Bhojpuri Connect

Bhojpuri Connect Bhojpuri Cinema ki News Har Pal aapke sath

इंदु सेन, बबलू चक्रवर्ती की भोजपुरी फिल्म 'मेरी दुल्हन VIP' का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट, सोशल मीडिया में वायरल निर्माता ध...
06/06/2026

इंदु सेन, बबलू चक्रवर्ती की भोजपुरी फिल्म 'मेरी दुल्हन VIP' का धमाकेदार फर्स्ट लुक आउट, सोशल मीडिया में वायरल

निर्माता धरमवीर और निर्देशक मनोज सेन की भोजपुरी फिल्म 'मेरी दुल्हन VIP' का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च

इन्दु फिल्म प्रोडक्शन और सिनेक्स म्यूजिक कंपनी के बैनर तले निर्मित की गई बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'मेरी दुल्हन VIP' का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया में जारी कर दिया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों और भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री का लुक बेहद आकर्षक है, जो एक अनोखी प्रेम कहानी और पारिवारिक ड्रामे की ओर इशारा करता है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में इंदु सेन और बबलू चक्रवर्ती की अनोखी केमिस्ट्री ऑडियंस के बीच फुल धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट, कॉमेडी और इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि फ़िल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर के लॉन्च के अवसर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें निर्देशक मनोज सेन, निर्माता धरमवीर, अभिनेत्री इंदु सेन मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म से जुड़ी जानकारी दीं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म 'मेरी दुल्हन VIP' के मुख्य कलाकार इंदु सेन, बबलू चक्रवर्ती, अनीता ओझा, हीरालाल यादव, अंजु रस्तोगी, शालू चौहान, शिखा रोक आदि हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन मनोज सेन ने किया है, जिन्होंने कहानी को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के निर्मात धरम वीर हैं और सह-निर्मात्री इन्दु सेन हैं। फिल्म की बेहतरीन और मनोरंजक कहानी लेखक संदीप सिंह ने लिखा है। सह-निर्देशक राज हैं। गीतकार अशोक सिन्हा, पी. के. आर्यन, विमल जी और पंकज प्रियदर्शी के लिखे गीतों को संगीतकार सतेंद्र जी और सोनू यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। फ़िल्म गीतों को सिंगर इन्दु सोनाली, अनुज तिवारी, रजनीश गुप्ता और संतोष ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। डीओपी योगेश साहनी, कोरियोग्राफर विवेक थापा हैं। ड्रेस डिजाईनर नसीम शेख हैं। जिशान टीम ने मेकअप किया है। पीआरओ रामचन्द्र यादव, पोस्टर डिजाईनर एस. एस. मौर्या, प्रोडक्शन मैनेजर अजीत चौधरी, आर्ट डायरेक्टर डी. एन. मौर्या हैं। बैक ग्राउंड म्यूजिक कमण वारगे, डीआई आशुतोष मिश्रा ने किया है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अनिल गुप्ता फिल्म्स द्वारा किया गया है।

निर्माता धरम वीर ने फिल्म के फर्स्ट लुक लॉन्च के मौके पर कहा कि 'यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक सिर्फ एक झलक है, इसका ट्रेलर इसी सप्ताह में रिलीज किया जाएगा और फ़िल्म के रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।'

निर्देशक मनोज सेन के कहा कि 'शादी के बाद जब लड़कियां अपने वैवाहिक जीवन में अपनी माँ की उँगलियों पर नाचती है, जिससे उसका घर टूटने लगता है। 'मेरी दुल्हन वीआईपी' इसी कड़वे सच को उजागर करती है। यह फिल्म दिखाती है कि एक समझदार और समर्पित पति का प्यार कैसे किसी भी भटके हुए रिश्ते को वापस सही रास्ते पर ला सकता है।'

​ #मेरी_दुल्हन_VIP
​ ​
​​ ​
​ ​

​ ​ ​

06/06/2026

पावर स्टार पवन सिंह को MLC उम्मीदवार की नई जिम्मेदारी पर.... भाजपा नेता व अभिनेता नवीन शर्मा और अभिनेता संदीप यादव का बयान...

