09/08/2022
■ अंततः मेरे कलेक्शन में यह 2017 का एक रुपये का बंडल आ ही गया ◕‿◕ इसके लिए शुभम जी को थैंक्स..
✧आपको पता है!!! एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर 1917 को हुआ था। पहले नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो थी। आरबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। 2015 में दोबारा इसकी शुरुआत हुई और ☞ 2017 में इसने अपने 100 वर्ष पूरे किये इसलिए इसका बहुत महत्व है।
╭☞भारत सरकार RBI के माध्यम से इन्हें जारी करती है इसीलिए केवल एक रुपये के नोट पर भारत सरकार लिखा होता है और इस पर RBI के गवर्नर की जगह भारत के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं । यह भारत की आज के समय की सबसे छोटी पेपर करेंसी है।