16/08/2024
10 जुलाई 2024 को भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर Department of Art, Culture & Youth, Gov. Of Bihar के द्वारा "बिहार के विरासत भिखारी ठाकुर की याद में" एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भिखारी ठाकुर के नाच और नाटक "पिया निसइल" का मंचन किया गया।
इस आयोजन में "भिखारी ठाकुर के नाटकों में स्त्री विमर्श" विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन हुआ। इस परिचर्चा में भिखारी ठाकुर रचनावली के संपादक MLC Virendra Narayan Yadav सर, चटनी गीत के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं कला संस्कृति समीक्षक श्री Pramod Kumar सर, बिहार म्यूज़ियम के अपर निदेशक श्री Ashok Kumar Sinha सर, Delhi Skill and Entrepreneurship University, New Delhi के Assistant Registrar श्री Santosh Patel, प्रसिद्ध लोकगायिका Manisha Srivastava, Dr. Nitu Kumari Nootan एवं मैं Dr. Jainendra Dost ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में विभाग के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हरा ने भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता पर क़ाबिले तारीफ़ भाषण दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग भिखारी ठाकुर की जयंती बिहार के हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाएगी।