02/04/2025
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव की परंपरा आज (बुधवार) निभाई जाएगी। उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद यह परंपरा कराई जा रही है। सिटी पैलेस प्रांगण में सुबह करीब 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक गद्दी उत्सव की परंपरा निभाई जाएगी।
3 बजे शुरू होगा अश्व-पूजन
दोपहर 3 बजे अश्व पूजन की परंपरा होगी। पूर्व राजपरिवार की परंपरा के अनुसार, शाम 4:20 बजे कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी के दर्शन करने भी लक्ष्यराज पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन किया जाएगा। रात 8:15 बजे भाईपा और सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की परंपरा निभाई जाएगी।
मेवाड़ भूमि Bhilwara Darshan Bhilwara Star 1 Lakshyaraj Singh Mewar