Arvind Gaur

Arvind Gaur Arvind Gaur Indian theatre director,is known for his work in innovative,socially & politically rele

अम्बेडकर नाट्य महोत्सव:  आज 17 अप्रैल को राजेश कुमार लिखित और बजरंग बली सिंह अभिनीत एकल नाटक 'मूकनायक' का सायं 7 बजे मंच...
17/04/2026

अम्बेडकर नाट्य महोत्सव:
आज 17 अप्रैल को राजेश कुमार लिखित और बजरंग बली सिंह अभिनीत एकल नाटक 'मूकनायक' का सायं 7 बजे मंचन होगा।
स्थान: त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली।
नाटक में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। प्रवेश निशुल्क हैं। पहले आइए, पहले सीट पाइए। आडिटोरियम में प्रवेश 6:35 बजे प्रारम्भ होगा।
आप स्वयं आइए और अपने दोस्तों को भी इसकी सूचना फारवर्ड कर अस्मिता थियेटर को सहयोग कीजिए।
यह नाटक डॉ.अम्बेडकर के जीवन-संघर्ष पर आधारित है। उनका बचपन, सामाजिक भेदभाव के कड़वे अनुभव, और समाज में व्याप्त असमानताओं को इसमें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
नाटक में दिखाया गया है कि किस तरह बचपन से ही अपमान और बहिष्कार झेलते हुए भी उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और हर बाधा को चुनौती दी।
यह प्रस्तुति भीमराव अंबेडकर की संघर्ष गाथा है। उन्होंने केवल अपने अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान, समानता और न्याय के लिए लगातार लड़ाई लड़ी। समाज की जड़ताओं, जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ उनका साहस, दृढ़ संकल्प और वैचारिक राजनीतिक संघर्ष इस नाटक का केंद्र है।
नाटक में उनके जीवन के उस महत्वपूर्ण निर्णय को भी दर्शाया गया है, जब उन्होंने सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए धर्म परिवर्तन का मार्ग चुना। यह केवल व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, बल्कि सामाजिक क्रांति और बदलाव का प्रतीक था।
मूकनायक नाटक में डाॅ अम्बेडकर के सामाजिक परिवर्तन, समानता, न्याय, मानवाधिकारों पर आधारित विचारों को भी एकल नाटक के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से सामने लाया गया है। उनका जीवन संघर्ष और विचार, सदैव प्रासंगिक, समसामयिक और प्रेरणादायक हैं।

मूकनायक नाटक के सोलो एक्टर बजरंग बली सिंह, दिल्ली रंगमंच के वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेता हैं। उन्होंने अस्मिता थियेटर के महत्वपूर्ण और चर्चित नाटकों में अपने सशक्त अभिनय से विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें ‘कोर्ट मार्शल’, ‘अम्बेडकर और गांधी’, ‘जिस लाहौर नई देख्या, वो जम्याई नई’, ‘फाइनल सॉल्यूशंस’, ‘एक मामूली आदमी’ और ‘ये आदमी ये चूहे’, 'ट्रायल आफॅ ऐरर' जैसे यादगार नाटक शामिल हैं।
बजरंग के अभिनय की विशेषताएँ उनकी गहरी संवेदनशीलता, उत्कृष्ट अभिव्यक्ति, प्रभावशाली संवाद अदायगी और रंगमंच के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता हैं।
रंगमंच के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। बहुआयामी प्रतिभावान बजरंग बली सिंह अस्मिता थियेटर के साथ पिछले दो दशक से कार्य कर रहे है।

डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर Asmita Theatre Group द्वारा 14 से 26 अप्रैल तक 'अम्बेडकर नाट्य महोत्सव ' का आयोजन किया जा रहा है। अगला नाटक स्वदेश दीपक लिखित 'कोर्ट मार्शल' 26 अप्रैल को श्रीराम सेंटर, मण्डी हाऊस मे होगा।
अन्य जानकारी के लिए वाट्सअप/ सम्पर्क कीजिए: 97111 00036 (अस्मिता थियेटर आफिसियल फोन नम्बर)

अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 वर्ष।


#मूकनायक #भीमरावअंबेडकर
#कोर्टमार्शल

अस्मिता थिएटर ग्रुप ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में 'विश्वास' नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। यह नाटक एस सी/एस...
15/04/2026

