09/03/2026
अग्रज नाट्य दल का स्थापना दिवस आज 9 मार्च, पर उसके पहले आया 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। हमने 8 मार्च की सुबह ही प्लान किया कि रविवार छुट्टी का दिन है तो क्यों न समूह की सभी "महिला कलाकारों" को एकत्र किया जाए, उन सभी के साथ वक़्त बिताया जाए, उन्हें धन्यवाद दिया जाए और "स्थापना दिवस" भी सबके साथ एक दिन पूर्व ही मना लिया जाए।
आज के स्थापना दिवस में महत्वपूर्ण है वो सभी स्त्री ऊर्जा जिसने अग्रज को सींचा है। एक नाट्य दल को परिवार बनाने में जो मातृत्व प्रदान किया वो सबसे महत्वपूर्ण है। 8 मार्च ख़ास रहा कि उनका साथ मिला। सभी तो शामिल नहीं हो पाईं। कुछ की व्यस्तता थी, कुछ शहर से बाहर थीं पर उन सबका मन हमारे साथ था। यक़ीन मानिए तस्वीर में फ़िलहाल जितनी महिला साथी दिख रहीं हैं वो संख्या में समूह से जुड़ी कुल महिला साथियों की आधी भी नहीं हैं।
आप सभी हमारी ताकत हो, आप संगठन को परिवार की तरह सबके लिए सुरक्षित बनाती हो, आपकी ऊर्जा को सलाम... ❤️ 😊🙏🏽
#महिलादिवस #स्थापना #दिवस