09/08/2026
#आखिर_बाप_ऐसा_क्यों_होता_?
नमस्कार मित्रों🙏🏻
आज एक पिता की ऐसी हकीक़त साझा करना चाहता हूँ, जो कि शायद 90% पिता से संबंधित है।
#अधिकांशतः आज के बच्चों के दिल में एक शंका पैदा हो जाती है मेरे पापा मेरी मां की तरह क्यों नहीं होते हैं? क्योंकि पिता का दिल कठोर और मां का दिल बहुत ही नरम होता है। पापा कभी भी हमें प्यार नहीं करते, बस गलती होने पर गुस्सा कर देते हैं।
#क्या_वास्ताव_में_पिता_कभी_ऐसा_हो_सकता_है?
जो इन्सान पत्थर जैसा दिल रखता है, उसके अन्दर का दिल भी उतना ही पिघला हुआ होता है।
#बच्चों_और_पिता_के_बीच_का_असमंजस
#मित्रों, बच्चे अपने पिता से इसलिए डरते हैं क्योंकि पिता दिनभर काम करता है और फिर भी नहीं थकता है। घर पहुंचने पर बच्चे चाय-पानी के लिए पूछते हैं तो पिता डांटकर कहता है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। क्योंकि पिता किसी की भी नहीं सुनता। जब पिता किसी भी समस्या में हो तो किसी को अपनी व्यथा भी नहीं सुनाता, क्योंकि वो एक पिता है। बच्चों को एक छींक आने पर तुरन्त डॉ० के पास ले जाता है, भले ही खुद कितनी भी गंभीर बीमारी से ग्रसित क्यों न हो। किसी भी अवस्था में पिता अपने फटे कपड़े या घिसे जूते का भी ध्यान नहीं रख पाता है। क्यों कि उसके लिए उसका परिवार सबसे पहले।
#अपने जीवन की समस्याओं को अनदेखा करते-करते अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए अधिकांशतः पिता अपने पूरे जीवनभर अपने दिल को जबरदस्ती हंसाने के प्रयास में एक #दिन_दिल_के_दौरे से गुजर जाते हैं और खामोशी से दुनियां को अलविदा कह जाते हैं।
( ्य_धटना)
( #अनिल_नेगी)
ये सत्य कहानी है, अगर अच्छी लगे तो कॉमेंट अवश्य करें। 🙏🏻🙏🏻