​ ​
​ ​

Pawan Singh Naveen Sharma Sandeep Yadav Pawan Singh Fan Following Love

भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार Pawan Singh जी को बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार ब...
05/06/2026

भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार Pawan Singh जी को बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत में अपनी प्रतिभा, संघर्ष एवं लोकप्रियता से एक अलग पहचान बनाने वाले पवन सिंह जी को पार्टी द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके प्रति संगठन के विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक है।
पवन सिंह जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
​ ​
​ ​

Following Love

04/06/2026

5 जून से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में होगी रिलीज प्रमोद प्रेमी यादव, काजल यादव, माधव कुमार राय की भोजपुरी फ़िल्म 'मैं ससुराल नहीं जाऊँगी' ....निर्देशक सन्तराम, अभिनेता माधव कुमार राय, संजू सोलंकी ने किया खुलासा
​ ​ #मैं_ससुराल_नहीं_जाऊँगी
​ ​ ​
​ ​ ​ ​ ​ ​

प्यारो एंटरटेनमेंट का कॉरपोरेट ऑफिस की ओपनिंग लखनऊ में, संजय पांडेय हुए शामिललखनऊ में ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के कॉर्पोरेट ...
04/06/2026

प्यारो एंटरटेनमेंट का कॉरपोरेट ऑफिस की ओपनिंग लखनऊ में, संजय पांडेय हुए शामिल

लखनऊ में ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य उद्घाटन, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माण कंपनी 'प्यारो मीडिया एवं एंटरटेनमेंट एलएलपी' के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस खास मौके पर भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर ऑफिस का शुभारंभ किया। उनके साथ एक्ट्रेस माधवी श्री, एक्टर संदीप यादव, आशीष पांडेय, राजन कानू आदि मौजूद थे। 'प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ओनर और जाने-माने फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव माहेश्वरी ने इस नए सफर की शुरुआत पर आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। लखनऊ में इस नए ऑफिस के खुलने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और सिनेमा से जुड़े लोगों को नये-नये अवसर मिलेंगे।

बता दें क्रांतिकारी फ़िल्म मेकर धीरू यादव ने 'प्यारो मीडिया एवं एंटरटेनमेंट एलएलपी' के बैनर तले भोजपुरी 'मकान', 'भाग्य चक्र', 'पूस की रात', 'कोठी मदहोश', 'नादान दुल्हनियाँ', 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' सहित कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। उक्त फिल्मों में नये प्रतिभशाली कलाकारों को ब्रेक दिया गया है। आगे भी कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्मों का निर्माण करती रहेगी।

लखनऊ में ऑफिस ओपनिंग के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय ने कहा कि 'लखनऊ में प्यारो मीडिया के ऑफिस जाना हुआ, जिसके ओनर फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव माहेश्वरी हैं। मेरी दिल से दुआ है कि यह फ़िल्म कंपनी बहुत ऊंचाइयों पर जाए और आने वाले समय में बेहतरीन, शानदार, सार्थक और मनोरंजक फ़िल्मों का निर्माण करे। उत्तर प्रदेश में इस तरह के कॉर्पोरेट ऑफिस का खुलना क्षेत्रीय सिनेमा और बॉलीवुड दोनों के लिए एक बेहतरीन संकेत है।'

कंपनी के ओनर धीरू यादव और केशव माहेश्वरी ने बताया कि 'प्यारो एंटरटेनमेंट' का उद्देश्य न सिर्फ दर्शकों को बेहतरीन और साफ-सुथरा मनोरंजन देना है, बल्कि उत्तर प्रदेश की खूबसूरत लोकेशंस और यहाँ की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना भी है। आने वाले दिनों में कंपनी कई बड़े प्रोजेक्ट्स और फिल्मों की घोषणा करने वाली है, जिनकी शूटिंग मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में ही की जाएगी।'
​ ​
​ ​ ​
​ ​

