Life ka jhingalala

Life ka jhingalala Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Life ka jhingalala, Arts and entertainment, delhi 96, Delhi.

घंटेभर से पति पत्नी लड़ रहे थे। दोनों बच्चे चुपचाप सहमे हुए माता पिता की लड़ाई देख रहे थे। अंत मे पत्नी ने रोते हुए कहा ...
08/06/2025

घंटेभर से पति पत्नी लड़ रहे थे। दोनों बच्चे चुपचाप सहमे हुए माता पिता की लड़ाई देख रहे थे। अंत मे पत्नी ने रोते हुए कहा " मै अपने मायके जा रही हूँ।" पति तुनक कर बोला " कौन रोक रहा है तुझे? जा अभी निकल जा यहाँ से। वह आंसू पोंछते हुए कपड़े बैग मे डालने लगी। उसे कपड़े बैग मे डालते देख कर पति का गुस्सा फुस्स हो गया। मगर फिर भी वह जोश मे बोला " मायके तो जा रही हो मगर सर्दी मे बच्चो को कुछ हो गया तो देख लेना मुझसे बुरा कोई नही होगा? " वह एक हाथ से आंसू पोंछ कर गुस्से मे बोली " तुम्हे मेरे बच्चो की चिंता करने की कोई जरूरत नही है। अब मै कभी भी लौट कर नही आऊँगी। इतना सुनकर पति चुपचाप बाहर बारामदे मे जाकर बैठ गया।
उधर पत्नी कपड़ों को बैग मे धीरे धीरे डाल रही थी। शायद वह इंतजार कर रही थी कि पति आयेगा। सॉर्री बोलेगा और उसे जाने से रोक लेगा। मगर काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह उसे मनाने नही आया। हार थक कर वह बैग और बच्चों को लेकर घर से निकल पड़ी। पति ने उसे देखकर मुँह फेर लिया। फिर पत्नी ने भी मुड़ कर नही देखा। धीरे धीरे चलती हुई उसकी आँखों से ओझल हो गई। धीरे धीरे इसलिए चली शायद उसे विश्वास था कि पीछे से आवाज देगा। मगर ऐसा कुछ नही हुआ। जब बस मे बैठी तो चौंक गई। क्योंकि पतिदेव तो पहले से ही बस मे बैठा हुआ था शायद दूसरे रास्ते से भाग कर आया था। पति को देखते ही उसके हृदय मे हूक सी उठी और आँखों से झर झर आंसू बहने लगे। मगर उसने खुद को रोने से रोका और चुपचाप पति का हाथ पकड़ कर उसे बस से नीचे ले आई। फिर रास्ते मे रोते हुए बोली " इतना प्यार करते हो तो पहले नही रोक सकते थे क्या? वह कस कर उसका हाथ पकड़ते हुए बोला तू खुद भी तो रुक सकती थी।" वह बोली " जाँच रही थी तुमको कि प्यार करते हो या नही? वह बोला "तुम अच्छी तरह जानती हो मुझे तुम्हारी लत लगी हुई है। तुम्हारे बिना एक दिन भी रहना मुश्किल है। हमेशा के लिए तुमसे दूर कैसे रह सकता हूँ।" इतना सुनते ही वह पत्नी का दिल जोर से धड़कने लगा। फिर एक मीठे अहसास के साथ शांत हो गया। फिर वे चारों एक कुल्फी की रेहड़ी पर रुक कर हँसते हुए कुल्फी खाने लगे।
🙏यह स्टोरी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा धन्यवादl🙏

एक बार एक थिएटर में एक शार्ट फ़िल्म दिखाई गई । जब फ़िल्म शुरू हुई तो सामने एक सफेद रंग का पंखा दिख रहा था , आस पास कोई हलच...
15/08/2024

