ADRS Newz India

ADRS Newz India Get be latest and accurate news news

Permanently closed.
17/08/2021

अफगानिस्तान के पूरे घटनाक्रम से क्या आपको एक अंधेरी सुरंग के दूसरे सिरे पर आशा की किरण दिखती है?गौर करिये..जिस समय काबुल में अफरा तफरी मच गई थी,तालिबानी किशोर लड़ाके मोटर साइकिल और स्कूटर पर सवार होकर काबुल में दाखिल हो रहे थे, वहां का पुलिस बल तालिबानी किशोरों के हाथ अपने हथियार सौप रहा था,राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया जा रहा था,राष्ट्रपति अशरफ गनी, उपराष्ट्रपति सालेह अपने करीबियों के साथ वेश बदलकर छिपकर एक अनजान फ्लाइट से देश छोड़ रहे थे उस समय एयर इंडिया की एक सामान्य वाणिज्यिक फ्लाइट,काबुल एयरपोर्ट की वायुसीमा में, एयरपोर्ट पर उतरने के लिए एक घण्टे से चक्कर लगा रही थी।
याद रखिये "एक सिविलियन फ्लाइट"। जबकि भारतीय सीमा में वायुसेना के सी-17 ग्लोब मास्टर का फ्लीट सॉफ्ट स्टार्ट अवस्था में तैयार खड़ा था, आप समझिए,जिस समय दुबई यूएई जैसे क़ई मित्र मुस्लिम देशों ने काबुल एयरपोर्ट में तालिबानी कब्जे के बाद अपनी फ्लाइट सस्पेंड कर दिये है,अमेरिका फ्रांस ब्रिटेन जैसे देशों के विमान आज सुबह से काबुल एयरपोर्ट के आसपास भी नजर नही आ रहे ऐसे समय एयर इंडिया का विमान काबुल एयरपोर्ट के ऊपर एक घण्टे तक मंडराता रहा जिस समय काबुल एयरपोर्ट में तालिबानी अधिकारी तैनात हो रहे थे। एक घण्टे के बाद विमान को उतरने की अनुमति मिली और विमान के उतरते ही तत्काल उसमें ईंधन भरा गया। ईंधन भरने के बाद भारत आने वाले यात्रियों की पूरी जांच पड़ताल व पहचान पूरी की गई जिसके बाद 129 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली आ गया।इसके साथ ही एयर इंडिया का बयान आया है कि वह अफगानिस्तान के लिए अपनी नियमित उड़ान जारी रखेगी। भारत आज पहला और एकमात्र देश है जो अपने देशवासियों को लेकर अफगान से सबसे पहले बाहर निकला है।चुनौतियों से जूझने और अपने लिए निर्णायक रास्ता निकाल लेने का जो साहस विश्व की महाशक्ति समर्थित गुट द्वारा दी गयी 20 साल की ट्रेनिंग और 83 बिलियन डॉलर के खर्च के बाद भी अफगानी सेना, पुलिस या वहाँ के राजनीतिग्यो में नही आ पाया वह साहस हिंदुस्तान के सामान्य कमर्शियल पायलट और विमान कर्मचारियो में था। उनमें जोश था और मिशन को पूरा करने का जुनून भी।
तालीबान को यह मालूम भी है कि उसे नए भारत के साथ कैसे पेश आना है। नये भारत की असर्टिव डिप्लोमेसी के चलते नए भारत के जोशीले योद्धाओ की पंक्ति में आ खड़े हुए इन सदस्यो का स्वागत करिये🙏जोश बढाइये। और फिर कहिये कि मोदी हैं तो मुमकिन है!

टोकियो ओलंपिक के पहले ही दिन पदक आना एक अच्छी शुरुआत है। देश की बेटी Saikhom Mirabai Chanu जी ने अद्भुत कौशल का परिचय दे...
24/07/2021

टोकियो ओलंपिक के पहले ही दिन पदक आना एक अच्छी शुरुआत है। देश की बेटी Saikhom Mirabai Chanu जी ने अद्भुत कौशल का परिचय देते हुए 49 किलोग्राम वर्ग महिला वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मीराबाई चानू जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
बधाई तो बनती है

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और तमस, बधाई हो जैसी फिल्मों व 'बालिका वधु' में दादी सा की जीवंत भूमिका निभाकर सबके हृदय ...
16/07/2021

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और तमस, बधाई हो जैसी फिल्मों व 'बालिका वधु' में दादी सा की जीवंत भूमिका निभाकर सबके हृदय में विशिष्ट स्थान बना लेने वाली सुरेखा सीकरी जी के रूप में आज मनोरंजन जगत ने एक अमूल्य रत्न खो दिया।

आप अपने अनूठे अभिनय के लिए सदैव याद की जायेंगी। ॐ शांति!

