Singer Samarjeet Raj

Directions Website

Singer Samarjeet Raj Singer Samarjeet Raj

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी को याद किया गया....----------------------------------------------------------------------...
13/10/2026

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी को याद किया गया....
----------------------------------------------------------------------------
अमरपुर, बिहपुर, भागलपुर
दिनांक 09/10/2026 (शुक्रवार) को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम राम जी के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, सामाजिक-राजनितिक कार्यकर्तागणों ने उन्हें याद किया तथा उनके जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर अपने बहुजन समाज को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर मान्यवर कांशीराम राम जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान्यवर कपिलदेव दास जी एवं संचालन मान्यवर नसीब रविदास जी ने किया। छात्र कृष्ण कुमार ने अपने सम्बोधन ने कहा कि मान्यवर कांशीराम राम जी ने हजारों जातियों को एकजुट कर बहुजन समाज को हुक्मरान बनाया आज जरुरत है 85% समाज को पुनः एकजुट करने की वहीं खरीक से आये बिहार एक नई सोच न्यूज़ चैनल के संपादक नीरज कुमार जी ने कहा कि युवाओं को समाज और देश हित में अपना दायित्व समझना होगा मगर युवाओं में नशा का बढ़ता क्रेज समाज के लिए घोर चिंता का विषय है।
सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेश कुमार पंडित ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें बहुजन समाज को वैचारिक रूप से ठोस करना होगा दोस्त और दुश्मन की पहचान करनी होगी और फिर रणनीति बना कर सत्ता की प्राप्ति करनी होगी।
मौके पर मिशन गायक समरजीत जी ने मान्यवर कांशीराम साहब के जीवन संघर्षो को अपने गीत के माध्यम से रखा एवं कहा कि समाज में नेक कार्य कहीं भी हो उसके लिए जो समाज के संवेदनशील व्यक्ति बिना आमंत्रण के ही उस नेक कार्य का हिस्सा बन जाते हैं वहीं दीपक जी उर्फ़ देवराज दीवान ने भी अपने वक़्तव्य में समाज में फैले सूखे नशे कि लत से युवा अपने ही चोरी करने लगे है तथा खुद मौत को गले लगा रहे हैं।
कांग्रेस नेता पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज देश की हालात ऐसी हो गई है कि देश की आधे से अधिक आवादी भुखमरी, बेरोजगारी और मंहगाई से जूझ रहा है उसे धर्म के नशे में झोंका जा रहा है ताकि वो सत्ता से सवाल ना कर अपने तकदीर को दोष दे कार्यक्रम के अंत में राजद नेता डॉ गौतम कुमार प्रीतम जी ने विस्तार पूर्वक बहुजन आंदोलन के साथ साथ मान्यवर कांशीराम राम के जीवन पर चर्चा रखा और कहा आज जरुरत है देश में ऐसे नेतृत्व की जो देश 85% समाज के लिए लड़ेगा तथा उसके हक़ अधिकार की बात करेगा वही दिल्ली पर राज करेगा, उन्होंने कांशीराम जी के नारों को दोहराते हुए कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा... अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कपिलदेव रविदास जी ने अपने सम्बोधन कहा कि अगर बाबा साहब के सपनों के सपनों का भारत बनाना है तो समाज को शिक्षित होना होगा और अंत में अखिलेश रमण ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के उस लाइन को दोहराया कि यह कारवां बाबा साहब ने बड़े संघर्षो से यहाँ तक लाया है अगर आप इसे आगे ना बढ़ा सको तो इसे यहीं छोड़ देना इसे किसी भी हालात में पीछे नहीं जाने देना उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब जब शोषित वंचितों के लिए संघर्ष कर रहे थे तब गैर दलित उनके साथ खड़े हो गए और पढ़ा लिखा दलित भी वैचारिक रूप से भटका हुआ है उनको पद और प्रतिष्ठा की रेस में आगे बढ़ना है चाहे इससे समाज को नुकसान ही क्यूँ ना हो इससे उसको कोई फर्क नहीं पड़ता आज देश में समाजवादियों में सवर्ण समाज भी अपना तन मन धन लगा रहे है इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो हमारा राजनितिक हकमारी रहे हैं बल्कि हमारी लड़ाई में शामिल है और ये कोई नई बात भी नहीं है ये बाबा साहब के समय से चला आ रहा है कुछ दलित नेता पद और प्रतिष्ठा की लालच में समाज को भोले भाले समाज को गुमराह भी करते रहे है हमें ऐसे नेता से बचना होगा जो आपके भावना से खेले।
आज केंद्र से लेकर राज्य सरकार में सैकड़ो दलित नेता है, क्या बदल गया आज भी आए दिन दलितों के साथ क्या-क्या जुल्म नहीं हो रहा रहा है रोज सोशल मिडिया पर देखने को मिल रहा है वह आपके सामने है।
आज जरूरत है बहुजन समाज को एक जुट होने की क्यूँ कि मान्यवर कांशीराम साहब ने कहा है हम सत्ता में आएं ना आएं, हमारी सरकार बने ना बने मगर सामाजिक परिवर्तन का काम रुकना नहीं चाहिए क्यूँकि सामाजिक परिवर्तन किये बगैर सत्ता परिवर्तन असंभव है।
इस मोके में मनीष कुमार, जय सिंह दास, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, प्रदीप सिंह, अश्वनी सिंह, प्रमोद दास, बिगन दास, राकेश यादव, संजय दास, मनीष कुमार दास, मनोज कुमार, डॉ मनोज बाबु, जे पी सैनानी रामलखन दास जी, रामोतार दास, कुंदन कुमार, राजेश दास सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
जय भीम! जय भारत! जय कांशीराम!
कांशीराम अमर रहे....

12/10/2026

Address

Bihpur
853201

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Singer Samarjeet Raj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share