28/02/2026
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव… : ईरान का 8 देशों पर एक साथ हमला?
मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बदलते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने पलटवार करते हुए एक साथ
इज़राइल, बहरीन, UAE, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत और इराक को निशाना बनाने की कोशिश की।
कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर
हमले की सूचना सामने आई है,
जबकि बहरीन में सायरन बजने की खबरें हैं।
इसके अलावा UAE के
अल धफरा एयर बेस को भी निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है।
हालांकि इन घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि
संबंधित सरकारों की ओर से अलग-अलग स्तर पर की जा रही है।
क्षेत्र में सैन्य सतर्कता बढ़ा दी गई है।
स्थिति संवेदनशील बनी हुई है,
और वैश्विक शक्तियों की नजरें अब
मध्य-पूर्व के ताज़ा घटनाक्रम पर टिकी हैं।