Hamar Gaon Silchat

Hamar Gaon Silchat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hamar Gaon Silchat, Art, Churhat.

गुढ़ ब्रेकिंगगुढ़ विधायक ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजनगुरुवार को गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक नागेंद्र सि...
07/07/2023

गुढ़ ब्रेकिंग

गुढ़ विधायक ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

गुरुवार को गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक नागेंद्र सिंह ने कर कमलों से लगभग 57 लाख की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी सरपंच भारत कोरी ने निर्माण कार्य स्थल पर भूमिपूजन किया निर्माण कार्यो में बड़ागांव से महसांव वाया सिलचट मार्ग लागत 24 लाख हाई स्कूल बड़ागांव बिछिया नदी में घाट निर्माण लागत 12 लाख एवं टीकर से गहिरा मार्ग लागत 19.38 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप संतोष चतुर्वेदी, श्यामलाल सिंह, रमाकांत चतुर्वेदी,लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी,अविनाश चतुर्वेदी, जितेंद्र चतुर्वेदी, देवेन्द्र सिंह,शैलेन्द्र सिंह कुँवर सिंह,बालेन्द्र सिंह सतेंद्र सिंह देवेंद्र पांडेय लखपति सिंह छत्रपति सिंह अमर बहादुर सिंह कृष्णपाल पांडेय गहिरा सरपंच रामकलेश विश्वकर्मा,जनपद सदस्य , महाकाल मिश्रा,मंडल अध्यक्ष,प्रदीप त्रिपाठी
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुढ़ के अध्यक्ष कपूर सोनी,इंद्रेश मिश्रा कर्मचारियों में एस डी ओ निखिल मिश्रा उपयंत्री अनुराग पांडेय ए पी ओ जी एन श्रीवास्तव ए ई ओ राकेश अग्निहोत्री विधायक निज सचिव नीलमणि मिश्रा, वृषणु सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Congratulations
04/07/2022

Congratulations

समस्त सिलचट ग्राम निवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
01/03/2022

समस्त सिलचट ग्राम निवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

17/12/2021

पंचायत चुनाव का समय गया है, सिलचट ग्राम वासियों से अनुरोध है गांव के विकास हेतु योग्य उम्मीदवार का चयन करें, किसी भी लालच दबाव या डर से मतदान न करे, आपके वोट से गांव का भविष्य निर्धारित होगा🙏

07/10/2021
सिलचट वासियों की मेहनत रंग लाई, भ्रष्टाचारियों को सजा मिली, अगला आंदोलन सिलचट गांव में सड़क के लिए बहुत जल्द किया जाएगा
05/08/2021

सिलचट वासियों की मेहनत रंग लाई, भ्रष्टाचारियों को सजा मिली, अगला आंदोलन सिलचट गांव में सड़क के लिए बहुत जल्द किया जाएगा

सिलचट गांव में रोड बनने की संभावना
01/08/2021

सिलचट गांव में रोड बनने की संभावना

29/09/2020

ग्राम पंचायत बड़ागाँव (सिलचट) में विकास कार्य ना होने से गुस्साए 200 ग्रामीणों ने कमिश्नर कलेक्टर एवं एवं सी० ई० ओ० से की फरियाद ,सिलचट गांव के ग्रामवासी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित गांव का विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित ,
रीवा/आज 29 सितंबर 2020 को जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत बड़ागांव टोला सिलचट में भ्रष्टाचार के खिलाफ कामरेड लाल मणि त्रिपाठी द्वारा कमिश्नर, कलेक्टर,सी० ई० ओ को इस आशय का पत्र सौपा गया कि ग्राम पंचायत बड़ागाॅव, जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान, जिला के अन्तर्गत्त आने वाले ग्राम बड़ागाॅव टोला सिलचट के ग्राम कार्यो मे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है जिसमें व्यापक पैमाने पर राशि आहरित की गई, परन्तु मौके पर निमार्ण कार्य उचित नही कराये गये जिससे जनता में बड़े पैमाने पर रोष है। पीसीसी सड़क निर्माण शिवेन्द्र चतुर्वेदी के मकान से बिरजू कोल के घर तक निर्माण किये जाने हेतु 267500/- रूपये स्वीकृत किया गया था जो राशि आहरित कर ली गई है, परन्तु मौके पर किसी भी तरह का सड़क निर्माण नही किया गया। पीसीसी सड़क व पक्की नाली निर्माण सिलचट मार्ग से अशोक चतुर्वेदी के घर की ओर 423750/-रूपये की राशि स्वीकृत पश्चात् आहरित की गई परन्तु मौके पर कोई कार्य नही कराया गया। आंगनबाड़ी भवन निमार्ण हेतु 766000/-रूपये स्वीकृत पश्चात् आहरित की गई परन्तु उक्त निर्माण अधूरा है। ग्राम पंचायत बड़ागाॅव सिलचट टोला स्कूल के पास चबूतरा एवं रोड निर्माण हेतु 67600/-रूपये स्वीकृत एवं आहरित है परन्तु मौके पर रोड का निर्माण नही कराया गया। उपरोक्त सभी स्वीकृत कार्याें एवं भ्रष्टाचार की जाॅच कराई जाकर दोषी व्यक्यिों के विरूद्ध विभागीय/कानूनी कार्यवाही करने की मांग सिलचट के ग्रामवशियो ने किया है लोगों का कहना है कि अगर किये गये भ्रष्टचार की जाॅच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही नही की गई तो ग्राम पंचायत के सभी लोग उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होगें।
भवदीय
समस्त सिलचट ग्रामबासी

Address

Churhat

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hamar Gaon Silchat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Hamar Gaon Silchat:

Share

Category