Hariom Mahore

Hariom Mahore Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hariom Mahore, Art, chhindwara, Chhindwara.

यूँ न अपना समय  यार जाया करो, देहरी  रस्म  की   लाँघ  आया  करों। हाथ में हाथ धर  सौंप दो स्वयं को, साथ दिल से निभाने का ...
10/02/2024

यूँ न अपना समय यार जाया करो,
देहरी रस्म की लाँघ आया करों।
हाथ में हाथ धर सौंप दो स्वयं को,
साथ दिल से निभाने का वादा करो।



Kavi Hariom Mahore
Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे

फट न  जाए ये बंजर  जमीं की तरह,दिल हमारा है नाज़ुक कली की तरह।आप बस रखियेगा ख्याल इतना जरा,खेल  में  फेकना   मत टेडी  की...
10/02/2024

फट न जाए ये बंजर जमीं की तरह,
दिल हमारा है नाज़ुक कली की तरह।
आप बस रखियेगा ख्याल इतना जरा,
खेल में फेकना मत टेडी की तरह।



✍️
कवि हरिओम माहोरे
Hariom Mahore
Kavi Hariom Mahore

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयम्‌ ब्रह्मचारिणी।तृतीयं चंद्रघण्टेति कुष्मांडेति चतुर्थकं॥पंचमं स्कंदमातेति, षष्टम कात्यायनीति...
15/10/2023

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयम्‌ ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चंद्रघण्टेति कुष्मांडेति चतुर्थकं॥
पंचमं स्कंदमातेति, षष्टम कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति, महागौरीति चाष्टमं॥
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा प्रकीर्तिताः॥

आज से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है। सृष्टि की स्वामिनी मॉं शक्ति की उपासना-आराधना के आगामी नौ दिवस आनंद व शुभता से परिपूर्ण हों तथा हम सब के सद्-संकल्पों को गति दें। देवी मॉं का अनुग्रह आप सबकी समस्त सदिच्छाएँ पूर्ण करे। 🙏🏻



Kavi Hariom Mahore
Hariom Mahore

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ! पवित्र धागों के माध्यम से कलाइयों पर रक्षा सूत्र रूपी संबंधो...
30/08/2023

रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ!
पवित्र धागों के माध्यम से कलाइयों पर रक्षा सूत्र रूपी संबंधों का प्रगाढ़ विश्वास बॉंधने वाली बहनों और उनके भाईयों के बीच का स्नेह सदैव जीवनपर्यंत बना रहे। 💐🙏🏻

मोहब्बत का खिला गुलशन है राखी,
ख़ुशनुमा पल का पर्व पावन है राखी।
भाई बहन का रिश्ता है बहुत अनोखा,
प्यार का स्वर्णिम एक बन्धन है राखी,

Kavi Hariom Mahore
Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे





.




✍🏻

 #चंद्रयान_3  की सफल लेंडिंग के लिए   की समस्त टीम और इससे जुड़े उस हर व्यक्ति को हार्दिक बधाईयाँ जिनका लेश मात्र सहयोग ...
23/08/2023

#चंद्रयान_3 की सफल लेंडिंग के लिए की समस्त टीम और इससे जुड़े उस हर व्यक्ति को हार्दिक बधाईयाँ जिनका लेश मात्र सहयोग भी इस शीर्ष शिखर के चरण चूमने का पर्याय बन देश के शौर्य का प्रतिमान बना हो,
यह विजय भारत के हरेक जन की है। हमें गर्व है! ❤🇮🇳

कितने वर्ष के बाद यह मान मिला है।
इसरो से राष्ट्र देह को प्राण मिला है।
दिल की बात चाँद से करने के लिए,
देश को मेरे सफल चंद्रयान मिला है।

Kavi Hariom Mahore
✍🏻 Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे

#चंद्रयान 3



.




