Good Feeling Bad Feeling That's My Feeling

Good Feeling Bad Feeling That's My Feeling Social news and entertainment

कल मैंने 750 रु किलो की दर से घी लिया।पिताजी अचंभित 🤔 हो कर बोले कि हमारे समय में तो इतने रुपए में 'ढ़ेर सारा' घी आ जाता...
26/01/2023

कल मैंने 750 रु किलो की दर से घी लिया।

पिताजी अचंभित 🤔 हो कर बोले कि हमारे समय में तो इतने रुपए में 'ढ़ेर सारा' घी आ जाता।

मैंने कहा, पिताजी ढ़ेर सारा यानी कितना 🤔 ? उदाहरण देकर समझाइये।

मेरी बात सुन पिताजी शांत रह गए।

मैंने फिर पूछा, पिताजी ढ़ेर सारा मतलब कितना ?

पिताजी कुछ नहीं बोले, बस चुपचाप छत पर आ गए। ऊपर आकर वो शांति से बैठे, पानी पिया फिर बोले...

बेटा, 'ढ़ेर सारा' यानि बहुत ज्यादा...
उदाहरण देकर कहूँ तो हमारे समय में इतने रुपए में इतना घी आ जाता कि पूरा मोहल्ला एक एक कटोरी घी पी लेता ।

मैं बोला... पिताजी, ये उदाहरण तो आप नीचे भी दे सकते थे🤔 ?

बेटा, नीचे बहुत भीड़ थी और "भीड़ को उदाहरण समझ नही आता हैं।"

मैं बोला, पिताजी में कुछ समझा नही...😯
'भीड़ को उदाहरण' समझ में नही आता है क्या ?

पिताजी बोले...
एक बार मोदी जी ने कहा था कि "विदेशों में हमारे देश का बहुत सारा काला धन जमा है।"

भीड़ ने कहा कि... कितना ?

तो मोदी जी ने उदाहरण देकर समझाया, "इतना कि पूरा पैसा अगर वापस आ जाए तो सभी के हिस्से में 15-15 लाख आ जाए।"

बस सुनने वालों की भीड़ तभी से "15 लाख" मांग रही है

और ये उदाहरण अगर मैं नीचे देता तो हो सकता है कि कल कई लोग अपनी-अपनी कटोरी लेकर घी मांगने आ जाते।

🤣 🥣🤣

22/01/2023
अकबर : मुझे इस राज्य से 5 मूर्ख ढूंढ कर दिखाओ.!!बीरबल ने खोज शुरू की.एक महीने बाद वापस आये सिर्फ 2 लोगों के साथ।अकबर ने ...
10/11/2022

अकबर : मुझे इस राज्य से 5 मूर्ख ढूंढ कर दिखाओ.!!

बीरबल ने खोज शुरू की.
एक महीने बाद वापस आये सिर्फ 2 लोगों के साथ।

अकबर ने कहा मैने 5 मूर्ख लाने के लिये कहा था !!

बीरबल ने कहां हुजुर लाया हूँ। पेश करने का मौका दिया जाय..

आदेश मिल गया।

बीरबल ने कहा- हुजुर यह पहला मूर्ख है। मैने इसे बैलगाडी पर बैठ कर भी बैग सर पर ढोते हुए देखा और पूछने पर जवाब मिला के कहीं बैल के उपर ज्यादा लोड
ना हो जाए इसलिये बैग सिर पर ढो रहा हुँ!!
इस हिसाब से यह पहला मूर्ख है!!

दूसरा मूर्ख यह आदमी है जो आप के सामने खडा है. मैने देखा इसके घर के ऊपर छत पर घास निकली थी. अपनी भैंस को छत पर ले जाकर घास खिला रहा था. मैने देखा और पूछा तो जवाब मिला कि घास छत पर जम जाती है तो भैंस को ऊपर ले जाकर घास खिला देता हूँ. हुजुर
जो आदमी अपने घर की छत पर जमी घास को काटकर फेंक नहीं सकता और भैंस को उस छत पर ले जाकर घास खिलाता है, तो उससे बडा मूर्ख और कौन हो सकता है!!!

तीसरा मूर्ख: बीरबल ने आगे कहा. जहाँपनाह अपने राज्य मे इतना काम है. पूरी नीति मुझे सम्हालना है. फिर भी मै मूर्खों को ढूढने में एक महीना बर्बाद कर रहा हूॅ इसलिये तीसरा मूर्ख मै
ही हूँ.

चौथा मूर्ख.. जहाँपनाह. पूरे राज्य की जिम्मेदारी आप के ऊपर है.
दिमाग वालों से ही सारा काम होने वाला है. मूर्खों से कुछ होने वाला नहीं है. फिर भी आप मूर्खों को ढूढ रहे हैं. इस लिये चौथा मूर्ख जहाँपनाह आप हुए।

पांचवा मूर्ख...जहाँ पनाह मै बताना चाहता हूँ कि दुनिया भर के काम धाम को छोड़कर. घर परिवार को छोड़कर. पढाई लिखाई पर ध्यान ना देकर, सोशल मीडिया फेसबुक पर पूरा ध्यान लगा कर और पाँचवें मूर्ख को जानने के लिए अब भी पोस्ट पढ़ रहा है वही पाँचवा मूर्ख है

इससे बडा मुर्ख दुनिया में कोई नहीं
😂😂😂

"मैं पालतू नहीं हूं, लेकिन आपने मेरे साथ जो किया वह दुख देता है।"मेरी पीठ टूट गई है, पेट में दर्द है।हिल नहीं सकता और दर...
19/10/2022