07/07/2021

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रमिंडल का विस्तार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए छह मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 14 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीयजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इनके अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

नाम. विभाग
1 नारायण राणे अभी आवंटित नहीं
2 सर्बानंद सोनोवाल
3 डॉ. वीरेंद्र कुमार
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया
5 रामचंद्र प्रसाद सिंह
6 अश्विनी वैष्णव
7 पशुपति कुमार पारस
8 किरेन रिजिजू (प्रमोट)
9 राज कुमार सिंह
10 हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट)
11 मनसुख मांडविया (प्रमोट)
12 भूपेंद्र यादव
13 पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट)
14 जी किशन रेड्डी (प्रमोट)
15 अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)
ये बने राज्य मंत्री


नाम. विभाग
16 पंकज चौधरी
17 अनुप्रिया पटेल
18 एस पी एस बघेल
19 राजीव चंद्रशेखर
20 शोभा करंदलाजे
21 भानुप्रताप सिंह वर्मा
22 दर्शन विक्रम जरदोश
23 मीनाक्षी लेखी
24 अन्नपूर्णा देवी
25 ए. नारायणस्वामी
26 कौशल किशोर
27 अजय भट्ट
28 बी एल वर्मा
29 अजय कुमार
30 चौहान देवुसिंह
31 भगवंत खुबा
32 कपिल मोरेश्वर पाटिल
33 प्रतिमा भौमिक
34 सुभाष सरकार
35 भागवत कृष्णराव कराड
36 राजकुमार रंजन सिंह
37 भारती पवार
38 बिश्वेश्वर टुडू
39 शांतनु ठाकुर
40 एल मुरुगन
41 मुंजापारा महेंद्रभाई
42 जॉन बार्ला
43 निसिथ प्रमाणिक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया है। काफी समय से सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से व...
07/07/2021

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया है। काफी समय से सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से वह बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। दिलीप कुमार को 30 जून को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद आज सुबह उनके निधन की खबर आई है। 98 साल के अभिनेता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री दुखी है और देशभर के लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर देश के बड़े राजनीतिक नेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी, नीतिश कुमार समेत बड़े-बड़े नेता सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

अब तक दीपिका कुमारी को बधाईयों का ताँता लग जाना था, लेकिन सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह नहीं जानते? अरे भई देश की बेटी ने पेर...
28/06/2021

अब तक दीपिका कुमारी को बधाईयों का ताँता लग जाना था, लेकिन सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह नहीं जानते?

अरे भई देश की बेटी ने पेरिस में हो रहे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 3 गोल्ड जीते हैं! अब किसी क्रिकेटर की एक उंगली थोड़ी न फ्रैक्चर हुई है जो आपको पता लग जाता या भारत क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी ने शतक थोड़ी न मारा था जो बधाई के संदेश धड़ा धड़ आते! दीपिका ने सिर्फ उस विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीता है। जिसमें 55 देश शामिल थे।
सोचा बता दूं नहीं तो कहोगे कि भारत गोल्ड नहीं लाता❗️

https://youtu.be/ZNc_kL8_YdsYoutuber Gaurav n apne puppy dollar ko ballons s baandh k hawa n udhaya..Unka kehna h ki ais...
26/06/2021

https://youtu.be/ZNc_kL8_Yds

Youtuber Gaurav n apne puppy dollar ko ballons s baandh k hawa n udhaya..
Unka kehna h ki aisa unhone sirf fun k liye kiya tha kisi ko hurt krne k liye nhi..ab unhone mafi maang li hai..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली के Youtuber ने गुब्बारे के सहारे डॉग को बांधकर आसमान में उड़ाता न....

मिताली राज ने रचा इतिहास, महान सचिन तेंदुलकर के बाद हासिल किया खास मुकामदुनिया की दिग्गज महिला क्रिकेटरों में शुमार मिता...
26/06/2021

मिताली राज ने रचा इतिहास, महान सचिन तेंदुलकर के बाद हासिल किया खास मुकाम

दुनिया की दिग्गज महिला क्रिकेटरों में शुमार मिताली राज (Mithali Raj) ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 साल पूरे कर लिए हैं. वह महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद इस खास उपलब्धि को हासिल करने वालीं दूसरी क्रिकेटर बनी हैं. सचिन का करियर 22 साल 91 दिन का रहा था.

दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 22 साल का लंबा सफर पूरा किया है.
राजस्थान में जन्मीं मिताली ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. वह कई क्रिकेटरों के लिए आइडल हैं.
राजस्थान में जन्मीं मिताली ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. वह कई क्रिकेटरों के लिए आइडल हैं.
मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 26 जून, 1999 को किया था, तब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था
दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर, 1989 को वनडे डेब्यू किया था.

38 साल की मिताली ने अपने करियर में 11 टेस्ट, 214 वनडे और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में एक शतक और 4 अर्धशतक पूरे किये

मिताली वनडे अंतरराष्ट्रीय में 6,000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं.