एक बार एक थिएटर में एक शार्ट फ़िल्म दिखाई गई । जब फ़िल्म शुरू हुई तो सामने एक सफेद रंग का पंखा दिख रहा था ,
आस पास कोई हलचल नही सिर्फ रुका हुआ एक सफेद पंखा.. ये दृश्य करीब 6 मिनट तक चला तो लोग आपत्ति जताने लगे कुछ शिकायत करने लगे तो कुछ उठ कर जाने लगे .... 6 मिनट के बाद सीन का कैमरा उस पंखे से नीचे आता है एक बेड पर जिसपे एक अपाहिज बच्चा लेटा हुआ और ऊपर की ओर देख रहा होता है जिसकी रीढ़ की हड्डी में फैक्चर की वजह से वो हिल डुल भी नही सकता.. .... ...
फिर एक आवाज आती है

" अभी इस शार्ट फ़िल्म में मात्र 6 मिनट तक एक ही दृश्य लगातार दिखाया गया आप सभी को , उन 6 मिनटों में कई लोग चिल्लाने लगे धैर्य नही रख पाए और कई उठ कर जाने लगे ,, दूसरी तरफ एक बच्चा है जो पैरालाइज्ड है और वो अपने जीवन के ज्यादातर घंटे बस इसी दृश्य को ही देखता रहता है।।...

कभी-कभी हमें खुद को दूसरों की जगह रखकर यह समझने की ज़रूरत होती है कि हमें जो ईश्वर ने दिया है उसकी महत्ता कितनी है और हमें ऐसे स्वरूप को प्रदान करने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहिए ।।
. हमेशा अपनी समस्याओं को उनसे तुलना करें जो हमसे कई गुना समस्याओं से घिरे होतें है पर साहस नही खोतें...s. 🙏🙏🙏

Jai Parshuram
10/05/2024

Jai Parshuram

मत करो बदनाम फिजूल में कि दूल्हे_बिकते है लाख-हज़ार  मेंदौलत और  हैसियत, तुम ही देखते हो सरकारी_नौकरी के बाजार मेंगरीब है...
19/12/2023

मत करो बदनाम फिजूल में कि दूल्हे_बिकते है लाख-हज़ार में
दौलत और हैसियत, तुम ही देखते हो सरकारी_नौकरी के बाजार में

गरीब है लड़का तो मजाक उड़ाया, रिश्ते_को_ठुकरा कर उसे नीचा दिखाया
रईस है तो लड़की को खुश रख सकेगा, बड़ा_घर नही तो क्या मांग" नही भर सकेगा?

ये रईसी तो बस रिश्ते को पैसे से तौलती है
विवाह_के_बंधन को महज सात_फेरे बोलती है

ख्वाब_बेटियों के आसमां से भी ऊंचे बनाना अच्छी बात है
घर" तो ज़मीन पर ही होना है, ये भी तो सिखाने की बात है

ये मध्यम_वर्गीय लड़के रिश्ते दिल से निभाते हैं
दौलत और शोहरत से नहीं प्यार से जीवनसाथी बनाते हैं
🌹♥️♥️🙏🙏🙏

09/10/2023
Ma Naina Devi H.P
17/06/2023

Ma Naina Devi H.P

24/12/2022

pyar bhut krte h tumhe but bta nhi pate.

dil mi bhut kuch h tumhare lye but jata nhi pate

in ankho mi khab sirf or sirf tumhare h
pr kbhi dekha hi nhi pate.

babu sona khne se phle hi
jm jati h ye jubaan.
apne esq ko hmm modern bnahi nhi pate.

suno wo ekrar ka phada mujhe bhi pdhao na.
or kaise khana h ki bin khye.
ki hmm mr mite h tum pr

wo khamosi ki jubaa mujhe bhi sekhao na.

suno...
esq krte h kaise mujhe bhi btao na.

 #लड़के ! हमेशा खड़े रहे.खड़े रहना उनकी मजबूरी नहीं रही बस !उन्हें कहा गया हर बार,चलो तुम तो लड़के हो खड़े हो जाओ.छोटी-छो...
05/12/2022

#लड़के ! हमेशा खड़े रहे.
खड़े रहना उनकी मजबूरी नहीं रही बस !
उन्हें कहा गया हर बार,
चलो तुम तो लड़के हो
खड़े हो जाओ.

