Barmer jeslmer news

Barmer jeslmer news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Barmer jeslmer news, Live Music Venue, Barmer.

22/08/2021
14/08/2021

Mehar music parsent

14/08/2021

Mehar music parsent,

https://youtu.be/yDemC4g1zuI
19/03/2021

https://youtu.be/yDemC4g1zuI

ew song !! लिखने वाला लिख गया !! new Hindi song !! sajan ri olu aawe !! hafe khan हाफे खान खेलना

07/03/2019

कितना भी भाजपा का विरोध कीजिये, मोदी का विरोध कीजिये, इनके ख़ुद के हाथ से निकलते हुवे इनके समर्थकों का विरोध कीजिये.. मगर एक बात हमेशा ध्यान में रखिये कि "आतंकवाद" अभी भी एक विश्वव्यापी समस्या है और पाकिस्तान अभी भी आतंक का गढ़ है
इधर कुछ दिनों की हमारी और आपकी "say no to war" वाली भावनाओं की वजह से ना तो आतंकियों का दिल बदला है और न पाकिस्तान के इरादे.. उनकी सेना का एक ही लक्ष्य था और रहेगा, और वो है "भारत की बर्बादी".. वहां की जनता में भले हम और आप जैसे ही लोग हों मगर नीतियां जनता नहीं बनाती है.. और उन जनता के बीच बहुत बड़े पैमाने पर अभी भी आतंकी इस्लामिक जिहाद लिए ग़ज़वाये हिन्द के ख़्वाब देखते रहते हैं.. उनका एक ही लक्ष्य है.. और उस लक्ष्य में हम सब हिंदुस्तानी उनके दुश्मन ही हैं
बड़ी बारीक सी लकीर है हमारे और पाकिस्तानियों के साथ संबंधों और भावनाओं के बीच.. क्योंकि वो भी यहीं से ही गये हैं, यहीं की बोली बोलते हैं, हमारे तरह ही जीते हैं, इसलिए उनको लेकर भावनाओं के उबाल में बह जाना हम सबके लिए बड़ा आसान होता है.. मगर हमेशा ध्यान रखिये कि उनका हित उनके देश मे है, उसे सपोर्ट करने में और हमारा हमारे अपने देश में और अपने देश को हर हाल में सपोर्ट करने में है
इसलिए उबाल खाती भावनाओं के बीच अपने भीतर टटोलते रहिये.. हमारे अपने यहीं सब हैं, इसी देश में.. यहां के लोग और यहां के नेता.. यही सब अपने हैं.. इन्हीं से लड़ के, भिड़ के, हमें जीतना है जीना है.. नौकरी इन्हीं से मांगनी है, धर्म के नाम पर भी इन्हीं से लड़ना है और इन्हीं को सही करना है और ख़ुद की ग़लतियों को भी सुधारना है
मैं देख रहा हूँ कि हमारे नौजवान भटक जाते हैं इन उबाल खाती भावनाओं के चक्कर में.. इसलिए अपने आसपास के नौजवानों को समझाते रहिये.. आप प्रौढ़ हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण पा लेते हैं मगर नौजावान ऐसा नहीं कर पाता है.. इसलिए उसे याद दिलाते रहिये कि प्रेम यहीं से, यहीं के लोगों से, यहां की मिट्टी से करते हुवे सत्ता का विरोध करें

03/03/2019

जोधपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार जनों की मौत, घर में मातम का माहौल, गांव में हर आंख नम
तीन दिन बाद भी नहीं लगा पता, बाइक को किसने मारी टक्कर चार जनों की सड़क हादसे में मौत के मामलों में पुलिस तीसरे दिन भी कार मालिक का पता नहीं लगा सकी। कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार जनों की गुरुवार देर रात उत्तरलाई के पास मौत हो गई थी।

बाड़मेर-जोधपुर मार्ग पर कार व बाइक से हुए हादसे के बाद शुक्रवार को घर से एक साथ चार अर्थियां उठी तो पंकज की दुनिया ही खाली हो गई। अब घर मानो आंसुओं का समुद्र सा बन गया था, आस-पास मौजूद हर शख्स की आंखों से दर्द की धारा बह रही थी।

पंकज के दोनों बच्चों के साथ पति व सास उसे छोड़कर चले गए। उसमें अब इतनी हिम्मत नहीं रही कि वह इस वज्रपात का सामना कर सके। बार-बार दिमाग सुन्न हो जाता, बेहोशी की हालत में आस-पास की महिलाएं उसे पानी पिला संभालने का असफल प्रयास कर रही थी।

वहां मौजूद हर इंसान की जुबां पर यही सवाल था कि किसी की गलती की सजा इन मासूमों को क्यों मिली। सभी शवों का शुक्रवार दोपहर एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे लापला गांव में चूल्हे नहीं जले। श्मशान घाट में जब मृतक जगदीश की गोद में उसके बेटे गोविंद और दादी कस्तूरी की गोद में पोती सरस्वती का शव रखा गया तो कोई भी रुलाई नहीं रोक पाया। परिजन को ढाढ़स बंधाने वाले भी बेहाल हो गए

Address

Barmer
1234

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barmer jeslmer news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share