19/06/2024
आइये जानिए इन कलाकारों को (06)....... गिरेंद्र यादव उर्फ़ गिरु बाबा
फिल्म इंडस्ट्री में संजय दत्त को प्यार से संजू बाबा कहा जाता है. हमारे मासूम का गिरेन्द्र यादव को हमलोग इसी तरह प्यार से गिरु बाबा कहते है. जिस तरह इंडस्ट्री में संजू बाबा अपने बिंदासपन के कारण किसी किसी के लिए बैड बॉय थे और किसी किसी के लिए शानदार इंसान बिलकुल ऐसी ही छबि हमारे मासूम में गिरु बाबा का है. अपने हद से ज्यादा मजाक करने की और दूसरों पर चुस्की लेने की आदत के कारण गिरु बाबा किसी किसी के लिए बैड बॉय है. पर इतना तो सब जानते है की गिरु बाबा का दिल साफ है. इंसान बेहतरीन है. इसलिए कुछ देर के लिए गिरु जिन लोगों का शिकार करता है वे मेरे पास शिकायत करने के बाद भी फिर उससे घुल मिल जाते है. मैंने जहाँ तक गिरु को रीड किया है तो लगता है इसका दिल अभी भी बच्चा ही है. खास कर जब अपने हम उम्र के साथियों के साथ रहता है तो इसका टांग खींचने वाला दिमागी कीड़ा कुछ ज्यादा ही कुलबुलाने लगता है और अक्सर हद पार कर देता है. और इसी रेंज में कभी कभी सीनियर भी फस जाते है. मुझे मालूम है की ये टीम के लिए सही नहीं है, पर साथ में मुझे यह भी मालूम है की गिरु बाबा एक अच्छा अभिनेता बन सकता है. बस यही एक कारण है की इसकी कई शिकायतों को मैं अभी तक नजरअंदाज कर रहा हूँ. गिरु में एक और अच्छी बात है की इसकी गलतियों को जब बताया जाता है तो उसे मान लेता है, ये अलग बात है फिर से कोई दूसरा इतिहास गढ़ देता है. वैसे मुझे उम्मीद है की गिरु बाबा आने वाले एक दो साल में अपना बैड बॉय वाला इमेज से मुक्ति पा लेगा. गिरु अभी तक ग्रुप के साथ चलने, उसमे खुद को मिला लेने , एडजस्ट करने का हुनर को पूरी तरह से अपना नहीं पाया है. पर मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा यकीन है की समय के साथ साथ गिरु बाबा एक शानदार टीम मैन भी बनेगा. जहाँ तक अभिनय की बात है तो मुझे लगता है गिरु बाबा नाटक से ज्यादा फिल्मों का सटीक अभिनेता बनेगा. सिनेमेटिक एक्टिंग को जो कुछ चाहिए उसके पार्ट्स गिरु बाबा में मौजूद है. आगे की भविष्य को कोई नहीं जनता पर मुझे लगता है पर गिरु बाबा अगर अभिनय को लेकर सीरियस होगा तो उसका फ़िल्मी भबिष्य उज्जवल है. मासूम की शार्ट फिल्म उड़ चली में गिरेन्द्र ने बेहतरीन तो नहीं पर भविष्य के दरवाजे पर दस्तक देता हुआ एक अभिनेता के रूप में अपनी एक पहचान बनाई है. उम्मीद है आगे भी गिरु बाबा कुछ ऐसा करेगा जिससे पूरा पलामू उसपर गर्व करेगा. लव यू गिरु बाबा. मुझे यकीन है तुम मुझे निराश नहीं करोगे