मेरे उद्गार,आपके द्वार

मेरे उद्गार,आपके द्वार हिन्दी, छत्तीसगढ़ी साहित्य, काव्य, परंपरा, शिक्षा, मनोरंजन, प्रेरणा, देशप्रेम, अभिव्यक्ति कौशल ।

खेत में बना अनोखा सुरंग🪏⛏️🌳
03/08/2026

खेत में बना अनोखा सुरंग🪏⛏️🌳

खेत में बना अनोखा सुरंग जैसा कुआँ 🌍🪏⛏️🌳 me ban...

02/08/2026

सेमरताल के खेत में अचानक बन गया कुआँ सा गड्ढा
सेमरताल - ग्राम सेमरताल के मोहनाखार में श्री अनिरुद्ध वर्मा के खेत में अपने आप आज कुआँ सा गड्ढा हो गया। ग्रामीणों ने जब उसकी गहराई नापने के लिए उसमें बस डाला तो पूरा एक बाँस जमीन के अंदर घुस गया। घटना की सूचना 112 के माध्यम से कोनी थाना को भी दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच धनितत्तर सूर्यवंशी सहित ग्राम के कोतवाल को भी किसान के द्वारा सूचना दिया जा चुका है। बहुत पहले भी इसी मोहना खेत में सुरंग जैसे गड्ढा हो गया था, जिसमें एक ग्रामीण ने शिवजी की मूर्ति स्थापित करके दो दिन का यहां पर मेला लगा दिया था। जिसके अंधविश्वास पर बाद में पुलिस की कार्यवाही भी हुई थी।आज की घटना भयावह है, क्योंकि जमीन में इस तरह से अचानक गड्ढा हो जाना जमीन का कुएँ की तरह गड्ढा हो जाना अपने आप में आश्चर्य जनक है। इस घटना को देखने के लिए ग्रामीणों में भीड़ लग गई थी। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, फोटो भी खींचा और सोशल मीडिया में इसको वायरल भी कर रहे हैं।जमीन मालिक अनिरुद्ध वर्मा ने उक्त गड्ढा से युक्त जमीन को साड़ी से घेर दिया है, ताकि गांव के लोग एवं किसी भी प्रकार के पशु की हानि ना हो। प्रशासन से अपील है कि वह इस मामले में उचित कार्यवाही करें ताकि किसी ग्रामीण को जनहानि ना हो।🌍⛏️🪏

आप सभी को मित्रता दिवस की बधाई 🙏💐
02/08/2026

आप सभी को मित्रता दिवस की बधाई 🙏💐

वृक्ष के अकस्मात उखडकर गिर जाने पर मेरे भाव🌳🌳
30/07/2026

वृक्ष के अकस्मात उखडकर गिर जाने पर मेरे भाव🌳🌳

आज अपने विघालय के छत में सफाई कार्य किया। कक्षा कक्ष के छत के बाजू में कदम का विशाल वृक्ष है जिसके बडे बडे डंगाल छत में ...
30/07/2026

आज अपने विघालय के छत में सफाई कार्य किया। कक्षा कक्ष के छत के बाजू में कदम का विशाल वृक्ष है जिसके बडे बडे डंगाल छत में पसर गया था। पत्तों के गिरने से पूरा छत कचडों से भर गया था, जिस वजह से अध्यापन कक्ष में पानी का रिसाव हो रहा था। ऐसे में वहाँ कक्षा लगा पाते थे। आज हाथ में कुल्हाड़ी, खरहट्टा लेकर सुबह 08 बजे से 11.30 तक लगातार कठिन परिश्रम करके। छत में फैली पेड की शाखाओं को काटा हूँ। फिर छत में फैली सडी गली पत्तियों, टूटी काँच, पत्थरों के ढेर को हाथों व खरहट्टे से साफ किया। ऐसा ही हमारे स्टाफ कक्ष की छत में भी परेशानी थी, उसे भी परिश्रम करके आज ही पूरी तरह सफाई किया हूँ। दोस्तों काम करने में मजा आ गया। सच में ऐसा काम करने में आनंद आता है, जिस काम के बदले कुछ पाने की लालसा या चाहत नहीं होती। कवि पंक्तिया याद आ रही है -
दुनिया मेझ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ।
बाजार से गुजरा हूँ खरीददार नहीं हूँ।🙏💐⛏️🌳

डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता जागृत किया - प्रदीप कौशिक सेमरताल - छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के बैनरतले...
19/07/2026

डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता जागृत किया - प्रदीप कौशिक
सेमरताल - छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के बैनरतले डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर हरश्रृंगार सामुदायिक भवन राजकिशोर नगर में संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसका विषय 'स्वप्नद्रष्टा डॉ. खूबचंद बघेल' रखा गया। संगोष्ठी के प्रारम्भ में समाज के पदाधिकारियों ने डॉ. बघेल की प्रतिमा की पूजा की। प्रदेश सचिव देवनारायण कश्यप, ओमप्रकाश वर्मा, यज्ञेश कौशिक, ज्योति सिंगरौल, नवोदिता पाटनवार ने उपस्थित संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, बी. आर. कौशिक, डॉ. हेमंत कौशिक, इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप कौशिक, महिला प्रदेशाध्यक्षा डॉ. शारदा कश्यप का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत उपरांत मुख्य वक्ता बी. आर. कौशिक ने डॉ. बघेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बघेल जी छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नद्रष्टा थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के शोषण के खिलाफ आवाज उठायी और पृथक छत्तीसगढ़ की माँग की। वे जातिपाति, कुरीतियों, आडंबर के धुर विरोधी थे। संरक्षक डॉ. हेमंत कौशिक ने बघेल जी को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि रायपुर जिले के ग्राम पथरी में जन्म लेकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुए। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए कई बार जेल गए। राज्य और समाजहित में सरकारी नौकरी को भी त्याग दिए। डॉ. शारदा कश्यप ने बताया कि उनके पिता स्व. रामाधार कश्यप डॉ.बघेल के साथ भातृसंघ में कदम मिलाकर काम किए। बघेल जी समाज में बराबरी के लिए सक्रिय रहे। वे अच्छे नाटक कार व साहित्यकार थे। उन्हीं की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ को जागरूक करने चंदैनी गोंदा का मंचन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि हम सबको डॉ. बघेल के आदर्शों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को अग्रिम पंक्ति में खडा करना है। हमें आपस में सद्भाव रखते हुए प्रदेश की संस्कृति को पोषित करना है। उन्होंने बताया कि डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता को जागृत किया। संगोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सुमन कौशिक, इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई, इंजी. सिद्धेश्वर पाटनवार, देवनारायण कश्यप, सुरेश कौशिक, ओमप्रकाश वर्मा, पदुम कश्यप, कोमल पाटनवार, तोखन चंद्राकर, मीना पाटनवार सहित उपस्थित सभी स्वजातियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन चेतना मंच के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति सिंगरौल ने किया।💐💐🙏🙏

आज अपने विघालय में बारिश की वजह से छुट्टी है पर मेरी छुट्टी नहीं है। 1 आज मैंने जनसहयोग से स्कूल में भरे हुए पानी को निक...
18/07/2026

आज अपने विघालय में बारिश की वजह से छुट्टी है पर मेरी छुट्टी नहीं है।
1 आज मैंने जनसहयोग से स्कूल में भरे हुए पानी को निकालने में लगा रहा।
2 आज ही साईंस लैब में पुट्टी पेंट का कार्य भी चल रहा है।
3 आज ही कक्षा कक्ष के कमरों में पंखा फिटिंग का कार्य कराया।
4 आज ही कम्प्यूटर लैब में दिल्ली से आए इंजीनियर के साथ कम्प्यूटर अपग्रेडेशन कार्य कराया।
5 आज ही साईंस लैब में दो दरवाजे व कक्षा कक्ष में खिडकियों के दरवाजे फिटिंग कार्य कराया।

मुझे घर में कहा जा रहा है कि स्कूल में ही अपने रहने के लिए कमरा व्यवस्था कर लो।🙂

18/07/2026

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है🏠📚🪏🖊️

सुप्रभात दोस्तों, बरसात के मौसम में सतर्क रहे, सतर्क करें, जागरुक रहें💧💯📚🖊️
18/07/2026

सुप्रभात दोस्तों, बरसात के मौसम में सतर्क रहे, सतर्क करें, जागरुक रहें💧💯📚🖊️

17/07/2026

Sonam vangchuk💐💐🖊️🙏

Address

ग्राम सेमरताल, पोस्ट सेमरताल, व्हाया कोनी, जिला बिलासपुर, पिन कोड छत्तीसगढ़
Bilaspur
495009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मेरे उद्गार,आपके द्वार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category