Bharat Live News

Bharat Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Live News, Gaming Video Creator, bhopal, Bhopal.

18/04/2026

भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं

15/04/2026

अजय पाल सरकार का दिव्य दरबार

दो दिवसीय भगवान परशुराम प्रकटोत्सव 19 से, 20 को भव्य शोभायात्रा ब्राह्मण समाज की लगातार हो रही बैठकें, कार्यक्रमों की तै...
11/04/2026

दो दिवसीय भगवान परशुराम प्रकटोत्सव 19 से, 20 को भव्य शोभायात्रा
ब्राह्मण समाज की लगातार हो रही बैठकें, कार्यक्रमों की तैयारी अंतिम चरण में
छतरपुर। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर इस बार शहर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा । पहले दिन शहर के नारायणपुरा रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद भगवान परशुराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी। पहले दिन ही भगवान परशुराम का अभिषेक, पूजन, शस्त्र पूजन, हवन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। प्रकटोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आयोजन समिति की लगातार बैठकें चल रही है। बैठकों के माध्यम से पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
महोत्सव के दूसरे दिन 20 अप्रैल को रामचरितमानस प्रांगण में दोपहर 2 बजे से भगवान परशुराम के विग्रह का अभिषेक होगा। इसके बाद विशेष पूजा अर्चना और आरती होगी। इसी स्थान से शाम 4 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा चौक बाजार, कोतवाली, महल तिराहा, छत्रसाल चौक से होते हुए मोटे के महावीर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी जहां इसका विराम होगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भगवान परशुराम सेवा समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

07/04/2026
छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा 7 अप्रैल कोछतरपुर। हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में आगामी 07 अप्रैल 2026 को मोटे के मह...
06/04/2026

छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा 7 अप्रैल को
छतरपुर। हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में आगामी 07 अप्रैल 2026 को मोटे के महावीर मंदिर में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी महाराज के अभिषेक से होगी, जिसमें 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक एवं चोला चढ़ाया जाएगा। इसके पश्चात 11 बजे से 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड के साथ महाआरती भी संपन्न होगी। वहीं सायं 7 बजे भजन संध्या का आयोजन रखा गया है।
भंडारे का आयोजन दोपहर 2 बजे से हरिदर्शन तक किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हिन्दू जोड़ो संगठन द्वारा नगर एवं क्षेत्र की समस्त जनता, माताओं-बहनों से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

शंभू सरकार समिति द्वारा 16 फरवरी 2026 को 51वाँ विशाल महाभण्डारा छतरपुर शहर में  शंभू सरकार समिति के तत्वावधान में 51वाँ ...
14/02/2026

शंभू सरकार समिति द्वारा 16 फरवरी 2026 को 51वाँ विशाल महाभण्डारा

छतरपुर शहर में शंभू सरकार समिति के तत्वावधान में 51वाँ विशाल महाभण्डारा दिनांक 16 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह पावन आयोजन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, पंडित चन्द्रशेखर आजाद चौक, नया पन्ना नाका, छतरपुर मध्य प्रदेश में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत गौ दुग्ध से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक से होगी, जिसके पश्चात महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संध्या काल में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। प्रातः 11 बजे कन्या भोज आयोजित होगा तथा दोपहर 2 बजे से विशाल महाभण्डारे का शुभारंभ किया जाएगा। समिति द्वारा नगर एवं क्षेत्र की समस्त श्रद्धालु जनता, माताओं, बहनों एवं बंधुओं से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे पूजन-अर्चन एवं महाभण्डारे में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं।यह 51वाँ विशाल महाभण्डारा धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं।
आयोजन नीलकंठेश्वर महादेव
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
शंभू सरकार समिति
मो.: 9516006584, 9685931058

25/01/2026

सनातन का महाकुंभ

15/01/2026

रामनाम बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर कल राम नाम हुआ 70 करोड़ 30 लाख 50 हजार

छतरपुर शहर में राम नाम धन और 51 हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही राम नाम बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया शर्ट तिल एकादशी एवं मकर संक्रांति के पावन सानिध्य में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के जाने-माने संत योगी सत्यनाथ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवं योगी सत्यनाथ जी के द्वारा सभी को राम नाम पुस्तिका भेंट की गई साथ ही समिति के द्वारा योगी सत्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया गया इसके उपरांत भगवान राम नाम की आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
Pawan Mishra

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Abhishek Yadav Abhishek Yadav, Jitendra ...
18/12/2025

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Abhishek Yadav Abhishek Yadav, Jitendra Yadav Yadav, Neeraj Yadav, Dyaram Raykbar, Gaurav Vaishnav

12/11/2025

बागेश्वर धाम सरकार की दिल्ली से वृंदावन सनातन हिंदू एकता पदयात्रा

26/08/2025

Live🔴- बजरंग सेना द्वारा श्री नरसिंह मंदिर में सामुहिक श्री हनुमान चालीसा

Address

Bhopal
Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share