"मैं पालतू नहीं हूं, लेकिन आपने मेरे साथ जो किया वह दुख देता है।"
मेरी पीठ टूट गई है, पेट में दर्द है।
हिल नहीं सकता और दर्द बढ़ रहा है।
मुझे डर लग रहा है... मैं धीरे-धीरे मर रहा हूं, बहुत धीरे-धीरे।

अगर तुम मुझसे प्यार नहीं करते, तो मुझे पिंजरे में बंद कर दो और मुझे स्वस्थ कहीं और ले जाकर छोड़ दो
हाथ जोड़कर प्रार्थना है

मैं खतरनाक जानवर नहीं हूं और मैं आपको चोट नहीं पहुंचाऊंगा।
मैं बस भूखा था”। मेने आपके कपड़े काटे क्योंकि मुझे इतनी समझ नही है मैने कुछ नुकसान किया मुझे समझ नहीं है। मेरे पिछले जन्म के कर्मों के कारण मुझे ये जीवन मिला है मुझे मार कर आप कर्म बंध मत करों क्योंकि राजा हो या रंक सबको अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा।

एक टुकड़ा रोटी के लिए मुझे यूं ना तड़पाओ मुझे यूं ना मारो 🙏🙏

EK BAHUT HI ACHHI BAAT JARUR PADE मैंने ट्रेन के दरवाजे के पीछे लिखे नंबर पर कॉल लगाया,,,"आप रेनू जी बोल रहीं है"डरी ओर ...
16/10/2022

EK BAHUT HI ACHHI BAAT JARUR PADE

मैंने ट्रेन के दरवाजे के पीछे लिखे नंबर पर कॉल लगाया,,,"आप रेनू जी बोल रहीं है"
डरी ओर सहमी सी आवाज में रिप्लाई आया "जी हां, लेकिन आप कौन ओर आपको मेरा ये नंबर कहा से मिला"
"दरअसल वो ट्रेन,,,, दरअसल वो ट्रेन के डिब्बे में किसी ने आपका नंबर आपके नाम से लिख रखा है, शायद आपका कोई अच्छा दुश्मन या फिर कोई बुरा दोस्त होगा, जो भी हो, मुझे आपसे ये कहना था कि हो सके तो ये नंबर चेंज करवा लीजिये या फिर किसी अच्छे से जवाब के साथ तैयार रहिये, वैसे अब तक जितने कॉल्स आ गए, आ गए,,,,आज के बाद किसी का नही आएगा क्योंकि ये नंबर मैं डिलीट कर चुका हूं।
रेनू जी अब मैं फ़ोन रखता हूं अपना ख्याल रखियेगा।"
तब उसने मुझे बोला कि नए नए अनजाने नंबर और उनपे गंदे ओर भद्दे बातो की वजह से मैं बहुत परेशान थी,,आप जो भी हो आपने मेरी बहुत बड़ी हेल्प की है क्योंकि मुझे तो समझ ही नही आ रहा था कि ऐसे कॉल क्यों आ रहे है।
तभी से मुझे एक ओर दिशा मिली और मैं सार्वजनिक स्थानो पे लिखे ऐसे नंबर को मिटाने में लग गया हूं, ताकि किसी ना किसी को तो बचाया जा सके।
माना कि हम किसी बुराई की वजह नही है पर किसी अच्छाई की वजह तो बन ही सकते है।मेरा आप सभी से निवेदन है कि अगर आप कही भी इस तरह के नंबर ओर नाम देखो तो तुरंत मिटा दो ताकि एक अनजान खतरों से किसी की बहन बेटियो की हेल्प कर सको।
एक अकेले के साथ अगर लाखो का साथ मिल जाएगा तो स्थिती जल्दी बदलने लगेगी।
)🙏🙏🙏

3-4 साल पहले परिवार में शादी के जबरदस्त दबाव के चलते मुझे शादी के लिए एक सुंदर लड़की से मिलवाया गया... मिलने के बाद लड़की ...
16/10/2022

3-4 साल पहले परिवार में शादी के जबरदस्त दबाव के चलते मुझे शादी के लिए एक सुंदर लड़की से मिलवाया गया... मिलने के बाद लड़की ने मेरी प्राईवेट नौकरी को ले के नापसंद करते हुए मुझे Reject कर दिया... मैंने खिसियाते हुए बोला कि तुम गलती कर रही हो, देखना 2 साल बाद यही नौकरी और मुझे कितना ऊपर ले जाएगी।

अलबत्ता, एक साल बाद ऊस लड़की की शादी हो गई जो होनी ही थी। 2 साल बाद... मैने उसी खूबसूरत लड़की को उसके पति के साथ नई नकोर अम्बेसेडर कार में एक ट्रैफिक सिग्नल पर देखा। उस समय मैं अपनी राजदूत मोटरसाइकिल को किक मार रहा था , उसने अपनी कार से मेरी तरफ देखा, लेकिन हेलमेट पहने होने से वह मुझे पहचान न सकी, और दूसरी तरफ देखने लगी।

उस समय मुझे हेलमेट की अहमियत का एहसास हुआ । इसलिए अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट हमेशा अवश्य पहने !! जो आपको सर उठाकर जीने की राह दिखायेगा ।। कभी शर्मिंदगी का एहसास नहीं होने देगा । एक बात और सिर्फ़ फिल्मों मे ही आशिक 2-3 साल मे करोड़पति बन जाते हैं । असल जिन्दगी मे 2-3 साल मे ज्यादा कुछ नहीं बदलता बस पुरानी से नयी मोटरसाइकिल तक ही बदलाव हो पाता हैं । इसीलिए हेलमेट अवश्य पहने।

Address

Chitrakoot

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Good Feeling Bad Feeling That's My Feeling posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share