08/01/2026
राष्ट्रकवि दिनकर से विद्यापति, कालिदास और माता जानकी की यात्रा : साईकिल पे सन्डे के साथ
**************************
अनहद यात्रा 6.0
राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम, सिमरिया बरौनी से जनकपुर नेपाल तक की यात्रा
16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक
**************************
महाशय,
आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी विगत 32 वर्षों से बेगूसराय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करती रही है। इसी आलोक में वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए 'साइकिल पे संडे' की शुरुआत की गयी। साइकिल पे सन्डे कार्यक्रम के तहत प्रत्येक रविवार को साइकिल से निकलकर लोगों द्वारा साइकिल को सम्मान, पर्यावरण, स्वच्छता सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूक करने का काम किया जाता रहा है। विदित हो कि विगत 12 जुलाई 2020 को साइकिल पे संडे के 300 वें रविवार को बीहट के 6500 घरों में एक साथ पौधा वितरण कर पौधा लगाया गया, जो कि अपने आप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2021 में अनहद यात्रा की शुरुआत की गई, जो वर्ष 2021 में राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से बापू धाम मोतिहारी तक, वर्ष 2022 में दिनकर ग्राम सिमरिया से बुद्धग्राम बोधगया, वर्ष 2023 में दिनकर ग्राम सिमरिया से लुम्बिनी नेपाल तक की भारत-नेपाल मैत्री यात्रा निकाली गयी। वहीं वर्ष 2024 में राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया बेगूसराय से कबीर चौड़ा काशी, वाराणसी, वर्ष 2025 में राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के विश्व भारती शांति निकेतन तक की यात्रा आयोजित की गयी। अनहद यात्रा पार्ट 6.0 की शुरुआत राष्ट्रकवि दिनकर ग्राम सिमरिया से जनकपुर नेपाल तक की जा रही है। इस यात्रा में 25 सदस्यों का जत्था 'साइकिल पे संडे' ेsunday कार्यक्रम के तहत दरभंगा, मधुबनी, मिथिला हाट होते हुए लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा तय करके जनकपुर नेपाल पहुंचेगी। पर्यावरण स्वच्छता के साथ साइकिल और भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का संदेश लेकर यह यात्रा आयोजित है। रास्ते में ठहराव के साथ - साथ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यात्रा मार्ग- प्रथम दिवस 74 km
प्रथम दिवस-16 जनवरी 2026
प्रारंभ स्थल-
सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर, बीहट-
राष्ट्रकवि दिनकर का घर सिमरिया,
रा. मध्य विद्यालय, बीहट
दिनकर गोलंबर जीरोमाइल
भारद्वाज गुरुकुल, बेगूसराय
मोहनपुर
आर सी एस कॉलेज, मंझौल
जयमंगला गढ़
हरिगिरिधाम गढपुरा (रात्रि ठहराव)
17 जनवरी
द्वितीय दिवस
गढपुरा-से दरभंगा 76 km
गढ़पुरा से नयानगर
नयानगर से रोसड़ा
रोसड़ा से बलहा
बलहा से गलगल चौक
गलगल चौक से हथौड़ी कोठी चौक
हथौड़ी चौक से धमहर ढाला
धमहर ढाला से हजमा चौक
हजमा चौक से दरभंगा किला
18 जनवरी
तृतीय दिवस- दरभंगा से मिथिला हाट तक
दरभंगा से बेला
बेला से सकरी बाजार
सकरी बाजार से सामिया ढाला
सामिया ढाला से झंझारपुर
झंझारपुर से मिथिला हाट
19 जनवरी
चतुर्थ दिवस- मिथिला हाट से विस्फी तक
मिथिला हाट से उच्चैठ
उच्चैठ से विस्फी
20 जनवरी
पंचम दिवस- विस्फी से जनकपुर
विस्फी से अहिल्या स्थान
अहिल्या स्थान से जनकपुर
डॉ कुन्दन कुमार
सम्पर्क नम्बर-9570743614, 7631700707
नोट-इस यात्रा में आप हमें अपना सुझाव व सहयोग दे सकते हैं। स्वागत है।
Cycle पे sunday साईकिल पे संडे
ेsunday #अनहदयात्रा