✍🏻

“हरी भरी धरती औ' नीला अम्बर हो,मेरे देश मे न कोई भी आडम्बर हो।शांति अमन चैन का बस पेहरा हो,जैसे आकाश ने पहना सेहरा हो।ति...
15/08/2023

“हरी भरी धरती औ' नीला अम्बर हो,
मेरे देश मे न कोई भी आडम्बर हो।
शांति अमन चैन का बस पेहरा हो,
जैसे आकाश ने पहना सेहरा हो।
तिरंगे की ख़ातिर अगर जान जाए,
तब भी रहे बस मुस्कुराता चेहरा हो।
सभी के दिल मे तिरंगे का आदर हो
हरी भरी धरती औ' नीला अम्बर हो,....!” 🇮🇳

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ! ईश्वरीय कृपा से 77वें वर्ष की ओर बढ़ती आज़ादी पर जन-गण के मन में पूरी परिपक्वता की धारणा सदैव निष्कलुष रूप में अभिव्यक्त होती रहे ! जय हिंद जय भारत ! 🇮🇳🇮🇳

कवि हरिओम माहोरे
✍🏻 Hariom Mahore
Kavi Hariom Mahore






.



✍🏻

मुझको यूँ छोड़ कर जाने वाला, अपना सब कुछ छोड़ गया मुझमें।Kavi Hariom Mahore ✍🏻 Hariom Mahore कवि हरिओम माहोरे
25/06/2023

मुझको यूँ छोड़ कर जाने वाला,
अपना सब कुछ छोड़ गया मुझमें।

Kavi Hariom Mahore
✍🏻 Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे

अपने अंश में संस्कार का बीज बोते है पिता जी, ऊपर से कठोर भीतर से नर्म होते है पिता जी। संघर्षों की आँधियों में जी हौसलों...
18/06/2023

अपने अंश में संस्कार का बीज बोते है पिता जी,
ऊपर से कठोर भीतर से नर्म होते है पिता जी।
संघर्षों की आँधियों में जी हौसलों की दीवार बन
जिम्मेदारियों का निरंतर बोझ ढोते है पिता जी।



Kavi Hariom Mahore
✍🏻 Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे

तुम जान पाते दुनियाँ, और लड़कर सीखना, इसीलिए ज़रूरी था तुम्हारा गरीब होना।हकीकत के करीब होना।Kavi Hariom Mahore ✍🏻 Hario...
17/06/2023

तुम जान पाते दुनियाँ,
और
लड़कर सीखना,
इसीलिए
ज़रूरी था
तुम्हारा गरीब होना।
हकीकत के करीब होना।

Kavi Hariom Mahore
✍🏻 Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे

जब भी निकलो घर से ले माँ से दुआ निकलो,हर कोई आशीष माँ सा देते थोड़ी है। - कवि हरिओम माहोरे Hariom Mahore Kavi Hariom Maho...
14/05/2023

जब भी निकलो घर से ले माँ से दुआ निकलो,
हर कोई आशीष माँ सा देते थोड़ी है।



- कवि हरिओम माहोरे
Hariom Mahore
Kavi Hariom Mahore

ग़ज़लहै  अनोखा  बहुत  यह नगर  देखिए। पर कठिन है बहुत  यह डगर देखिए। घाव  है  घाव पर  है मगर सूक्ष्म सब, प्रेम का आप सब य...
03/05/2023

ग़ज़ल

है अनोखा बहुत यह नगर देखिए।
पर कठिन है बहुत यह डगर देखिए।

घाव है घाव पर है मगर सूक्ष्म सब,
प्रेम का आप सब यह असर देखिए।

जब भी हो लालसा आपको स्वर्ग की,
आप इक मर्तबा प्यार कर देखिये।

जानना हो अगर प्यार उनका जिन्हें,
आप उनके नयन झांखकर देखिए।

डूबना हो प्यार में आपको तो जरा,
बस अधर से अधर चूमकर देखिए।
बस मिलाकर अधर से अधर देखिए।

प्रेम में है मज़ा रतजगे का प्रिय,
आप बस रात भर जागकर देखिए।

पुण्य मिलता नही मांगने से कभी,
गर भरोसा नही मांगकर देखिए।

Kavi Hariom Mahore
✍🏻 Hariom Mahore
कवि हरिओम माहोरे




.




✍🏻

Address

Chhindwara
Chhindwara
480001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hariom Mahore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category