09/02/2026
सूरजकुंड मेला हादसा: लोगों की जान बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद, हरियाणा सरकार ने किया ₹1 करोड़ का ऐलान फरीदाबाद | 8 फरवरी, 2026 हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन क्षेत्र (Amusement Zone) में लगा ‘सुनामी’ झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण हवा में टूटकर गिर गया। इस दुखद घटना में अपनी ड्यूटी निभा रहे जांबाज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ❤️ ❤️❤️❤️