Chitra International Art Gallery

Chitra International Art Gallery A platform for Artists, Art lovers & Art buyers. We organise Art shows & exhibitions at our Gallery.

देहरादून, 24 जून। चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, देहरादून में दिनांक 20 जून से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कला प्रदर्शनी एवं क...
25/06/2026

देहरादून, 24 जून। चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, देहरादून में दिनांक 20 जून से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कला प्रदर्शनी एवं कला शिविर "कला मंथन (चतुर्थ संस्करण)" का गरिमामय समापन समारोह 24 जून 2026 को सम्पन्न हुआ। कला, संस्कृति एवं सृजनशीलता को समर्पित इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, कला प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सौरभ थपलियाल, महापौर, नगर निगम देहरादून थे। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी कलाकारों की कलाकृतियों की सराहना की तथा देहरादून में कला कार्यशाला एवं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु संयोजक ताराचंद शर्मा एवं समस्त आयोजन दल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल भारत भंडारी तथा प्रो. भारत भूषण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलाचर्चा ट्रस्ट द्वारा प्रतिष्ठित “संतोष स्मृति कलाचर्चा सृजन सम्मान (SSKSS)” महापौर श्री सौरभ थपलियाल द्वारा प्रदान किए गए। वर्ष 2024 के लिए यह सम्मान डॉ. चंद्रशेखर काले तथा वर्ष 2025 के लिए श्री सुरेन्द्र सिंह को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक सम्मानित कलाकार को ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये) की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलाचर्चा ट्रस्ट की महासचिव एवं वरिष्ठ कलाकार भावना सक्सेना ने बताया कि यह सम्मान दृश्यकलाओं के संवर्धन एवं कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु कुशल प्रशासक, संवेदनशील साहित्यकार, फोटोग्राफर एवं कलाकार डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा अपनी बहन संतोष की स्मृति में प्रारम्भ की गई एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल है। यह सम्मान प्रतिवर्ष ऐसे सृजनशील कलाकार को प्रदान किया जाता है, जो अपनी कला-साधना के प्रति निरंतर समर्पित रहते हुए समाज में सकारात्मक योगदान देता है तथा अपने सृजन के माध्यम से विशिष्ट एवं स्थायी प्रभाव स्थापित करता है।

उल्लेखनीय है कि इस सम्मान को कलाचर्चा ट्रस्ट के महत्वाकांक्षी आयोजन “कला मंथन” से संबद्ध किया गया है, जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में कला कार्यशालाओं, कला शिविरों एवं राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। यह पहल राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक संवाद तथा कलात्मक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संतोष स्मृति कलाचर्चा सृजन सम्मान कला-साधना, सृजनशीलता, सांस्कृतिक चेतना एवं कलात्मक उत्कृष्टता को सम्मानित करने का एक सतत प्रयास है। यह सम्मान उन कलाकारों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को समृद्ध बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

*कला मंथन (चतुर्थ संस्करण) का भव्य शुभारंभ*देहरादून। कलाचर्चा ट्रस्ट परिवार एवं चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, देहरादून के...
21/06/2026

*कला मंथन (चतुर्थ संस्करण) का भव्य शुभारंभ*

देहरादून। कलाचर्चा ट्रस्ट परिवार एवं चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "कला मंथन (चतुर्थ संस्करण)" राष्ट्रीय स्तरीय दृश्य कला प्रदर्शनी एवं कला शिविर का भव्य उद्घाटन 20 जून 2026 को चित्रा इंटरनेशनल आर्ट गैलरी, देहरादून में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत बौखण्डी (अंतरराष्ट्रीय फार्मा सलाहकार, ऑडिटर एवं उद्योग विशेषज्ञ) ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी एवं कला शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अवंतिका भंडारी (प्रदेश मंत्री, सहकार भारती) तथा सम्मानित अतिथि वरिष्ठ कलाकार एवं मूर्तिकार श्री जसपाल दुग्गल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर देहरादून के कला विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । सभी ने योग दिवस की थीम पर कलाकर्म किया।