'सुर म्यूजिक वर्ल्ड' की नई पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, दर्शकों में मचा...
04/06/2026

'सुर म्यूजिक वर्ल्ड' की नई पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, दर्शकों में मचा तहलका

निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों और दर्शकों के लिए इंतजार की घड़ी आखिरकार समाप्त हो गई है। अपनी बेहतरीन फिल्मों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया मुकाम देने वाले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व मार्केटिंग हेड से निर्देशक बने विजय यादव की दूसरी भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर सुर म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को दर्शकों, समीक्षकों और पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, सुरिंदर यादव और महेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म पूरी तरह से एक पारिवारिक और सामाजिक ड्रामा है। ट्रेलर से यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी, बल्कि बिखरते हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का संदेश भी देगी। फिल्म में समाज के प्रति एक बेहद संवेदनशील और जागरूकतापूर्ण मैसेज छुपा हुआ है, जो आज के दौर के सिनेमा के लिए बेहद जरूरी है।

लिंकः https://youtu.be/MaJ6vOE637U?si=Ly175ms_2wUF8q-m

निर्देशक विजय यादव भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं। इससे पहले वे भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह के साथ 'चला सखी दूल्हा देखी', ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ 'बोल राधा बोल' और भोजपुरी के युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ 'हिंदुस्तानी' जैसी ब्लॉकबस्टर और सुपर-डुपर हिट फिल्मों का निर्माण व सफल मार्केटिंग कर चुके हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने अपनी कलात्मकता और विजन को बखूबी पर्दे पर उतारा है।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव द्वारा बनाई गई इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव संभाला है। उनके कुशल निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में कई गई है। निर्देशक विजय यादव ने मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रूमेंबर्स को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं, जबकि कॉन्सेप्ट विजय यादव का है। संगीतकार सुनिल झा, शिशिर पाण्डेय, गीतकार सुनिल झा, मनोज द्विवेदी हैं। सिंगर्स कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, अलका झा, खुशबू श्री, खुशी सिन्हा, सुजीत शंकर हैं। छायांकन सुनील अहेर ने किया है। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, एडिटर गुरजंट सिंह, प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा हैं। डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव किया है। सांग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, बनारसी निषाद और सागर निषाद हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, रिंकू आयुषी, संगीता सिंह, अनीता ओझा, पूर्वी दुबे, बबलू लाल, लवी सिंह , विवेक पटेल, बनारसी बिंद, सागर चौहान , मुबारक अली, राजेन्द्र पाण्डेय जी और प्रियंका शर्मा आदि हैं।

फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बेहद उत्साहित नजर आए निर्देशक विजय यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मेरे निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' सिनेमाई दुनिया में मेरा एक छोटा सा लेकिन बेहद ईमानदार प्रयास है। मैं भगवान, अपने साथी मित्रों और सिनेमा की भगवान कही जाने वाली जनता जनार्दन से यही प्रार्थना करता हूँ कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे। मैं 'सुर म्यूजिक वर्ल्ड' के सुरिंदर यादव जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने एक बेहतरीन और सामाजिक फिल्म बनाने के लिए मुझे पूरी रचनात्मक छूट दी।'
​ ​ ​
​ ​ ​ ​ ​ ​
Vijay Yadav Raksha Gupta Prem Ssingh

मुकेश ओझा भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' से छा गये 'स्टेज ओटीटी' परहिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म 'शिकारी' वो भी भोजपुरी...
02/06/2026

मुकेश ओझा भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' से छा गये 'स्टेज ओटीटी' पर

हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म 'शिकारी' वो भी भोजपुरी में, ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम

