TheTears

TheTears Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from TheTears, Arts and entertainment, Bangalore.

जरुरी तो नहीं हर बार कुछ कहु मैं,कभी खामोश रहकर ही दुआयें करने दो !
20/09/2020

जरुरी तो नहीं हर बार कुछ कहु मैं,
कभी खामोश रहकर ही दुआयें करने दो !

23/08/2020

"उलझन"

मुझसे लिपट कर वो रोये बहुत,
रोया तो मै भी बहुत, उनसे बिछड़ने के बाद,
जिंद उनकी, उनके शर्तो पे मै जिंदगी जिऊ,
जिद मेरी भी की मैं, अब अपने शर्तो पे जिऊ !

अब अहम् उनका, या कैसे परिवार बचाया जाये,
दफन होते रिश्तो मे कैसे, एक साँस लाया जाये,
नासूर सा घाव जिस अंग में फैला है,
या उसे ही काट के हटाया जाए.?

31/07/2020

भाई के कलम से...!

यू तो अक्सर, तू याद आती है,
पर रक्षाबंधन पास हो तो, बहना तू ,
बहुत याद आती है।

वो रुठना मनाना, वो चिढ़ना चिढ़ाना,
कभी तेरे हिस्से का खाना, कभी अपना खिलाना,
कभी कंघों में उलझे, बालों के लिए लड़ना,
कभी माँ-पापा का, तेरा पक्ष, लेने पर अकड़ना।

यू तो अक्सर, तू याद आती है,
पर रक्षाबंधन पास हो तो, बहना तू ,
बहुत याद आती है।

साथ पढ़ते, देर रात, तेरा चाय बनाना,
कभी बारिस में भीगते कपड़ो के लिए ,छत पर दौड़ाना,
कभी मेरे गलतियों को, सबसे छुपाना,
कभी मना करने पर भी, मेरा राज, सबको बताना।

यू तो अक्सर, तू याद आती है
पर रक्षाबंधन पास हो, तो बहना तू ,
बहुत याद आती है।

न सोचा था, बगैर मिले, सालों गुजर जाएंगे,
साथ गुजरे हर एक पल, सिर्फ यादों में समायेंगे,
बस फ़ोन पर बातें होगी. व्हाटसप पर फोटो जायेंगे,

राखी, राखी अपने प्यारी बहनो की, किसी और से बंधवायेंंगे

सच,
यू तो अक्सर, तू याद आती है,
पर रक्षाबंधन पास हो, तो कुछ ज्यादा ही याद आती है।
बहुत याद आती है!!

14/07/2020

"न हो परिचय तो अच्छा है"

आज मुलाकात होगी,
औपचारिकता बस बात होगी,
कल फिर मिलेंगे,
फिर कुछ कहेंगे,
समय गुजरता जायेगा,
दूरियाँ कमती जाएगी,
तेरे तरह वो भी,
फिर करीब मेरे आएगी,
तब बुरा तुम्हे लगेगा,
बुरा सपना सजेगा,
लगेगा मै तुमसे दूर जा रहा हूँ,
तेरे जगह अब मै,
उसे अपना रहा हूँ,
ये सोच,
तेरी मुस्कराहट जाएगी,
अपने रिस्तो के बीच भी,
कडुवाहट आएगी,
कुछ अपशब्द,
तुम मुझसे कहोगी,
कुछ मन ही मन अपने,
दर्द सहोगी,
मै नहीं हूँ तेरा,
ये भय सताएगा,
परिचय हुआ ही क्यों,
ये सोच पछतायेगा !
परिचय हुआ ही क्यों,
ये सोच पछतायेगा !

20/05/2020

हवा में कुछ नमी सी है,
मौसम भी खुशनुमा है,
न पूछो मेरे दिल से,
इस वक्त वो कहाँ है !
क्या वो दिन, फिर से आएंगे,
जो साथ में गुजारे थे,
बाहो का हार मैंने,
जब गले में तेरे डालें थे !
ख़ामोश नजरे तेरी,
शरमा के हाँ कही थी,
जब आईने में तशवीर,
दोनो की संग सजी थी !
ढ़क के आँखों को तूने,
लब को मेरे भी छुआ था,
एक कम्पन शरीर को,
एहसास तब हुआ था !
मिलन का खुमार,
कुछ इस कदर छाया था,
खुशबु तेरे बदन की,
नस नस मेरे समाया था !
उन्ही पलों को याद कर,
मुस्करा रहा हूँ मैं,
कुछ ऐसे ही प्यार अपना,
निभा रहा हूँ मैं !!

18/05/2020

"प्रवासी मजदुर"

दूर घर के कौन,
जाना चाहता है साहब !
ये रोटी की पहिया है,
जो दूर लिए जाती है !

