Apna Barmer

Apna Barmer Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Barmer, Barmer.

19/03/2026

आप इस पेज से जुड़े हैं और आप कहां-कहां से हैं क्या आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं?

10/03/2026

जोधपुर में पूर्व विधायक एवं सांसद मानवेंद्रसिंह जसोल के घर के बहार की घटना आज सुर्खियों में है.....

25/02/2026

जादू हो गया कैसे.....

अचानक जमीन धंसी और खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, किसानों में मचा हड़कंप!

24/02/2026

राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में बढ़ते अपराधों को ले कर चर्चा। शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने प्रदेश में रंगदारी के बढ़ते मामलों का विषय सदन में उठाया। *गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म* ने दिया सदन में सरकार की तरफ़ से जवाब।
Ravindra Singh Bhati

23/02/2026

परीक्षा देने आए छात्र को स्कूल से उठा कर ले गए....वीडियो वायरल...

अचानक बाबा के पास प्रदेश राजनीति के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह वसुंधरा राजे के बाद अब उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भ...
23/02/2026

अचानक बाबा के पास प्रदेश राजनीति के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह वसुंधरा राजे के बाद अब उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी पहुंची बाबा के दरबार

22/02/2026

जयपुर/बाड़मेर। राजस्थान विधानसभा में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पश्चिमी राजस्थान के डेजर्ट नेशनल पार्क (DNP) क्षेत्र में रह रहे हजारों परिवारों की बदहाली का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। भाटी ने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि संरक्षण के नाम पर पिछले 45 सालों से स्थानीय लोगों का जीवन 'नर्क' बना दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन सीमांत गांवों से पलायन हुआ, तो यह भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
​45 सालों से विकास पर लगा 'वन विभाग' का ग्रहण
विधायक भाटी ने सदन को याद दिलाया कि अगस्त 1980 में एक अधिसूचना के जरिए पश्चिमी राजस्थान के एक बड़े हिस्से को वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए DNP घोषित किया गया था। लेकिन इस फैसले ने इंसानों को विकास की दौड़ में दशकों पीछे धकेल दिया। भाटी ने कहा, "आज हालत यह है कि वहां सड़क निर्माण पर रोक है, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं और लोग प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी स्कीमों तक के लिए तरस रहे हैं।"
​दोहरा मापदंड: कंपनियों को जमीन, किसानों को पाबंदी
भाटी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार उद्योगों और मल्टीनेशनल कंपनियों को लाखों बीघा जमीन अलॉट कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दशकों से वहां रह रहे किसानों को अपने खेत पर कृषि ऋण (KCC) तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "इन परिवारों का कुनबा तो बढ़ रहा है, लेकिन पाबंदियों की वजह से इनका भविष्य सिकुड़ता जा रहा है। क्या इन नागरिकों का अपना घर बनाने का हक नहीं है?"
​राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मुद्दा
भाटी ने इस समस्या को केवल सामाजिक या आर्थिक ही नहीं, बल्कि 'राष्ट्रीय सुरक्षा' का मुद्दा बताया। उन्होंने तर्क दिया कि DNP का एक बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है। ये स्थानीय लोग दशकों से सीमा के 'प्राकृतिक प्रहरी' रहे हैं। यदि सुविधाओं के अभाव में यहां से पलायन हुआ और सीमांत गांव खाली हो गए, तो इससे हमारी सीमाओं की चौकसी कमजोर होगी।
​संवेदनशीलता के बिना संरक्षण एक दंड है
विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, लेकिन अगर इसमें मानवीय संवेदना न हो, तो यह आम नागरिकों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि निर्माण और भूमि उपयोग से जुड़े कड़े नियमों में ढील दी जाए ताकि स्कूल, अस्पताल और इंटरनेट जैसी सुविधाएं इन गांवों तक पहुंच सकें।
​भाटी ने अंत में सरकार से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की अपील की, ताकि बॉर्डर पर बैठा व्यक्ति भी सम्मान के साथ देश की मुख्यधारा से जुड़ सके।

22/02/2026

क्या आपको डर लगता है कि अगले 2 साल में AI आपकी नौकरी या बिजनेस को प्रभावित कर सकता है?
Option A: डर तो लगता है! 😨
Option B: नहीं, मैं तैयार हूँ। 😎
Option C: एआई से काम आसान होगा।

21/02/2026

ओरण, गौवंश और गौचर पर विधानसभा में बोले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी।
Ravindra Singh Bhati

19/02/2026

आज विधानसभा में युवा एवं खेल मामलों पर चर्चा के बाद शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात।
Ravindra Singh Bhati

17/02/2026

विधानसभा स्थगित होने का बाद सरकार और विपक्ष दोनों पर भड़के विधायक रविंद्रसिंह भाटी, बोले ; दोनों पॉलिटिकल पार्टियां कर रही पाखंड....

Ravindra Singh Bhati

16/02/2026

शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने विधानसभा सदन में प्रेसवार्ता कर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों का मुद्दा उठाया। सरकार से साइबर अपराधों के लिए इंफ्रा निर्माण और खाली पदों को भरने की मांग की।

Ravindra Singh Bhati

Address

Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Barmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share