11/02/2026
शिवहर्ष महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता तिवारी ने छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपो को एक सिरे से बताया निराधार, दिया सफाई
प्राचार्या ने बताया छात्राओं की सुरक्षा के लिए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखने के बाद महाविद्यालय में आने जाने वालों आगंतुकों के लिए गेट पर रजिस्टर रखा गया। बाहरी अराजक तत्वों को नियंत्रण करने तथा कैंपस की सुरक्षा और व्यवस्था सुचार ढंग से चलाने के लिए बनाए गए हैं नियम। और कभी भी छात्राओं को पानी पीने के लिए कभी रोका नहीं गया ।और ना ही कभी किसी प्रकार का कोई भेदभाव रखा गया हमारा महाविद्यालय परिवार छात्राओं के हित में सदैव शिक्षा सुरक्षा के लिए सेवारत हैं ।छात्राओं द्वारा सभी आरोप पूर्णतया निराधार है। प्राचार्या ने समाज कल्याण विभाग को पूर्ववत पत्र लिखकर अवगत कराया की छात्रावास का समाज कल्याण विभाग स्वयं करें नियंत्रण ।महाविद्यालय परिसर से गेट अलग करने की माग की सूचना पूर्व में जिलाधिकारी व समाज कल्याण विभाग को जानकारी दे दी गई है।