Barmer ART Gallery

Barmer ART Gallery बाड़मेर की कला, संस्कृति और साहित्य को ?

चिन्तामणी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर,बाड़मेर शहर के पश्चिमी भाग में, अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित,...
01/10/2022

चिन्तामणी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर,
बाड़मेर शहर के पश्चिमी भाग में, अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, यह जैन मन्दिर 16वीं शताब्दी में ’श्री निमाजी जीवाजी बोहरा’ द्वारा बनवाया गया था। इस मन्दिर में बहुत ही शानदार मूर्तियाँ हैं तथा इसे सुन्दर चित्रों से सजाया गया है। मन्दिर के अन्दर काँच की बनी, अद्भुत व अनोखी जड़ाई का काम किया गया है। वर्तमान में यह कुशलवाटिका के नाम से जाना जाता है।

स्रोत -

आइये आज हम मिलते है डॉक्टरेट की उपाधि  से सम्मानित फ़ैशन डिज़ाइनर, हस्तकला कारीगर और युवा उद्यमी रूमा देवी से… बाड़मेर क...
05/08/2022

आइये आज हम मिलते है डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित फ़ैशन डिज़ाइनर, हस्तकला कारीगर और युवा उद्यमी रूमा देवी से…

बाड़मेर के रावतसर गाँव में जन्मी और पली-बढ़ी रूमा देवी का बचपन अभावों भरा रहा। चार साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी माँ को खो दिया था जिससे उन पर घर की ज़िम्मेदारी भी जल्दी ही आ गईं।
अपने कमजोर आर्थिक हालातों के दिनों में शुरू किये कशीदाकारी के काम को आज ये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिला चुकी है इससे बड़ी बात ये है इन्होंने पिछड़े समाज की महिलाओं के लिए दरवाज़े खोलें है नए आयाम स्थापित किए है ।
इनके बनाए हुए कशीदाकारी परिधानों की प्रदर्शनी (fashion show) जयपुर, दिल्ली, मुम्बई जैसे कई बड़े में हो चुकी है।
कशीदाकारी की शिक्षा इन्हें अपनी दादी से एक पारम्परिक शिक्षा के रूप में मिली थी।
रूमा देवी, महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान "नारी शक्ति पुरस्कार 2018" से राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित हो चुकी है।
ये हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसी नामी संस्थानों में अपनी उद्यमिता और बाड़मेर की हस्तकला पर व्याख्यान दे चुकी है।
India today की मैगज़ीन पर इनकी कवर स्टोरी bhi लग चुकी है।

हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका सरकार के द्वारा रूमा देवी को शिल्पा अभिमन्यु पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

इन्होंने बाड़मेर की लगभग विलुप्त हो चुकी कशीदाकारी कला को फिर से जीवित किया और उसे परिधान के रूप में दुनिया के सामने रखा ।
रूमा देवी “कौन बनेगा करोड़पति” टीवी शो में भी दिख चुकी है।

ये अपनी कला से मिली प्रसिद्धी का प्रयोग मारवाड़ की आध्यात्मिक आत्मा ‘हरजस’ और महिला संगीत को संयोजे रखने में भी कर रहे है।

पता - / /
Ruma Devi

Tags 🏷

आईये मिलते है फ़ोटोग्राफ़र तरुण चौहान सेमूलतः बाड़मेर जिले के बूठ राठौड़दान गाँव के रहने वाले है तरुण चौहान। इनकी स्कूली...
03/08/2022

आईये मिलते है फ़ोटोग्राफ़र तरुण चौहान से

मूलतः बाड़मेर जिले के बूठ राठौड़दान गाँव के रहने वाले है तरुण चौहान। इनकी स्कूली शिक्षा बाड़मेर की हाई स्कूल से हुई फिर photography की professional शिक्षा के लिए माया नगरी मुम्बई का रूख किया लेकिन वहाँ जाकर भी सरहदी गाँव नहीं छूटा । वहाँ से वापस बाड़मेर आये और रूखे-सूखे रेगिस्तान में खोजने लगे रंग जिनमें है थार का अभाव और थार के वासिंदों की जिजीविषा ।
आप इनके तस्वीरों की सीरीज़ को देखेंगे तो उनमें स्त्री के मन की वेदना है, प्रेम है , बिछोह का दुःख है, अतीत की ख़ुशबू है और गहराई में जाओगे तो किसी चीज़ के टूट जाने की गूँज है, कलाकार(artist) के अंदर कुछ टूट जाने की गूँज ।
इनके द्वारा ली गयी तस्वीरें कईं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी है । मेहरनगढ़ जोधपुर, जवाहर कला केन्द्र जयपुर सहित कईं जगहों पर इनके तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लग चुकी है । आज “तरुण चौहान” photography की दुनिया में एक बहु चर्चित नाम है।
ये कविताएँ कहने का भी शौक रखते है और बेहद मार्मिक मुद्दों पर कविताएँ कहते है।
हाल में ये मुम्बई में रहकर अपना काम कर रहे है।
पता -

Tag 🏷

Address

Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Barmer ART Gallery posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share