10/08/2026
बदलती सोच, निखरता गाँव: भारत के 100 रेडियो स्टेशनों संग स्वच्छता की नई उड़ान
स्वच्छ - सुजल गाँव की कहानी, रेडियो की ज़ुबानी" - भारत के गाँव बदल रहे हैं, और हम सब इस कहानी का हिस्सा हैं! 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' के तहत हमारे ग्रामीण भारत ने स्वच्छता की ओर एक लंबी छलांग लगाई है। इस अभियान ने न केवल शौचालयों (इज़्ज़त घर) का निर्माण किया है, बल्कि हमारी सोच और जीवनशैली को भी बदला है। 'जल शक्ति मंत्रालय' और 'कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन' (CRA) मिलकर, भारत के 100 कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। इस प्रेरक कार्यक्रम में भाग लें और सुनें कि कैसे ग्रामीण भारत स्वच्छता और जल संरक्षण के माध्यम से आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहा है! अपने विचार साझा करें कि आपके गाँव ने स्वच्छता की ओर क्या कदम उठाए हैं?
#जलशक्ति #जलजीवनमिशन