हरफनमौला एक्टर मुकेश ओझा के शानदार एक्टिंग से सजी भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' बिहार, झारखंड और मुंबई के सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद अब 'स्टेज ओटीटी' पर भी रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म में मुकेश ओझा अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही साथ 'स्टेज ओटीटी' पर भी छा गए हैं। उनके शानदार अभिनय और लुक की चर्चा आम जनमानस से लेकर फिल्मी गलियारों तक जोरों पर है। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा को नया हीरो मुकेश ओझा के रूप में मिला है। बता दें कि हिंदुस्तान की पहली श्लेसर थ्रिलर फिल्म वो भोजपुरी में... और ये हिस्ट्री मुकेश ओझा के नाम हो गई है।
अनिल काबरा की इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड प्रस्तुत अनीता सिने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस बैनर के पेट्रोल निर्मित की डायरेक्टर- निर्माता मनोज एस. तोमर निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' के प्रति दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में मुकेश ओझा के साथ संचिता बनर्जी, मणि भट्टाचार्य, रोशन शर्मा, सोनालिका प्रसाद, जोया खान, रोहित सिंह मटरू, पल्लवी गिरी, ऋषि, राहुल सिंह तोमर, गौरी शंकर, धीरेंद्र प्रजापति, संजय आदि सितारें अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं।
मुकेश ओझा ने बताया कि 'हमारी भोजपुरी फिल्म 'शिकारी' की कहानी मनोरंजक और रोमांचक है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी देवतुल्य दर्शकों को दिल से धन्यवाद देता हूँ।'
उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता मनोज एस. तोमर हैं। निर्माता अनीता सिने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शंस हैं। फिल्म की कहानी पिनाकी घोष ने लिखी है। फिल्म की पटकथा और संवाद पिनाकी घोष और सूरज कुमार ने लिखे हैं। फिल्म के संगीतकार मोहित सिंह (मिस्टर हिट) हैं और गीतकार स्व० श्याम देहाती, पवन मिश्रा, मनोज एस. तोमर और लाला सुजीत लाल ने लिखे हैं। एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर नीरद मित्तल, क्रिएटिव प्रोड्यूसर गोपाल सिंह, एक्शन मास्टर सुरेंद्र शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर विष्णु बंसल हैं। कला पवन विश्वकर्मा, नृत्य अशोक मैती, लकी गिल, छायांकन राजेश सिंह का है। एडिटर लोकेश मलिक और अनिल कुमार, प्रोमो एडिटर कृष्ण मुरारी यादव, स्टाइलिस्ट अनीता तोमर, कॉस्ट्यूम देवीशीका खत्री और अमन कुमार, सह-निर्माता राहुल सिंह, पीशात सिंह हैं।


Mukesh Ojha Sanchita Banerjee Mani Bhattachariya

With Madhvi Shree – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
02/06/2026

With Madhvi Shree – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

4 जून सुबह 9 बजे सुर म्यूजिक वर्ल्ड, सुरिंदर यादव, महेंद्र यादव की 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर होगा लॉन्चविजय ...
02/06/2026

4 जून सुबह 9 बजे सुर म्यूजिक वर्ल्ड, सुरिंदर यादव, महेंद्र यादव की 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर होगा लॉन्च

विजय यादव, प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर लॉन्च होगा 4 जून सुबह 9 बजे

