Amir Khan is

Directions

Amir Khan is madhupur deoghar jharkhand

28/06/2026

Pyaar ho gaya hai ❤️❤️❤️

22/06/2026

NEET परीक्षा के दौरान हिजाब और पगड़ी पहनने पर NTA द्वारा कोई प्रतिबंध नहीं लगाए जाने के बावजूद कुलसुम को परीक्षा में बैठने से क्यों रोका गया? इस मामले में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घटना अजमेर जिले, राजस्थान की है।

22/06/2026

पढ़ाई करने गए थे, लौटे नहीं... लखनऊ की आग ने 15 जिंदगियां निगल लीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिस भवन में यह हादसा हुआ, वहां छात्र लाइब्रेरी, एनीमेशन कोचिंग सेंटर और एक पेट क्लिनिक संचालित हो रहे थे।

दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत घने धुएं से भर गई। अंदर फंसे छात्र और अन्य लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों की ओर दौड़े। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी, जबकि कई लोग धुएं और आग के बीच फंस गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआर एफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

21/06/2026

बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी की मौत अब सिर्फ एक एनकाउंटर नहीं, बल्कि कई सवालों का विषय बन गई है। घटना की शुरुआत तब हुई जब भरत तिवारी का वीडियो और फेसबुक लाइव सामने आया। पुलिस का दावा है कि वह हथियार लेकर घूम रहा था, पुलिस को चुनौती दे रहा था और गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की। इसके बाद पुलिस और भरत के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हुआ और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन कहानी का दूसरा पक्ष और भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत ने हथियार फेंककर सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे गोली मारी गई। मौत के बाद हजारों लोग सड़क पर उतर आए, शव के साथ आरा-बक्सर फोरलेन जाम किया गया और निष्पक्ष जांच की मांग उठी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया। सवाल सिर्फ भरत तिवारी का नहीं है... अगर कोई आरोपी था, तो क्या उसे अदालत तक नहीं पहुंचना चाहिए था? अगर उसने सचमुच सरेंडर

21/06/2026

बिहार के भोजपुर में व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले 'समाजसेवी' भरत तिवारी का अंततः पुलिस ने 'फेक एनकाउंटर' कर दिया। वायरल वीडियो गवाह है- भरत ने हथियार फेंककर सरेंडर किया, पर खाकी ने निहत्थे युवक के पैरों को गोलियों से छलनी कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोग अब भरत तिवारी की तुलना 'शहीद भगत सिंह' से कर रहे हैं, जिसने भ्रष्ट अधिकारियों को जगाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। क्या less

20/06/2026

पर बवाल। "पहले सरेंडर, फिर फायरिंग?" भोजपुर में भरत तिवारी की मौत

भोजपुर के आरा स्थित बिलौटी गांव में भरत तिवारी उर्फ भरत भूषण के कथित एनकाउंटर को लेकर विवाद गहरा गया है।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने हथियार डालकर सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे गोली मार दी।

मामले को लेकर शाहपुर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया गया और निष्पक्ष जांच की मांग उठी है।

Tiwari

20/06/2026

भोजपुर के भारत तिवारी एनकाउंटर मामले ने बिहार में बड़ी बहस छेड़ दी है। परिजनों का आरोप है कि भारत तिवारी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें गोली मारी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर आधिकारिक कार्रवाई के दौरान हुआ। मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। अब सभी की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है।

Tiwari



20/06/2026

माँ का दर्द सड़कों पर है... और सरकार अभी भी सो रही है।

जिस माँ ने अपने बच्चे के सपनों के लिए दिन-रात संघर्ष किया, आज वही माँ न्याय की उम्मीद में खड़ी है।

कब जागेगी व्यवस्था?

कब मिलेगा जवाब?

Address

Deoghar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amir Khan is posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category