26/05/2026
🔍 प्रगणकों (Enumerators) के लिए मुख्य गाइडलाइंस:
** -: गलती होने पर क्या करें? यदि किसी एंट्री में कोई गलती हो जाए, तो oउसे Delete न करें, केवल Edit करें।
**-: Delete करने के नुकसान: एक बार डिलीट की गई एंट्री का Line Number एवं Census House Number दोबारा किसी अन्य मकान को नहीं दिया जा सकता। वह नंबर स्थायी रूप से Skip हो जाएगा।
** -: बदलाव संभव नहीं: Line Number, Building Number एवं Census House Number किसी भी परिस्थिति में बदले नहीं जा सकते, इसलिए एंट्री अत्यंत सावधानी से करें।
*** -: नंबर कैसे जेनरेट होते हैं?
** -: Line Number \rightarrow Auto Generate (अपने आप) होता है।
** -: Census House Number \rightarrow Auto Generate (अपने आप) होता है।
** -: Building Number \rightarrow Manual (आपको खुद) भरना होता है।
** -: अधूरी एंट्री को पूरा करना: यदि एंट्री करते समय किसी कारणवश ऐप में Back हो जाता है, तो वह एंट्री स्वतः "Data Updation" में चली जाती है और अधूरी दिखाई देती है। नई एंट्री शुरू करने से पहले Data Updation में जाकर पुरानी अधूरी एंट्री को Edit करके पूर्ण करें।
** -: मिलान (Matching) का नियम: नज़री नक्शा, ऐप एवं मकान पर लिखी भवन संख्या—तीनों बिल्कुल समान होनी चाहिए। मकान पर वही भवन संख्या एवं Census House Number लिखें जो ऐप में दर्ज एवं जेनरेट हुआ है।
🔄 डेटा सिंक (Data Sync) और सुपरवाइज़र की भूमिका:
सिंक के बाद नो डिलीट: Data Sync होने के बाद किसी भी एंट्री को Delete नहीं किया जा सकता।
** -: त्रुटि सुधार की प्रक्रिया: यदि Data Sync हो चुका है और प्रगणक स्वयं सुधार नहीं कर पा रहे हैं, तो Supervisor उस एंट्री पर Remark लगाकर वापस भेज सकते हैं। इसके बाद प्रगणक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
** -: सुपरवाइज़र की ज़िम्मेदारी: Supervisor को प्रगणक द्वारा Sync किए गए प्रत्येक डेटा की एंट्री को जांचकर ✅ OK या 📝 Remark करना अनिवार्य है। इसके बाद ही फाइनल Sync करें।
#जनगणना