26/08/2025
“नमस्कार, आप देख रहे हैं ONE24 NEWS।
आज की बड़ी खबर पुलबहाल से है, जहाँ भारी बारिश के बाद एक भारी लैंडस्लाइड हुआ है।
यह हादसा पुलबहाल बस स्टैंड के पास बाज़ार क्षेत्र में हुआ, जिसकी चपेट में बाज़ार की कई दुकानें आ गईं।
सभी दुकानदारों को भारी नुक़सान झेलना पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ से मलबा गिर गया और देखते ही देखते कई दुकानें मलबे में दब गईं।
हालाँकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
प्रशासन मौके पर मौजूद है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
फिलहाल पुलबहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
आप देखते रहिए ONE24 NEWS, हम आपको हर अपडेट सबसे पहले देंगे।”