अस्मिता थिएटर ग्रुप ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में 'विश्वास' नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। यह नाटक एस सी/एस टी सेल, किरोड़ीमल कॉलेज के सहयोग से डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
'विश्वास' (Interfaith) नुक्कड़ नाटक, समाज में व्याप्त अनर्गल रुढ़िवादी मानसिकता और अतार्किक पूर्वग्रहों पर सवाल उठाता है। यह नाटक दर्शाता है कि आख़िर क्यो, हम जाति, धर्म, नस्ल, जेंडर और वर्ग की पारम्परिक सोच के कारण, एक दूसरों पर विश्वास नहीं करते। क्यों हम आपसी सह-अस्तित्व के बजाय सामाजिक,आर्थिक भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देते हैं।
नाटक में छह कहानियों के माध्यम से यह दिखाया गया है कि किस तरह से धार्मिक, जातिगत और सामाजिक मतभेदों के कारण होने वाली हिंसा में निर्दोष लोगों को अत्याचार और पीड़ा झेलनी पड़ती है।
नाटक यह सवाल उठाता है कि आख़िर कब तक निर्दोष लोग जाति, धर्म, जेंडर, गरीबी और इन धार्मिक विश्वासों के टकराव की कीमत चुकाते रहेंगे?
नाटक मतभेदो के मध्य भी परस्पर संवाद, सद्भाव और आपसी भाई चारे की आवश्यकता का संदेश देता है।
'विश्वास' (इंटर-फेथ) नाटक के लेखक और निर्देशक अरविन्द गौड़ है।

#अम्बेडकर_जयंती #नुक्कड़नाटक #विश्वास #राष्ट्रीय_सेवा_योजना

अम्बेडकर नाट्य महोत्सव: 14 से 26 अप्रैलसमानता, स्वतन्त्रता और न्याय के योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रवक्ता, भारतीय संवि...
14/04/2026

अम्बेडकर नाट्य महोत्सव: 14 से 26 अप्रैल
समानता, स्वतन्त्रता और न्याय के योद्धा, सामाजिक परिवर्तन के प्रवक्ता, भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर सादर सलाम।
डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अस्मिता थियेटर द्वारा 14 से 26 अप्रैल तक 'अम्बेडकर नाट्य महोत्सव ' का आयोजन किया जा रहा है। आप सपरिवार इन नाटकों को देखने अवश्य आएँ। कृपया इस सूचना को अपने मित्रों तक भी साझा कर अस्मिता थियेटर का सहयोग करें।

14 अप्रैल, सायं 7 बजे
सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार द्वारा लिखित नाटक ‘अम्बेडकर और गाँधी’ का मंचन श्री राम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा। नाटक का संगीत संयोजन डॉ. संगीता गौड़ ने किया है।
टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं:
https://in.bookmyshow.com/plays/ambedkar-aur-gandhi/ET00345285

17 अप्रैल, सायं 7 बजे
राजेश कुमार लिखित तथा बजरंग बली सिंह द्वारा अभिनीत एकल नाटक ‘मूकनायक’ का मंचन त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, मंडी हाउस में होगा।
मूकनायक के लिए प्रवेश निःशुल्क है, पहले आइए, पहले प्रवेश पाइए।

26 अप्रैल, सायं 7 बजे
स्वदेश दीपक द्वारा लिखित चर्चित नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ का मंचन श्री राम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा।
नाटक के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे:
https://in.bookmyshow.com/plays/court-martial/ET00331285

अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 वर्ष।
#महात्मागांधी #मूकनायक #भीमरावअंबेडकर
#कोर्टमार्शल

14/04/2026

सादर नमन
विनम्र श्रद्धांजलि

डाॅ अम्बेडकर जयंती दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल को 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक देखिए।सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार लिखित 'अम्...
13/04/2026

डाॅ अम्बेडकर जयंती दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल को 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक देखिए।
सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार लिखित 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक का मंचन 14 अप्रैल को शाम 7 बजे श्री राम सेंटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगा। 'अम्बेडकर और गाँधी' नाटक का निर्देशन Arvind Gaur ने किया है। संगीत डॉ. संगीता गौड़ का हैं।
आप सपरिवार नाटक देखने अवश्य आइए। कृपया इस सूचना को अपने दोस्तो को भी फारवर्ड कर Asmita Theatre Group (अस्मिता थियेटर) को सहयोग कीजिए।
टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध है।
https://in.bookmyshow.com/plays/ambedkar-aur-gandhi/ET00345285