इस अवसर पर वडोदरा से वरिष्ठ कलाकार श्री अजीत वर्मा, उज्जैन से डॉ. चंद्रशेखर काले, गोरखपुर से प्रो. भारत भूषण, वाराणसी से प्रो. सरोज रानी, कर्नल भारत भंडारी, सिलचर (असम) से डॉ. अनिबरन धार, कानपुर से नेहा मिश्रा, नीतू साहू एवं आशीष त्रिपाठी, जयपुर से वीर नारायण आर्य, प्रभु सिंह मोरवाल, ओम प्रकाश कुमावत एवं सुषमा सिंह, विदिशा (मध्य प्रदेश) से सुरेन्द्र भारद्वाज, तथा देहरादून से तरन्नुम उस्मानी, डॉ. बिंदु छाबड़ा, माधवी ठाकुर सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

देशभर से आए कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों से सुसज्जित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में चित्रकला, ग्राफिक्स, डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी जैसी विविध कला विधाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कला प्रेमियों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

"कला मंथन (चतुर्थ संस्करण)" का यह आयोजन 20 से 24 जून 2026 तक किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी एवं कला शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए कला संवाद, सृजन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित कर रहा है।

Getting ready for the event...!!
19/06/2026

Getting ready for the event...!!

✨️Upcoming show✨️Kala Manthan - a 5days National Group Art Exhibition at Chitra International Art Gallery.👉Show starting...
16/06/2026

✨️Upcoming show✨️
Kala Manthan - a 5days National Group Art Exhibition at Chitra International Art Gallery.

👉Show starting from 20June till 24June 2026 for 5days.
👉Timings: 11am till 7pm daily.


10/05/2026

Art workshop conducted in Chitra International Gallery, Dehradun by Subharti University
The expert invited was National Awardee Artist - Anas Sultan, he demonstrated the dry pastel skill for the students & shared his experiences. Thankyou Artist Anas Sultan ji 💐💐💐🙏

👉Gallery is Open for Visitors daily.✨️ No entry fee.
👉Come & enjoy the creativity of the artists displayed at Gallery.

It was an auspicious closing ceremony of our exhibition yesterday. ✨️We had opportunity to welcome & interact with one o...
06/05/2026

It was an auspicious closing ceremony of our exhibition yesterday. ✨️We had opportunity to welcome & interact with one of a legendary personality of our Uttarakhand & India Padma Shri - Dr. Shekhar Pathak. A historian, editor, publisher, activist, and traveller.
He took time to see the art exhibition & appriciated the works ✨️✨️
#

29/04/2026

✨️✨️A short tour of the presently running National Group Art Exhibition with theme - VAAYU ✨️✨️
👉Exhibition running till 05May
👉Visiting hrs 11am till 7pm daily

✨️✨️Heartiest Congratulations & Best wishes to - Manish Kumar Singh, one of the emerging Artist from Dehradun for our up...
24/04/2026

✨️✨️Heartiest Congratulations & Best wishes to - Manish Kumar Singh, one of the emerging Artist from Dehradun for our upcoming 10 Days National Group Art Exhibition. He is working as a Scientist in FRI Dehradun.

💥Exhibition starting 25April till 05May.

# # #

✨️✨️Heartiest Congratulations & Best wishes to - Mahima Arya, one of the emerging Artist from Dehradun, for our upcoming...
24/04/2026

✨️✨️Heartiest Congratulations & Best wishes to - Mahima Arya, one of the emerging Artist from Dehradun, for our upcoming 10 Days National Group Art Exhibition.

💥Exhibition starting 25April till 05May.

# # #

Address

42 Alkapuri, Ballupur Road
Dehra Dun

Opening Hours

Monday 11am - 7pm
Tuesday 11am - 7pm
Wednesday 11am - 7pm
Thursday 11am - 7pm
Friday 11am - 7pm
Saturday 11am - 7pm
Sunday 11am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chitra International Art Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share