शंखनाद नाट्य मंच

शंखनाद नाट्य मंच Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from शंखनाद नाट्य मंच, Performance Art Theatre, Peptech Town, Nowgong Road, Chhatarpur.

शंखनाद नाट्य मंच, छतरपुर (म. प्र.) से प्रदर्शन कलाओं का एक समूह है, जिसमें अनुभवी व कला क्षेत्र में शिक्षित कलाकार जुड़े हैं। समूह द्वारा अब तक दर्जनों शो किए जा चुके हैं, जिनमे म. प्र. संस्कृति मंत्रालय के साथ किया कार्य भी शामिल है।

01/07/2026
25/06/2026

छतरपुर (म. प्र.) के गांधी आश्रम में मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय एवं शंखनाद नाट्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 जून 2026 से पच्चीस दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ हो चुका है। इस कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिभागियों को अभिनय के चारों भेदों (अर्थात आंगिक, वाचिक, आहार्य व सात्विक) से परिचित कराया जा रहा है।

आज हमारे बाल रंग शिविर के समापन समारोह मेंआप सभी सादर आमंत्रित हैं।🙏🏽☺️
30/05/2026

आज हमारे बाल रंग शिविर के समापन समारोह में
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।🙏🏽☺️

आपका हार्दिक स्वागत है।
24/01/2026

आपका हार्दिक स्वागत है।

बसंत पंचमी के अवसर पर हमे आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि इस बार हम कुछ दिनों के लिए नहीं बल्कि पूरे...
23/01/2026

बसंत पंचमी के अवसर पर हमे आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है कि इस बार हम कुछ दिनों के लिए नहीं बल्कि पूरे एक हफ़्ते के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों का कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं। जी हाँ!....

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (उ.प्र.) और ज़िला प्रशासन, छतरपुर (म. प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में शंखनाद नाट्य मंच, छतरपुर (म. प्र.) के स्थानीय सहयोग से होने जा रहा है सात दिवसीय...

विरासत - नाट्य एवं लोक कला महोत्सव

जिसमे आपकी गरिमामय उपस्थिति प्रार्थनीय है। तो आइयेगा ज़रूर....

27 जनवरी 2026 से 02 फरवरी 2026 तक, हर शाम 7 बजे।
स्थान - अम्बेडकर भवन (ऑडिटोरियम), किशोर सागर तालाब रोड, छतरपुर (म. प्र.)

तलाश है....दरअसल तलाश तो नहीं है लेकिन इंतज़ार है। इंतज़ार नाट्योत्सव के शुरू होने का और साथ ही इंतज़ार उन सभी सुधि दर्शकों...
06/04/2025

तलाश है....

दरअसल तलाश तो नहीं है लेकिन इंतज़ार है। इंतज़ार नाट्योत्सव के शुरू होने का और साथ ही इंतज़ार उन सभी सुधि दर्शकों का जिनकी मौजूदगी से कलाकारों का हौसला बढ़ जाता है। तो इंतज़ार रहेगा शहर के आप तमाम सुधि दर्शकों का, आइयेगा ज़रूर.....
11, 12 और 13/अप्रैल/2025 को; प्रतिदिन शाम 7 बजे से

कहाँ? → अम्बेडकर भवन (ऑडिटोरियम), किशोर सागर तालाब के पास, छतरपुर (म. प्र.)

हर साल की तरह इस साल भी शंखनाद नाट्य मंच आपके समक्ष प्रस्तुत करता है DATCC के सहयोग से....छतरपुर थिएटर फेस्टिवलजहाँ आप त...
04/04/2025

हर साल की तरह इस साल भी शंखनाद नाट्य मंच आपके समक्ष प्रस्तुत करता है DATCC के सहयोग से....

छतरपुर थिएटर फेस्टिवल

जहाँ आप तीन दिनों तक लगातार देख सकेंगे हास्य नाट्य प्रस्तुतियाँ।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर देखिए सागर के थिएटर ग्रुप द्वारा तैयार किया गया बेहतरीन नाटक :- जवानी बनाम बुढ़ापा।

नाट्योत्सव के दूसरे दिन देखिए अपने ही शहर यानि छतरपुर के थिअटर ग्रुप शंखनाद की ज़बरदस्त प्रस्तुति... नाटक :- दी ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कम्पनी।

और! और! और! देखिए समापन दिवस के अवसर पर META द्वारा अवर्डेड जबलपुर के थिएटर ग्रुप का हैरतंगेज़ नाटक :- स्वांग - जस की तस।

तो आप सभी आइयेगा ज़रूर 11, 12 और 13 अप्रैल 2025 को...प्रतिदिन शाम 7 बजे से.....अम्बेडकर भवन (ऑडिटोरियम), किशोर सागर तालाब के समीप, छतरपुर (म.प्र.)

Address

Peptech Town, Nowgong Road
Chhatarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शंखनाद नाट्य मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share