अस्मिता थियेटर : प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 साल।
#महात्मागांधी #मूकनायक #भीमरावअंबेडकर

Children's Summer Theatre workshop at Triveni Kala Sangam. Admission opens now. Workshop Dates: 18th May 2025 - 27th Jun...
13/04/2026

Children's Summer Theatre workshop at Triveni Kala Sangam. Admission opens now.

Workshop Dates: 18th May 2025 - 27th June 2025. Faculty: Kakoli Gaur Nagpal, Prince Nagpal ( PrinceKakoli ) and Arvind Gaur.
Age Group: 6 to 15

For admission please visit: Triveni Kala Sangam, Tansen Marg, New Delhi- 110001

Contact for more details: 9958313833/9958831338/8800889883

13/04/2026
13/04/2026
Join Triveni Weekend Acting Classes Under the guidance of renowned director Arvind Gaur . Classes will begin on 11th Apr...
08/04/2026

Join Triveni Weekend Acting Classes Under the guidance of renowned director Arvind Gaur . Classes will begin on 11th April 2026 at Triveni Kala Sangam.
Triveni Kala Sangam in association with Arvind Gaur, Director of Asmita Theatre Group presents a 4 month production oriented Weekend Theatre Course.

Course Details:
Duration: 11th April 2026- 30 August 2026
Faculty: Arvind Gaur
Age: 18 years and above
Timings: 12:30PM to 3:30PM
3-hour sessions
Days: Saturday & Sunday
2 classes per week
Fees: ₹5,500 (+ GST) per month
Certificate: 4-Month Certificate Course
Admission Process:
Visit Triveni Kala Sangam, Mandi House, between 11:00 AM and 5:00 PM for direct admissions.
Please carry, One passport-size photograph and A copy of your Aadhaar card
Address:
Triveni Kala Sangam,
205, Tansen Marg, Mandi House, New Delhi.
For Further Information:
Call: 011-41823833 / 9958313833 / 9958831338
WhatsApp: 9711100036

The Breathing Mirror: article on Asmita Theatre by Sakshi Priya. As we celebrated World Theatre Day: the last place wher...
31/03/2026

The Breathing Mirror:
article on Asmita Theatre by Sakshi Priya.

As we celebrated World Theatre Day: the last place where we truly feel human again. It is a raw, physical riot against our cold, digital isolation
An entire lifetime ago, Thornton Wilder managed to perfectly pin down this exact feeling. He looked at the theatre as the absolute greatest of all art forms, simply because it stands as the most immediate, visceral way one person can actually share the raw experience of being human with somebody else. That was long before we started losing entire nights glued to the living room furniture. We scroll blindly through digital feeds, desperate for human contact.
We tap a filtered picture of someone we do not even know and call it a community. Meanwhile, we completely ignore the original room built specifically for shared emotion. Look back at the Greeks to see how it is supposed to work. They lacked screens. They physically carved massive stone arenas right out of the dirt and rock. Then thousands of them packed in tight under the open sky just to watch a story unfold in real time. It served as a civic duty and a massive festival at the same time. Actors wore huge masks to throw their voices to the top tiers. The whole city shut down just to feel something together.
Sitting across from veteran director Arvind Gaur on World Theatre Day, you quickly realise he operates on this exact frequency. He told me that despite our shrinking digital attention spans, the physical stage remains the most accurate mirror we have for our social and political reality.
Gaur insists that the canvas is actually growing because the youth are flooding into the medium to open up the dreams of the next generation. He refuses to keep his work locked inside overpriced halls. Gaur shared how his group takes performances directly into slums and college courtyards to force conversations that society wants to ignore. He spoke passionately about a play called Ajivika that actively convinced families to stop sending their daughters into domestic labour. Instead, his theatre group trained thousands of these young girls as commercial taxi drivers across Delhi and Jaipur. His street plays also became the quiet backbone of massive social movements, mobilising thousands of angry youths during the Nirbhaya protests without a single act of violence breaking out on the streets because the raw emotion was channelled into the performance.
Yet the system constantly throws up barricades to silence this kind of raw truth.
Gaur recounted a gruelling eight-month fight against archaic British licensing laws that forced actors to pay a thousand rupees and secure police passports just to perform a simple play. He relentlessly argued with authorities and wrote legal articles until the government finally scrapped the rule. He still fights against heavy tax burdens today, but he absolutely refuses to compromise his morals by taking corporate public relations jobs or restrictive government grants to make his life easier.
The most striking part of our conversation was hearing how the stage saved him personally. Gaur was an angry engineering dropout who felt entirely thrown away by society until he found a home in the drama world. He explained how watching two people tear into a bitter conflict in a dark room strips away daily propaganda to leave a stark sense of right and wrong.
The stage keeps him anchored, tackling everything from internet ghosting to the brutality of the war in Ukraine. Theatre physically forces a divided audience to breathe the exact same air and face their shared flaws. Outsiders might see a humble art form, but Arvind Gaur proves it remains the last space capable of taking fractured strangers and quietly making them human again.