छोटी-छोटी बातों पर वे खड़े रहे ,
कक्षा के बाहर.. स्कूल विदाई पर

जब ली गई ग्रुप फोटो, लड़कियाँ हमेशा आगे बैठीं, और लड़के बगल में हाथ दिए पीछे खड़े रहे.
वे तस्वीरों में आज तक खड़े हैं..

कॉलेज के बाहर खड़े होकर,
करते रहे किसी लड़की का इंतज़ार,
या किसी घर के बाहर घंटों खड़े रहे,
एक झलक, एक हाँ के लिए.
अपने आपको आधा छोड़ वे आज भी
वहीं रह गए हैं...

बहन-बेटी की शादी में खड़े रहे,
मंडप के बाहर बारात का स्वागत करने के लिए.
खड़े रहे रात भर हलवाई के पास,
कभी भाजी में कोई कमी ना रहे.
खड़े रहे खाने की स्टाल के साथ,
कोई स्वाद कहीं खत्म न हो जाए.

खड़े रहे विदाई तक
दरवाजे के सहारे और टैंट के
अंतिम पाईप के उखड़ जाने तक.
बेटियाँ-बहनें जब तक वापिस लौटेंगी
वे खड़े ही मिलेंगे...
वे खड़े रहे पत्नी को सीट पर बैठाकर,
बस या ट्रेन की खिड़की थाम कर वे खड़े रहे

बहन के साथ घर के काम में,
कोई भारी सामान थामकर.
वे खड़े रहे

माँ के ऑपरेशन के समय
ओ. टी.के बाहर घंटों. वे खड़े रहे

पिता की मौत पर अंतिम लकड़ी के जल जाने तक. वे खड़े रहे ,
अस्थियाँ बहाते हुए गंगा के बर्फ से पानी में.

लड़कों ! रीढ़ तो तुम्हारी पीठ में भी है,
क्या यह अकड़ती नहीं.....?

"मिडिल-क्लास"  का होना भी        किसी वरदान से कम नहीं है.          कभी बोरियत नहीं होती.      जिंदगी भर कुछ ना कुछ आफत ...
08/08/2022

"मिडिल-क्लास" का होना भी
किसी वरदान से कम नहीं है.
कभी बोरियत नहीं होती.

जिंदगी भर कुछ ना कुछ आफत
लगी ही रहती है.

मिडिल क्लास वालों की स्थिति
सबसे दयनीय होती है,

न इन्हें तैमूर जैसा बचपन नसीब होता है
न अनूप जलोटा जैसा बुढ़ापा, फिर भी
अपने आप में उलझते हुए
व्यस्त रहते हैं.

मिडिल क्लास होने का भी
अपना फायदा है.
चाहे BMW का भाव बढ़े या AUDI का
या फिर नया i phone लाँच हो जाये,
कोई फर्क नहीं पड़ता.

मिडिल क्लास लोगों की
आधी जिंदगी तो ... झड़ते हुए बाल
और बढ़ते हुए पेट को रोकने में ही
चली जाती है.

इन घरों में पनीर की सब्जी तभी बनती है,
जब दूध गलती से फट जाता है, और
मिक्स-वेज की सब्ज़ी भी तभी बनती हैं
जब रात वाली सब्जी बच जाती है.

इनके यहाँ फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक
एक साथ तभी आते हैं , जब घर में कोई
बढ़िया वाला रिश्तेदार आ रहा होता है.

मिडिल क्लास वालों के यहाँ
कपड़ों की तरह ही
खाने वाले चावल की भी
तीन वेराईटी होती है ~
डेली, कैजुवल और पार्टी वाला.

छानते समय चायपत्ती को दबा कर
लास्ट बून्द तक निचोड़ लेना ही
मिडिल क्लास वालों के लिए
परमसुख की अनुभुति होती है.

ये लोग रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल
नहीं करते, सीधे
अगरबत्ती जला लेते हैं.

मिडिल क्लास भारतीय परिवार के
घरों में Get together नहीं होता,
यहाँ 'सत्यनारायण भगवान की'
कथा होती है.

इनका फैमिली बजट इतना
सटीक होता है, कि सैलरी अगर
31 के बजाय 1 को आये, तो
गुल्लक फोड़ना पड़ जाता है.

