Bishnoi Bhakti Series

Bishnoi Bhakti Series ꧁ Welcome ༆ Official page ꧂

11/03/2026

मुख्यमंत्री जी ने कहा था इसी विधानसभा सत्र में खेजड़ी संरक्षण के लिए लाएंगे बिल । खेजड़ी संरक्षण कानून को लेकर शिव विधायक Ravinder Singh Bhati ने विधानसभा में मांगा जवाब।
Ravindra Singh Bhati #खेजड़ी_बचाओ

राजस्थान में खेजड़ी जो कि राज्य का राज्यवृक्ष है उसकी सोलर कंपनियों द्वारा अंधाधुंध कटाई की जा रही हैं खेजड़ी वृक्ष की क...
09/03/2026

राजस्थान में खेजड़ी जो कि राज्य का राज्यवृक्ष है उसकी सोलर कंपनियों द्वारा अंधाधुंध कटाई की जा रही हैं खेजड़ी वृक्ष की कटाई पर प्रतिबंध लगाने व उसके लिए खेजड़ी संरक्षण अधिनियम बनाने हेतु राज्य सरकार ने कमेटी का गठन किया है
#खेजड़ी_बचाओ #खेजड़ी #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव #बीकानेर_खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव

12/02/2026

जब तक पेड़ों की सुरक्षा के लिए कठोर कानून नहीं बन जाता, तब तक संपूर्ण राजस्थान में पेड़ों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यह जीत किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे देश के पर्यावरण प्रेमियों की सामूहिक जीत है।
देश के हर कोने से लोगों की भावनाएँ इस आंदोलन से जुड़ी रहीं और सभी ने इसे अपना संघर्ष माना।
सभी सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारियों, बार एसोसिएशन तथा सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने पिछले 11 दिनों तक दिन-रात अथक परिश्रम करके इस आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
यह संघर्ष केवल पेड़ों को बचाने का नहीं, बल्कि प्रकृति, धरती और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा का प्रतीक बन गया है।
यह जीत साबित करती है कि जब समाज एकजुट होता है, तो पेड़ों को बचाने की लड़ाई में वह मील का पत्थर साबित होता है।
इस आंदोलन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का मैं हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
खेजड़ी बचेगी — तभी मरुस्थल बचेगा।
पर्यावरण बचेगा — तभी भविष्य बचेगा।।
#बीकानेर_खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_बचाओ

बीकानेर में 2 फरवरी से चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव की मांगे आज सरकार ने मान ली हैं और सरकार ने 36 कौम के पर्यावरण प्रेमि...
12/02/2026

बीकानेर में 2 फरवरी से चल रहे खेजड़ी बचाओ महापड़ाव की मांगे आज सरकार ने मान ली हैं और सरकार ने 36 कौम के पर्यावरण प्रेमियों को आश्वासन दिए है कि खेजड़ी के संरक्षण के लिए जल्द ही कानून बनाकर लागू किया जाएगा। और प्रदेश में खेजड़ी की कटाई पर पूर्णतया रोक की घोषणा की है । साथ ही #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव संघर्ष समिति ने महापड़ाव को स्थगित करने की घोषणा की हैं।
#बीकानेर_खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_बचाओ

05/02/2026

दो संभागों वाली बात पर सहमति कभी नहीं बनेगी,

#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव जारी है,
जारी है,
#बीकानेर_खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव जारी है,

जब तक मांगे नहीं तब तक धरना जारी है।
#खेजड़ी_बचाओ



CMO Rajasthan PMO India

 #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव | बीकानेर #खेजड़ी_बचाओ    आज बीकानेर महापड़ाव स्थल पर 29 संत, 1 साध्वी तथा 68 मातृशक्ति व 439 पुर...
04/02/2026

#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव | बीकानेर
#खेजड़ी_बचाओ
आज बीकानेर महापड़ाव स्थल पर 29 संत, 1 साध्वी तथा 68 मातृशक्ति व 439 पुरुषों के साथ कुल 537 लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।
अन्य हज़ारों लोग साथ में महापड़ाव पर है।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई वार्ता या संवाद नहीं हुआ है।

सरकार के समक्ष हमारी दो स्पष्ट माँगें हैं।
1. सरकार खेजड़ी सुरक्षा अधिनियम लागू करने की निश्चित तिथि घोषित करे।
2.जब तक कानून विचाराधीन है, तब तक मुख्य सचिव द्वारा तत्काल सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया जाए कि राज्य में खेजड़ी व अन्य हरे वृक्ष नहीं काटे जाएंगे।

यदि हमारी न्यायसंगत माँगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया और अनशनकारियों के साथ कोई अप्रिय स्थिति बनती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

कल आप सभी अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर महापड़ाव पहुँचें।
जो बंधु घर पर हैं, वे एक दिन का व्रत रखकर सोशल मीडिया पर सक्रिय समर्थन देकर आंदोलन को सशक्त करें। यह आंदोलन एक जन आन्दोलन है । सभी की इसमें भागीदारी होनी चाहिये ।

03/02/2026

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव में उपस्थिति हेतु संत सच्चिदानंद जी की अपील 🙏🙏

#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव #खेजड़ी_बचाओ

Address

Bikaner
334603

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bishnoi Bhakti Series posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share