी गयी प्रदर्शनी व स्टालो का अवलोकन किया।

06/08/2023

देवरिया जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं का निस्तारण भी किया

जिला योजना समिति के सदस्य /सदस्यों के निर्वाचन हेतु 05 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्रदेवरिया 17 जून जिला देवरिया...
19/06/2023

जिला योजना समिति के सदस्य /सदस्यों के निर्वाचन हेतु 05 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन पत्र

देवरिया 17 जून
जिला देवरिया में नगरीय निकायों (नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत) के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए वर्गवार यथा अनारक्षित वर्ग - शून्य, अनारक्षित वर्ग (महिला) - 01, अनुसूचित जाति - 01, अनुसूचित जाति (महिला) - शून्य, अन्य पिछड़ा वर्ग 01, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) - शून्य हेतु निर्धारित संख्या में सदस्य/सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदान 25 जून किया जायेगा, जिसके क्रम में आज 05 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
जिला योजना समिति हेतु नगर निकाय से अनारक्षित महिला हेतु इन्दु देवी, अनुसूचित जाति हेतु परमेश्वर पासवान एवं संजय कुमार, अन्य पिछडा वर्ग हेतु राजेश कुमार गुप्ता एवं ऋषिकेश कुमार यादव द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
उम्मीदवार द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 21 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक, मतदान 25 जून को पूर्वाह्न 08 बजे से अपराह्न 03 बजे तक, मतगणना 25 जून 2023 को अपराह्न 03 बजे से कार्य की समाप्ति की जायेगी।

*ब्रेकिंग*देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का हुआ बागपत स्थानांतरण ,*अखंड प्रताप सिंह होंगे देवरिया के नए जिलाधिक...
03/06/2023

*ब्रेकिंग*
देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का हुआ बागपत स्थानांतरण ,*अखंड प्रताप सिंह होंगे देवरिया के नए जिलाधिकारी*

05/01/2023

Entertainment and Social media

31/10/2022

आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय छठ माता

डीएम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देशप्रतिमा विसर्जन स्थल पर होंगे विशेष इंतजामजिलाधिकारी...
30/09/2022

डीएम व एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

प्रतिमा विसर्जन स्थल पर होंगे विशेष इंतजाम

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज पटनवा पुल, सोनउला रामनगर एवं हेतिमपुर पुल के निकट छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित दुर्गा प्रतिमा विर्सजन स्थल का निरीक्षण कर हो रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शान्तिपूर्ण मूर्तियां विसर्जित हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाया जाए। किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी । चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिया।

Address

Munsif Colony Near MMT School Deoria
Deoria

Telephone

+918005438200

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoria Ki Shaan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Deoria Ki Shaan:

Share