Rk karn,अनकही सी बातें

  • Home
  • Rk karn,अनकही सी बातें

Rk karn,अनकही सी बातें My thinking, my expression, my diary writing. https://www.facebook.com/Roopakumarikarn?mibextid=ZbWKwL

I am publishing, my thoughts, my writing is not meant to hurt anyone's feelings, it is just to submit an article through poetry to all of you.I hope you all like this My page and my writing.� Karn,अनकही सी बातें💙★
पढ़े और पढ़ाए ये कविता कोश हमारी �
ये शब्द/बोल ही तो हैं जो मेल कराए
ये बोल ही तो हैं जो अपनों को क़रीब लाए
और ये शब्द ही हैं जो बेर कराए
शब्दों क

ा हैं खेल सारा

भला कौन यहा शब्दों से बच पाया
बोल ही प्रेम के मोती पिरोए
बोल ही रिश्तो की डोर बांधे हैं
यह बोल ही सर का ताज दिलाएं
यह शब्द ही ख़ाक में मिलाएं

शब्द प्रेम के बोल है
सबसे जीवन अनमोल है
कहीं सी बातें जो *Rk karn ने अपने शब्दों में कहीं हैं सही है या गलत ये तो जानें आप हैं ..!

12/05/2026

हर सुबह उगते सूरज के साथ नई उम्मीद आती हैं
हर शाम ढलते सूरज की तरह उम्मीद भी डूब जाती हैं
खामोशी से रोज ये मंजर देखता हूं, फिर भी ना जाने क्यों ना उम्मीद से ही उम्मीद कर, मैं जीता ।

11/05/2026

कभी-कभी जिंदगी में खामोशी सबसे बेहतर और सबसे अच्छी तलवार होती है। क्योंकि जो लोग बातों को नहीं समझते अक्सर वो खामोशी को समझ लिया करते हैं ।
और जो खामोशी भी ना समझ सके वह फिर आपके अपने कहां..?

Happy women's day everyone
08/03/2026

Happy women's day everyone

12/11/2025

मैं सर्वश्रेष्ठ हूँ यह आत्मविश्वास है,
लेकिन सिर्फ मैं ही सर्वश्रेष्ठ हूँ यह अहंकार है
🙏*सुप्रभात*🙏

21/07/2025

मुश्किलों को आना तय है...
पर मन में हौसला रखना होगा,
जब हालात कठिन हो जाएं...

तो विवेक से काम लेना होगा,
बदलता है वक़्त कोशिशों से...

बस मन में धैर्य रखना होगा,
जब नजर न आये उम्मीद कोई...

मुश्किलों में कोई अपना नहीं
कहने को तो हर कोई कुछ ना कुछ कह जाता है
पर साथ कोई नहीं...

कठिन परिस्थिति में ही अपनों का पता चलता है
जब साथ देने वाला अपना कोई नहीं
तो विश्वास इश्वर पर रखना होगा।।

Rk karn,अनकही सी बातें 💙
Rk karn,अनकही सी बातें
ीसी बातें

सबको सफाई देने की जरूरत नहीं बस अब सुना सीख लो और जो हितेषी है वह सफाई नहीं मांगते और जो सफाई मांगते हैं वह हितेषी नहीं ...
01/07/2025

सबको सफाई देने की जरूरत नहीं
बस अब सुना सीख लो
और जो हितेषी है वह सफाई नहीं मांगते
और जो सफाई मांगते हैं वह हितेषी नहीं

अपनों की कमी नहीं महफिल में
पर महफिल सजाये कौन और
महफिल सज के बुलाना पड़े फिर वह अपने कहा।

हकीकत से हर कोई अनजान है
फिर भी न जाने क्यों
लोगों ने लगाए झूठे इल्जाम है

समय जब खराब होता है तो अपनों के ही सबसे ज्यादा गुनहगार होता है
खाली जेब और खाली पेट जब रोता है तो कोई नहीं पूछता है। और दूर-दूर तक कोई अपना नजर तक नहीं आता
थोड़ा सा वक्त क्या सही होता है लोग कहते हैं अरे तुमने बताया नहीं क्या हाल है।

भाई यह जिंदगी है लोग यूं ही बेहाल है।
कदर करनी है तो खुद की करो
किसी को समझना है तो खुद को समझो

यहां तो अच्छे में भी लोग ताने देते हैं
और बुरे वक्त में साथ छोड़ जाते हैं
तो कहना किसको क्या है
बस चुपचाप रहकर सब सहना सीखो और खामोश रहना सीखो
वक्त की बात है और वक्त साबका आता है
वक्त पर छोड़ दो वक्त से ही सब का नाता है ।
Rk karn,अनकही सी बातें💙

29/05/2025

कभी कभी बहुत से सवाल होते हैं
पर उनके जवाब नहीं
जवाब ढूंढने निकलो तो ख़ुद ही उलझ जाते हैं
तो ,ऐसे में कुछ समय रुक जाएं जो हो रहा उसको ईश्वर पर छोड़ दे क्यों कि जब ईश्वर जवाब देते हैं तो कोई और नहीं बोल सकता है।Rk karn,अनकही सी बातें 💙

23/05/2024

एक अनोखा रिश्ता भाई
**************************
हर रिश्तो की शान है
छोटा हो या बड़ा सबका अभिमान है
वो तो बहनों की जान है।
भाई शब्द मात्र से,
चेहरे पर मुस्कान आ जाती
भाई बहन का प्रेम ही है
कि, रिश्ते में जान आ जाती ।
पिता के बाद, भाई ही है
जो हर फर्ज निभाता है
बहन दुखी भी हैं, तो वह
भाई से कहां, छुप पाता है।
बहन की हर खुशियों
में शामिल,
भाई भी खुश हो जाता है
मेरी बहना, मुस्काती रहे
यह कह,वो हर दुआओं में ,
शामिल हो जाता है।
विदाई पर , भाई की आंखें
पहले ही ,नम हो जाती है
पर अपने आंसुओं को छिपा
ऐसे हंसता है कि
बहन की उदासी भी,
कम हो जाती है।
भाई, पिता की तरह
गर ,डांटता है तो
अगले ही पल मां की ममता सा
प्यार भी, बांटता है।
बड़ी खुशनसीब है, वो बहना
जिनके भाई है
भाई है, तो जीवन में नही
कोई कठिनाई है।
भाई का प्यार ही ऐसा है
मिली हुई अनमोल,
खुशियों जैसा है।
भाई, आपका जीवन
जगमग आकाशदीप की भांति
उज्ज्वल प्रकाश से भरा रहे
खुशियों की अनंत धार से
प्रतिपल वह तरा रहे
रब करे हर खुशियां मिले तुझको
जब भी बहना पुकारे तो खड़ा मिले उसको।।
Rk Karnअनकही सी बातें 💙
Rk karn,अनकही सी बातें 💙

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rk karn,अनकही सी बातें posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment?

Share