05/03/2026
झारखंड के रहने वाले मोहम्मद आरिफ पेशे से मैकेनिक हैं, लेकिन उनका हुनर किसी बड़े ऑटो डिज़ाइनर से कम नहीं।
उन्होंने 2 साल पहले करीब ₹50,000 में एक पुरानी मारुति 800 खरीदी और उसे सुपरकार लुक देने का फैसला किया।
करीब 2 साल की मेहनत और लगभग ₹4 लाख खर्च करके आरिफ ने इस कार को ऐसा रूप दिया कि अब यह लेम्बर्गिनी जैसी नजर आती है।
ग्रीन कलर, कस्टम बंपर, नई लाइट्स, अलॉय व्हील्स और अपग्रेडेड साउंड सिस्टम के साथ यह कार अब सड़क पर सबका ध्यान खींचती है।