दो आशु आँखों में लिए,
सर झुका के कहता है,
परिवार का पालन पोषण,
भली भॉंति करता है !
काम न होने से मजबुर हूँ,
हाँ हाँ मैं ही, मै ही,
प्रवासी मजदुर हूँ !
हाँ हाँ मैं ही,
प्रवासी मजदुर हूँ !

हौशला ऐसा,
मीलों पैदल चल सके,
पहाड़ काट कर,
उसे राह में बदल सके,
जीवन कैसा भी हो,
जीने को तैयार बैठे है,
मदत हाथ बढ़े,न बढ़े,
ये खुद्दार बैठे है;
अपनी जरूरतों को कम रख़,
हमें जीना सीख़ाँते है,
नमन है इनको जो,
इस हाल में मुस्कराते है !
नमन है इनको जो,
इस हाल में भी मुस्कराते है !

05/05/2020

# # ख़्वाहिश # #

ज्यादा नहीं ,
बस थोड़ी सी ख़्वाहिश है,
तुम्हें ख़ुशियों के रंग में रंगने की,
बेपनाह मोहब्बत करने की,
तुम्हें सांसों में बसाने की,
तेरे दर्द को चुराने की !

हो सके तो पूरी कर दो !
या यू ही खामोश रहो !
मैं ये ज़ख्म भी पी लूँगा,
तेरी तस्वीर से जी लूँगा !
वो तस्वीर जो दिल मे बसाई है,
पिछले कई सालों से,
अपनी पलकों में छुपाई है !
वैसे तू भी खुश रहेगी,
मेरी जिंदगी में न आकर,
मैं भी खुश रहूँगा तुम्हें,
ख़्वाबों में सजा कर !

चाहत थोड़ी ख़ुशियों की थी,
थोड़ा दर्द तो मिलेगा
दिल तरसेगा ज़रूर,
पर अश्क लबों को सिलेगा !
खफ़ा न होना .. खफ़ा न होना
जुबा पर तेरा नाम न आएगा
मैं प्यार करता हूँ अब भी,
जमाना जान न पायेगा !
मैं प्यार करता हूँ अब भी,
जमाना जान न पायेगा ..!

05/05/2020

पुरानी डायरी -

दे तू कितना जख्म देगी,
हर जख्म हमें ग़वारा है,
तेरी चाहत हो जिसके खातिर,
वो भी हमको प्यारा है !
आज भी मुझको तेरी यादें,
लगती बहुत अजीज है,
कारन शायद ये ही है,
ये तेरी दी हुई चीज है !
न जा मेरे चेहरे पे तू,
न पूछ मेरे दिल के बयां,
बूँद निकलेंगे हजार अश्क के,
जो तेरी खुशियों के निशाँ !
गम का शिला आज भी,
होठो पे ख़ामोशी लाएगी,
नजर बयाँ कर देगी सब,
जब तू नजर मिलाएगी !
आज भी जिन्दा हूँ जो मैं,
तेरी ख़ामोशी के बल पे,
ये हा का है या ना का है,
इसी पहेली में फस के !
ये है का है या ना का है,
इसी पहेली में फस के ..!

05/05/2020

कुछ ऐसा कर दे ये साथी,
न तू रोये न मैं रोऊ,
नफ़रत में बदल दे प्यार को ऐसे,
न तू खोये न मैं खोऊ,
मैं हु तो गम है साथ तेरे,
मैं जाऊ गम भी जायेगा ,
पर डर है उस आलम में कभी,
न तू सोये न मै सोऊ !

22/04/2020

सोचता हूँ इक बार,
फिर से जी लू,
भर कर बाँहो में तुम्हे,
होठो को छू लू,
फिर से एक दिन,
साथ तेरे, वक्त गुजारू,
अपनी चाहतो को, बगैर मारे ,
सब कुछ पा लू ,
पर कही इन चाहतो में,
जो तू ,न शामिल हो,
ख्वाब ख्वाब ही बने रहे,
खुशियाँ धूमिल हो,
इसी कश्मकश में,
उलझा हुआ हू मै,
तुमसे दूर होकर भी,
खामोश पड़ा हू मै !

20/12/2019

मैं तो बेजान 'बस' था,
मुझे जला दिया !
मेरे दोस्त 'रेलगाड़ी' पर,
पत्थर चला दिया !
हमने तो सबको,
मंजिल पहुंचाया था,
चाचा मामा बुआ,
भाईजान से मिलाया था,
क्यों ?निर्भया की तरह,
मेरा बलात्कार हुआ,
मै खड़ी जलती रही,
मानवता शर्मसार हुआ !

Address

Bangalore
562123

Telephone

+918217397942

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TheTears posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share