मिडिल क्लास लोगों की
आधी ज़िन्दगी तो
"बहुत महँगा है" बोलने में ही
निकल जाती है.

इनकी "भूख" भी ...
होटल के रेट्स पर डिपेंड करती है.
दरअसल ....
महंगे होटलों की मेन्यू-बुक में
मिडिल क्लास इंसान
'फूड-आइटम्स' नहीं बल्कि
अपनी "औकात" ढूंढ रहा होता है.

इश्क-मोहब्बत तो
अमीरों के चोंचले हैं.
मिडिल क्लास वाले तो सीधे
"ब्याह" करते हैं.

इनके जीवन में कोई
वैलेंटाइन नहीं होता.
"जिम्मेदारियाँ" जिंदगी भर
बजरंग-दल सी ... पीछे लगी रहती हैं.

मध्यम वर्गीय दूल्हा-दुल्हन भी
मंच पर ऐसे बैठे रहते हैं मानो जैसे
किसी भारी सदमे में हों.

अमीर शादी के बाद
हनीमून पर चले जाते हैं , और
मिडिल क्लास लोगों की शादी के बाद
टेन्ट बर्तन वाले ही
इनके पीछे पड़ जाते हैं.

मिडिल क्लास बंदे को
पर्सनल बेड और रूम भी
शादी के बाद ही अलाॅट हो पाता है.

मिडिल क्लास ... बस ये समझ लो कि
जो तेल सर पे लगाते हैं , वही तेल
मुँह पर भी रगड़ लेते हैं.

एक सच्चा मिडिल क्लास आदमी
गीजर बंद करके
तब तक नहाता रहता है
जब तक कि नल से
ठंडा पानी आना शुरू ना हो जाए.

रूम ठंडा होते ही AC बंद करने वाला
मिडिल क्लास आदमी चंदा देने के वक्त
नास्तिक हो जाता है, और
प्रसाद खाने के वक्त आस्तिक.

दरअसल मिडिल-क्लास तो
चौराहे पर लगी घण्टी के समान है,
जिसे लूली-लगंड़ी, अंधी-बहरी,
अल्पमत-पूर्णमत
हर प्रकार की सरकार
पूरा दम से बजाती है.

मिडिल क्लास को आज तक बजट में
वही मिला है, जो अक्सर हम
🔔 मंदिर में बजाते हैं. 🔔

फिर भी हिम्मत करके
मिडिल क्लास आदमी
पैसा बचाने की
बहुत कोशिश करता है,
लेकिन
बचा कुछ भी नहीं पाता.

हकीकत में मिडिल मैन की हालत
पंगत के बीच बैठे हुए
उस आदमी की तरह होती है
जिसके पास पूड़ी-सब्जी
चाहे इधर से आये, चाहे उधर से
उस तक आते-आते
खत्म हो जाती है.

मिडिल क्लास के सपने भी
लिमिटेड होते हैं.
"टंकी भर गई है, मोटर बंद करना है"
गैस पर दूध उबल गया है,
चावल जल गया है,
इसी टाईप के सपने आते हैं.

दिल में अनगिनत सपने लिए
बस चलता ही जा ता है ...
चलता ही जाता है.
🙏🙏

02/05/2022

ढाई अक्षर की सांस
ढाई अक्षर के प्राण
ढाई अक्षर का जन्म
ढाई अक्षर का मृत्यु
ढाई अक्षर का अस्ति
ढाई अक्षर का अर्थी
ढाई अक्षर का प्यार
ढाई अक्षर का स्वार्थ
ढाई अक्षर का मित्र
ढाई अक्षर का शत्रु
ढाई अक्षर का प्रेम
ढाई अक्षर का घृणा
जन्म से लेकर मृत्यु तक
हम बांधे है ढाई अक्षर में
ढाई अक्षर ही वक्त में
ढाई अक्षर ही अन्त में
समझ न पाया कोई भी
है रहस्य क्या ढाई अक्षर में

Address

Delhi 96
Delhi
0123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life ka jhingalala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share