The Original Room
Gaur believes theatre is the greatest art form because of its “immediacy.” In an era of thumb-numbing scrolls, theatre is the original shared room. “People claim the audience is shrinking because of social media,” he says, leaning in.
“I don’t buy it.” He points to a recent show of Court Martial where 150 people were turned away at the door. If the story matters, the people show up. It’s that simple. Theatre has always been a mirror to society — social, political, and economic. You cannot separate the play from the people.
https://dailypioneer.com/news/the-breathing-mirror

आज 29 मार्च, रविवार को अस्मिता थियेटर का चर्चित नाटक ' पगड़ी संभाल जट्टा' नाटक देखिए। सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार लिख...
29/03/2026

आज 29 मार्च, रविवार को अस्मिता थियेटर का चर्चित नाटक ' पगड़ी संभाल जट्टा' नाटक देखिए।
सुप्रसिद्ध नाटककार राजेश कुमार लिखित 'पगड़ी संभाल जट्टा' का मंचन 29 मार्च, सायं 7 बजे, श्रीराम सेंटर, मण्डी हाऊस, नई दिल्ली में होगा। नाटक में संगीत संगीता गौड़ का है।
आप स्वयं आइए और अपने दोस्तों को भी इसकी सूचना फारवर्ड कर Asmita Theatre Group के युवा अभिनेताओं को प्रोत्साहित कर सहयोग कीजिए।
टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध है।
https://in.bookmyshow.com/plays/the-hindi-play-pagdi-sambhaal-jatta/ET00393929
अस्मिता थियेटर: प्रतिबद्ध रंगकर्म के बेमिसाल 33 साल।

ऊर्जा और जोश से ओतप्रोत, अस्मिता थियेटर का यह नाटक आजादी की लड़ाई के अमर क्रांतिकारियों शहीदे आज़म भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों और योगदान पर आधारित है।

#शहीददिवस #शहीदभगतसिंह #शहीदसुखदेव #शहीदराजगुरू
#विश्व_रंगमंच_दिवस

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arvind Gaur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Arvind Gaur:

Share

//iconSize: [32, 32], //html: '' }) .bindTooltip(name, { //permanent: true, direction: 'bottom', //offset: L.point(12, 25), //opacity: 0.88, interactive: true }) .bindPopup(name); markersLayer.addLayer(marker); } function getMore() { if (gettingMore) { return; } gettingMore = true; var center = map.getCenter(); $.ajax({ url: "/vicinitysearch", data: { lat: center.lat, lng: center.lng, country: "INDIA" } }) .done(function(data) { var added = 0; data.forEach(function(loc) { if (!locationIds.includes(loc.id)) { var mapLoc = {id:loc.id,lat:loc.latitude,lng:loc.longitude,title:trunc20(loc.name),popupHtml:loc.popupHtml,urlPath:loc.urlPath,pictureUrl:loc.pictureUrl}; locations.push(mapLoc); locationIds.push(loc.id); map._addMarker(mapLoc); added++; } }); }) .always(function() { gettingMore = false; }); } map._clearMarkers = function() { markersLayer.clearLayers(); } }); }, 4000); });