खबर पहाड़ की: सबसे पहले सबसे तेज

  • Home
  • India
  • Dehra Dun
  • खबर पहाड़ की: सबसे पहले सबसे तेज

खबर पहाड़ की: सबसे पहले सबसे तेज ⛰️ पहाड़ की आवाज़ | जनता की बात
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ | लोकल अपडेट्स | संस्कृति | पर्यटन

18/06/2026

#उत्तराखंड सहसपुर/विकासनगर.
छठे दिन भी छावनी में तब्दील #बैरागीवाला गांव
घर छोड़कर अन्यत्र गए अभी तक 5 परिवारों की हुई वापसी
अभी भी आरोपी परिवार सहित कई परिवार गांव से गायब
विनोद हत्याकांड में शामिल, अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार
5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के गिरफ्त से 7 आरोपी बाहर
फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की 6 टीमें दे रही दबिश पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में पीड़ित परिवार और पूरा इलाका।

17/06/2026

विनोद कुमार #हत्याकांड: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता विनोदकुमार को न्याय दिलवाने के लिए मैदान मैं।

17/06/2026

उत्तराखंड में जारी ओवर टूरिज्म अब आम जन स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रहा है।भारी भीड़ में पर्यटक की शक्ल में अराजक तत्व आ रहे है अब तो महिलाएं ही मारपीट गाली गलौज करने में पुरुषों को मात कर रही है आपको क्या लगता है बताए

17/06/2026

#कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल दिनांक 16.06.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। इस दौरान 04 निहंग यात्रियों द्वारा स्थानीय व्यापारी एवं बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिसमें 04 लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित/वादी गजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में तत्काल मु0अ0सं0-17/2026, धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को आज दिनांक 17.06.2026 को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई है। प्रकरण में संलिप्त चारों अभियुक्तों आज दिनांक 17.06.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेजा गया है, जबकि उपचाराधीन चौथे अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 01 कम्पनी आईटीबीपी एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कर्णप्रयाग में कैंप करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त कर निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

देहरादून की मेधावी छात्रा रिया थापा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरदेहरादून। शहर की मेधावी छात्रा रिया थापा के निधन की ख...
17/06/2026

देहरादून की मेधावी छात्रा रिया थापा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून। शहर की मेधावी छात्रा रिया थापा के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रिया ने हाल ही में 12वीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। वह कारगिल योद्धा राजेश मल्ल की पुत्री थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिया ने नीट परीक्षा भी दी थी। उनके असामयिक निधन की सूचना के बाद परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव को लेकर चर्चा छेड़ दी है। विभिन्न वर्गों के लोग विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा प्रणाली और बढ़ते तनाव को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

“खबर पहाड़ की” परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

16/06/2026

🚨 कर्णप्रयाग में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 लोग घायल 🚨

चमोली | कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग में मंगलवार को पार्किंग को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना में तलवारों और कृपाणों के इस्तेमाल के आरोप भी सामने आए हैं।

इस झड़प में 5 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

📍 स्थान: कर्णप्रयाग, जनपद चमोली
🕒 ताज़ा अपडेट: पुलिस ने हालात को नियंत्रण में बताया है।

#कर्णप्रयाग
#चमोली
#उत्तराखंड
#उत्तराखंड_समाचार
#ताज़ा_खबर
#ब्रेकिंग_न्यूज़
#हेमकुंड_साहिब_यात्रा
#स्थानीय_समाचार
#देवभूमि_उत्तराखंड
#पहाड़_की_खबर
ाड़_की

नोट: घटना से संबंधित तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर की जा रही है।

15/06/2026

#विकासनगर: बैरागीवाला मैं हिंदू भाई विनोद कश्यप के अंतिम संस्कार के बाद।
बैरागीवाला में जनाक्रोश रुकने का नाम नहीं ले रहा । विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के बाद छेत्र में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है । हालाँकि इस छेत्र मैं धारा IPC(144) अब BNS 189(4) लगाई जा चुकी है ।


 #देहरादून बड़ा खुलासा: देहरादून के वकील सोहेल हत्याकांड में सगा भाई निकला कातिल! 🚨देहरादून के पटेल नगर (बुड्डी गांव) मे...
15/06/2026

#देहरादून बड़ा खुलासा: देहरादून के वकील सोहेल हत्याकांड में सगा भाई निकला कातिल! 🚨
देहरादून के पटेल नगर (बुड्डी गांव) में युवा वकील सोहेल की हत्या के मामले में 10 घंटे के भीतर ही एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रात में शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटे भाई ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटा भाई नशे का आदी है और इसी नशे और पैसों की जरूरत के चलते उसने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक देशी पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने अब उस हथियार तस्कर की तलाश तेज कर दी है जिसने यह पिस्टल बेची थी।
⚠️ जाम लगाने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन:
सोहेल की हत्या के बाद बीती रात आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर भारी हंगामा किया था और रात 1:30 बजे तक रास्ता रोके रखा था। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों को परेशानी में डालने वाले इस कृत्य को गंभीरता से लिया है। हाईवे जाम करने वाले और हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने आधिकारिक रूप से मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एक तरफ जहां पिता हज यात्रा पर गए हैं, वहीं घर में घटी इस घटना (एक बेटे की हत्या और दूसरे के कातिल निकलने) से पूरा इलाका सदमे में है।

09/02/2023
Pilot
09/02/2023

Pilot

Address

Chakrata Road
Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when खबर पहाड़ की: सबसे पहले सबसे तेज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share