Myeru Pahad Foundation

Directions

Myeru Pahad Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Myeru Pahad Foundation, Cultural Center, Delhi.

🌸 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन हमारे रिश्तों की खूबसूरती औ...
28/08/2026

🌸 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन हमारे रिश्तों की खूबसूरती और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। 💕🪢

आइए, इस रक्षाबंधन पर हम अपने रिश्तों में प्रेम, सम्मान और अपनापन और मजबूत करें तथा अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें। 🏔️🌿

Myerupahadfoundation की ओर से आप सभी को
💐 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐

#हमारापहाड़ #पहाड़सेप्यार

26/08/2026

🍎 दिल्ली से पहाड़ों की ओर: आनंद सिंह नेगी ने 550 सेब के पेड़ लगाकर बदली पहाड़ की तस्वीर! 🌿🏔️

2022 में दिल्ली छोड़कर पौड़ी गढ़वाल के अपने गांव लौटे आनंद सिंह नेगी ने पहाड़ों के खेतों में मेहनत शुरू की। आज उनके लगाए 550 सेब के पेड़ फल देने लगे हैं—यह कहानी है पहाड़, मिट्टी और मेहनत से जुड़ने की। ❤️🍎
#आनंदसिंहनेगी #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड #उत्तराखंडकीशान #पहाड़ोंकीओर #पहाड़ोंकीजिंदगी #पहाड़कीखेती #पहाड़कीमाटी #सेबकीखेती #एप्पलफार्मिंग #सेबउत्पादन #किसान #उत्तराखंडकिसान #पलायनसेवापसी #गांवकीओर #स्वरोजगार #पर्वतीयकृषि #पर्वतीयजीवन #खेतीबाड़ी #550सेबकेपेड़

21/08/2026
शहीद जसवंत सिंह रावत जी को शत-शत नमन 🇮🇳उत्तराखंड की वीरभूमि के अमर सपूत, महावीर चक्र से सम्मानित राइफलमैन जसवंत सिंह राव...
19/08/2026

शहीद जसवंत सिंह रावत जी को शत-शत नमन 🇮🇳

उत्तराखंड की वीरभूमि के अमर सपूत, महावीर चक्र से सम्मानित राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जी की जयंती पर मेरु पहाड़ फाउंडेशन की ओर से कोटि-कोटि नमन।

भारत माता की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳

#जसवंतसिंहरावत #महावीरचक्र #अमरशहीद #उत्तराखंडकेवीर #वीरभूमिउत्तराखंड #भारतीयसेना #देशभक्ति #शौर्य #बलिदान #मेरुपहाड़फाउंडेशन #भारत_माताMeyru Pahad Myeru Pahad Foundation

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन 🙏उत्तराखंड राज्य के महान समाजसेवी एवं जननायक इंद्रमणि...
18/08/2026

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन 🙏

उत्तराखंड राज्य के महान समाजसेवी एवं जननायक इंद्रमणि बडोनी जी के संघर्ष, विचारों और उत्तराखंड के प्रति उनके अमूल्य योगदान को शत-शत नमन।
उनका जीवन और आदर्श सदैव हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे। 🌿🏔️

म्येरु पहाड़ फाउंडेशन की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

#इंद्रमणिबडोनी #इंद्रमणिबडोनीजी #उत्तराखंडकेगांधी #उत्तराखंड #उत्तराखंडआंदोलन #उत्तराखंडराज्यआंदोलन #उत्तराखंडकीपहचान #पुण्यतिथि #भावपूर्णश्रद्धांजलि #गढ़वाल #पहाड़ #म्येरुपहाड़फाउंडेशन

🍃 तिमला 🍃उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश के मौसम के साथ जंगल और खेत-खलिहान हरियाली से भर उठते हैं। इसी प्राकृतिक संसार मे...
18/08/2026

🍃 तिमला 🍃
उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश के मौसम के साथ जंगल और खेत-खलिहान हरियाली से भर उठते हैं। इसी प्राकृतिक संसार में एक ऐसा पारंपरिक फल भी पकता है, जिसे हमारी पहाड़ी पीढ़ियां बचपन से बड़े चाव से खाती आई हैं 🌿

तने से सीधे गुच्छों में लटकते हरे और पकने पर लाल-भूरे रंग के ये फल देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन इनके भीतर पहाड़ की जैव-विविधता और पारंपरिक ज्ञान की एक पूरी कहानी छिपी है।

🔬 वैज्ञानिक पहचान

स्थानीय नाम: तिमला, तिमिल, तिमल, तिर्मल, तिम्बल
English: Roxburgh Fig / Elephant Ear Fig
वैज्ञानिक नाम: Ficus auriculata Lour.
कुल (Family): Moraceae

यह प्रजाति हिमालयी क्षेत्र सहित भारत, नेपाल और दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों में पाई जाती है।

🍎 तिमला क्यों खास है?