इंतजार की घड़ी हुई समाप्त! फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव की बतौर निर्देशक दूसरी भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का ट्रेलर यूट्यूब पर 4 जून को सुबह 9:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसे सुर म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। बता दें कि भोजपुरी के महानायक कुणाल सिंह के साथ 'चला सखी दूल्हा देखी', ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव के साथ 'बोल राधा बोल' और सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ 'हिंदुस्तानी' की जैसी सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म का निर्माण करने वाले फिल्म निर्माता एवं मार्केटिंग हेड विजय यादव की बतौर निर्देशक दूसरी भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक लॉन्च पिछले दिनों जारी किया गया था, जिसे बहुत सारा प्यार आशीर्वाद मिला। फिल्म स्टार प्रेम सिंह और क्यूट एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता स्टारर सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, सुरिंदर यादव, महेंद्र यादव प्रस्तुत इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज होने तारीख और समय को घोषणा करने के साथ ही साथ फिल्म सेंकड लुक का पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसकी डिजाईन फिल्म के सब्जेक्ट के अनुरूप ही किया गया है। ये फिल्म घर-परिवार को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी और समाज में मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकतापूर्ण मैसेज भी देगी।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता सुरिंदर यादव द्वारा बनाई गई इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव संभाला है। उनके कुशल निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में कई गई है। निर्देशक विजय यादव ने मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रूमेंबर्स को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं, जबकि कॉन्सेप्ट विजय यादव का है। संगीतकार सुनिल झा, शिशिर पाण्डेय, गीतकार सुनिल झा, मनोज द्विवेदी हैं। सिंगर्स कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह, अलका झा, खुशबू श्री, खुशी सिन्हा, सुजीत शंकर हैं। छायांकन सुनील अहेर ने किया है। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अनिल कुमार, एडिटर गुरजंट सिंह, प्रोमो एडिटर उमेश मिश्रा हैं। डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव किया है। सांग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, बनारसी निषाद और सागर निषाद हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, रिंकू आयुषी, संगीता सिंह, अनीता ओझा, पूर्वी दुबे, बबलू लाल, लवी सिंह , विवेक पटेल, बनारसी बिंद, सागर चौहान , मुबारक अली, राजेन्द्र पाण्डेय जी और प्रियंका शर्मा आदि हैं।

इस फिल्म को लेकर निर्देशक विजय यादव ने बताया कि 'मेरे निर्देशन की दूसरी फिल्म सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रस्तुत, सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित एवं सह निर्माता महेन्द्र यादव 'पिया रखीहा सेनुरवा के लाज' एक छोटा सा प्रयास है। आगे ईश्वर की कृपा, साथी मित्रों का सहयोग और जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहे। कंपनी के सुरिंदर यादव को साधुवाद, जो बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए खुली छूट दिया। फिल्म के हीरो प्रेम सिंह और हीरोइन रक्षा गुप्ता की जोड़ी दशकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी और साथ ही समाज को जागरूकता पूर्ण मैसेज भी देगी।'

​ ​ ​
​ ​ ​ ​ ​ ​
Raksha Gupta Prem Ssingh Vinod Mishra Vijay Yadav purvi_dubey_official

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में देश के यशस्वी...
01/06/2026

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' की गूंज अब सिनेमाघरों में भी सुनाई देगी। मशहूर फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी इस लोकप्रिय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव को एक भव्य फिल्म का रूप दे रहे हैं। बता दें कि 'प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी' प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म फ़िल्म 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' की शूटिंग प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी वाराणसी (काशी) के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर करके समाप्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोशल मीडिया पर 'राम आयेंगे' भजन की सराहना की थी, जिसका गायन किया था सुप्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा जी ने। इसी राष्ट्रव्यापी सांस्कृतिक चेतना और जन-भावना का सम्मान करते हुए फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने इसे एक मुकम्मल पारिवारिक और भावनात्मक कहानी में पिरोने का फैसला किया। यह फिल्म केवल एक व्यावसायिक सिनेमा नहीं है, बल्कि यह करोड़ों राम भक्तों की अटूट आस्था, भारतीय परिवारों के पारंपरिक मूल्यों और सनातन संस्कृति के गौरव की एक जीवंत झांकी होगी। फिल्म के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे प्रभु श्री राम का नाम और उनके आदर्श आज के आधुनिक समाज में भी परिवारों को जोड़े रखने का काम करते हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म 'राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी' के निर्माता अरविंद पोद्दार हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव आदि हैं।


​ ​ ​
Following Love Gaya Raj Madhvi Shree Madhvi Shree Dheeru Yadav

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuri Connect posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share