17/04/2026
अम्बेडकर नाट्य महोत्सव: राजेश कुमार लिखित और बजरंग बली सिंह अभिनीत एकल नाटक 'मूकनायक' का 17 अप्रैल को सायं 7 बजे मंचन होगा।
स्थान: त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली।
नाटक में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। प्रवेश निशुल्क हैं। पहले आइए, पहले सीट पाइए। आडिटोरियम में प्रवेश 6:35 बजे प्रारम्भ होगा।
आप स्वयं आइए और अपने दोस्तों को भी इसकी सूचना फारवर्ड कर अस्मिता थियेटर को सहयोग कीजिए।
यह नाटक डॉ.अम्बेडकर के जीवन-संघर्ष पर आधारित है। उनका बचपन, सामाजिक भेदभाव के कड़वे अनुभव, और समाज में व्याप्त असमानताओं को इसमें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
नाटक में दिखाया गया है कि किस तरह बचपन से ही अपमान और बहिष्कार झेलते हुए भी उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और हर बाधा को चुनौती दी।
यह प्रस्तुति भीमराव अंबेडकर की संघर्ष गाथा है। उन्होंने केवल अपने अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान, समानता और न्याय के लिए लगातार लड़ाई लड़ी। समाज की जड़ताओं, जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ उनका साहस, दृढ़ संकल्प और वैचारिक राजनीतिक संघर्ष इस नाटक का केंद्र है।
नाटक में उनके जीवन के उस महत्वपूर्ण निर्णय को भी दर्शाया गया है, जब उन्होंने सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए धर्म परिवर्तन का मार्ग चुना। यह केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, बल्कि सामाजिक क्रांति और बदलाव का प्रतीक था।
मूकनायक नाटक में डाॅ अम्बेडकर के सामाजिक परिवर्तन, समानता, न्याय, मानवाधिकारों पर आधारित विचारों को भी एकल नाटक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से सामने लाया गया है। उनका जीवन संघर्ष और विचार, सदैव प्रासंगिक, समसामयिक और प्रेरणादायक हैं।
मूकनायक नाटक के सोलो एक्टर बजरंग बली सिंह, दिल्ली रंगमंच के वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेता हैं। उन्होंने अस्मिता थियेटर के महत्वपूर्ण और चर्चित नाटकों में अपने सशक्त अभिनय से विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें ‘कोर्ट मार्शल’, ‘अम्बेडकर और गांधी’, ‘जिस लाहौर नई देख्या, वो जम्याई नई’, ‘फाइनल सॉल्यूशंस’, ‘एक मामूली आदमी’ और ‘ये आदमी ये चूहे’, 'ट्रायल आफॅ ऐरर' जैसे यादगार नाटक शामिल हैं।
बजरंग के अभिनय की विशेषताएँ उनकी गहरी संवेदनशीलता, उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, प्रभावशाली संवाद अदायगी और रंगमंच के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता हैं।
रंगमंच के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। बहुआयामी प्रतिभावान बजरंग बली सिंह अस्मिता थियेटर के साथ पिछले दो दशक से कार्य कर रहे है।
डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अस्मिता थियेटर द्वारा 14 से 26 अप्रैल तक 'अम्बेडकर नाट्य महोत्सव ' का आयोजन किया जा रहा है। अगला नाटक स्वदेश दीपक लिखित 'कोर्ट मार्शल' 26 अप्रैल को श्रीराम सेंटर, मण्डी हाऊस मे होगा।
अन्य जानकारी के लिए वाट्सअप/ सम्पर्क कीजिए: 97111 00036 (अस्मिता थियेटर आफिसियल फोन नम्बर)
अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 वर्ष।
#मूकनायक #भीमरावअंबेडकर
#कोर्टमार्शल