पके हुए तिमला को सीधे फल के रूप में खाया जाता है, जबकि कच्चे फल का उपयोग पारंपरिक रूप से सब्जी और अचार बनाने में भी किया जाता रहा है। शोधों में तिमला के फलों में फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनॉयड, टैनिन तथा अन्य जैव-सक्रिय घटकों की उपस्थिति पाई गई है।

🥣 तिमला से क्या-क्या बनाया जा सकता है?

आज तिमला को केवल जंगल के फल के रूप में देखने के बजाय value-added product के रूप में विकसित किया जा सकता है:

🍯 तिमला जैम
🥤 तिमला जूस/स्क्वैश
🥒 कच्चे तिमला का अचार
🍮 तिमला जेली
🍬 मुरब्बा/प्रिजर्व
🍹 फ्रूट ड्रिंक एवं सिरप
🌾 सूखे तिमला से पाउडर/फूड प्रोडक्ट्स
🍰 जैम आधारित बेकरी एवं डेजर्ट उत्पाद

🏔️ तिमला सिर्फ एक फल नहीं…

यह उत्तराखंड की लोक-स्मृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय जैव-विविधता का हिस्सा है।

आज जरूरत है कि हम ऐसे पारंपरिक पहाड़ी फलों को पहचानें, उनका संरक्षण करें और स्थानीय स्तर पर जैम, अचार, जेली, स्क्वैश जैसे उत्पाद बनाकर ग्रामीण परिवारों और किसानों के लिए आय का साधन विकसित करें।

“पहाड़ के जंगलों में छिपे ये छोटे-छोटे फल, हमारी बड़ी प्राकृतिक विरासत हैं।” 🌿❤️🏔️

Myeru Pahad Foundation

#तिमला #तिमिल #उत्तराखंड #पहाड़ीफल #उत्तराखंडकीजैवविविधता

घी त्यार (घृत संक्रांति) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🪔🌾स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक उत्तराखण्ड के लोकपर्व ...
17/08/2026

घी त्यार (घृत संक्रांति) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🪔🌾

स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक उत्तराखण्ड के लोकपर्व घी त्यार (घृत संक्रांति) की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह पावन पर्व हमारे पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपराओं, कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
आइए, अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोएँ और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।

म्येरू पहाड़ फाउंडेशन की ओर से आप सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना। 🙏🌿

म्येरू पहाड़ फाउंडेशन
मेरा गाँव, मेरा तीर्थ ❤️🏔️

#घीत्यार #घृतसंक्रांति #उत्तराखंड #उत्तराखंडीलोकपर्व #पहाड़ीकल्चर #म्येरूपहाड़फाउंडेशन

16/08/2026
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳Myeru Pahad Foundation की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं...
14/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

Myeru Pahad Foundation की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने गाँव, अपने पहाड़ और अपने देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे।

हमारा प्रयास हो कि पहाड़ में युवा और महिलाएँ स्वरोज़गार से आत्मनिर्भर बनें, स्थानीय हुनर और संसाधनों को बढ़ावा मिले तथा हमारे गाँव आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल बनें।

स्वतंत्रता का सम्मान,
आत्मनिर्भर पहाड़ का संकल्प।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! जय उत्तराखंड! 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #जयभारत #उत्तराखंड #आत्मनिर्भरउत्तराखंड #स्वरोजगार #महिलासशक्तिकरण #पलायनरोकें #मेरा_पहाड़ #मेरा_गाँव

13/08/2026

🇮🇳 गाँव में बना तिरंगा, गाँव की महिलाओं के हाथों से! 🇮🇳

श्री राहुल राणा, नैनी पोंडार -बसुकेदार, रुद्रप्रयाग, निवासी के प्रयासों से गाँव की महिलाओं को अपने ही गाँव में स्वरोज़गार का अवसर मिल रहा है।
इन मेहनती महिलाओं द्वारा गाँव में ही भारतीय तिरंगे की सिलाई की जा रही है—जहाँ हर धागे में देशभक्ति, मेहनत और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ❤️🇮🇳

MyerUPahadFoundation

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Myeru Pahad Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share