12 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ पुरी की यात्रा, रथ बनाने में जुटे कारीगरइस बार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा क...
25/06/2021

12 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ पुरी की यात्रा, रथ बनाने में जुटे कारीगर
इस बार ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है. इसके लिए भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के रथ बनाने का काम आखिरी चरण में है. कोरोना वायरस के कारण इस वर्ष भी भक्त जगन्नाथ यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे. मंदिर के पुजारी एवं कर्मचारी ही सारे धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे.
जगन्नाथ यात्रा के लिए रथ तैयार कर रहे मजदूरों का कहना है कि तलध्वज के रथ में 14 पहिए हैं, नंदीघोष के रथ में 16 और देवदलाना के रथ
जगन्नाथ यात्रा के लिए रथ तैयार कर रहे मजदूरों का कहना है कि तलध्वज के रथ में 14 पहिए हैं, नंदीघोष के रथ में 16 और देवदलाना के रथ
यात्रा के आयोजन कर्ताओं का कहना है कि रथ के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही इसे आखिरी फिनिशिंग दी जाएगी.
यात्रा के आयोजन कर्ताओं का कहना है कि रथ के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. जल्द ही इसे आखिरी फिनिशिंग दी जाएगी.

पुरी के एक अधिकारी ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पुरी में हुई बैठक
पुरी के एक अधिकारी ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पुरी में हुई बैठक
बता दें कि इस वर्ष जगन्नाथ पूरी रथ यात्रा 12 जुलाई से शुरू होगी तथा 20 जुलाई को खत्म होगी।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिला है। जहां एक तरफ लोग दूसरी लहर के प्रकोप से उभर नहीं पाए हैं तो वहीं ...
25/06/2021

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिला है। जहां एक तरफ लोग दूसरी लहर के प्रकोप से उभर नहीं पाए हैं तो वहीं तीसरी लहर ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान सोनू सूद ने एक मसीहा बनकर लोगों की हर मुमकिन मदद की है। आजकल लोग उन्हें 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। सोनू ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। हाल ही में सोनू ने अपना सुपर मार्केट भी खोला था। उनके इस सुपरमार्केट का नाम 'सोनू सूद की सुपरमार्केट' है।

लोगों को कोरोना से बचने और उसके प्रभाव को कम करने का एक मात्र साधन वैक्सीन ही नजर आ रहा है। बीते दिनों हालात ये हो चुके थे कि लोगों को वैक्सीन के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहा था। हालांकि अब इस व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। इसी बीच सोनू ने एक एप लॉन्च किया है जिसका नाम 'कवरेज' है। यह एप, जो लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए कारगर साबित होगी।

बता दें ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों के मन में वैक्सीनेशन को लेकर शंका है। वहीं कुछ लोग जो जागरूक हैं और कोरोना का टीका लगवाना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक करने में काफी दिक्कतों का सामना रहा है। इसी को देखते हुए सोनू ने गांवों में वैक्सीनेशन ड्राइव को बढ़ावा देने के लिए इस एप को लॉन्च किया है।

वहीं बीते दिनों सोनू सूद ने अपने सुपर मार्केट के बारे में भी जरूरी सूचनाएं दी थीं और कहा था, 'कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। ये देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय छह रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है। जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है। और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा।'
ये भी पढ़ें...

क्या है डेल्टा प्लस वैरिएंट? जाने एक्सपर्ट इसे क्यों बता रहे संभावित तीसरी लहर की वजह डेल्टा प्लस प्रकार, वायरस के डेल्ट...
25/06/2021

क्या है डेल्टा प्लस वैरिएंट?
जाने एक्सपर्ट इसे क्यों बता रहे संभावित तीसरी लहर की वजह डेल्टा प्लस प्रकार, वायरस के डेल्टा या ‘बी1.617.2’ प्रकार में उत्परिवर्तन होने से बना है जिसकी पहचान पहली बार भारत में हुई थी और यह महामारी की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था.

तीसरी लहर की वजह. दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट सामने आया है. इस वैरिएंड का नाम Delta Plus है. यह कोरोना वायरस का अति संक्रामक वैरिएंट Delta’ से उत्परिवर्तित होकर Delta Plus’ या AY1’ बन गया है.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, नई दिल्ली) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने रविवार को बताया कि वायरस का डेल्टा प्लस वैरिेएंट रूप बी1.617.2 का आक्रामक रूप है. संभव है कि यह इम्युनिटी को आसानी से धोखा दे सकता है. डॉक्टर गुलेरिया ने कहा- अगले कुछ हफ्ते अहम. डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि भारत में वायरस के417एन नाम के साथ एक और म्यूटेशन कर रहा है. ब्रिटेन में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तेजी के साथ बढ़ रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे अभी वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट (वीओआई) की श्रेणी में रखा है. हालांकि वायरस का यह रूप समय के साथ आक्रामक हुआ तो इसे भी वैरिएंट ऑफ कन्सर्न की श्रेणी में रखना होगा.

25/06/2021

देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 51,667 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमित 1,329 लोगों ने जान गंवाई है. भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,12,868 हो गई है. कोरोना संक्रमण से पूरे देश में अब तक कुल 2,91,28,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालें की संख्या 64,527 है. संक्रमण से ठीक होने की दर में भी सुधार दर्ज किया गया है, अब यह 96.66% हो गई है. कोरोना महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है. पिछले 24 घंटे में 60,73,912 लोगों का टीकाकरण किया गया. इस संख्या के साथ ही देश में अब कुल वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 30,79,48,744 लोगों का

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ADRS Newz India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to ADRS Newz India:

Share