Shubh Vivah - A New Beginning

06/07/2026

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”

✨ कन्या प्रवेश ✨
जहाँ बेटी के चरण पड़ते हैं, वहाँ प्रेम, समृद्धि
और शुभता स्वयं अपना निवास बना लेते हैं।
संस्कारों, मंगल मंत्रों और शुभ आशीर्वादों के साथ इस पावन
लक्ष्मीस्वरूपा कन्या प्रवेश के दिव्य क्षणों का साक्षी बनिए🙏🏻🌸

❤️

23/05/2026

Divine vibrations, sacred rituals & soulful music coming together as Team Shubh Vivah - A New Beginning beautifully presents the powerful Mahishasurmardini Stotra during a Traditional Vaidik Vivah Ceremony @ J. W. Marriott, Juhu - Mumbai for the esteemed Malviya & Chaturvedi Families🎤🎹🎶✨

An unforgettable blend of spirituality, culture & musical devotion making this union even more divine🕉️💫🙏🏻

22/04/2026

Hastamilaap Chantings “Tadev Lagnam Sudinam Tadev” by our team “Shubh Vivah – A New Beginning” 🕉️🛕Featuring our spectacular singers - Krishna Chauhan, Khushboo Jain & Deepika Gour🎤🎼 accompanied by our dynamic musicians - Gaurav Pandey, Sangeet Poddar, Firoz Langa, Jitu Khut & Vijay Belbansi 🎹🥁🪈🎶🧿
A truly divine and soulful musical moment that makes your special celebrations even more auspicious, divine and grand🙏🏻😇 For Bookings Contact : +91 8286006465 / +91 7905246741

02/04/2026

अतुलित बलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥🚩🙏🏻😇

आपको एवं आपके समस्त परिवार को
श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🚩
पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपके जीवन में शक्ति, साहस, भक्ति और सफलता का वास हो।

जय श्री राम🛕🚩
जय बजरंगबली🚩🙏🏻😇💐

26/03/2026

श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥
ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

अष्टमी नवरात्रि (महाअष्टमी) 🚩🙏🏻
अष्टमी तिथि नवरात्रि के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक मानी जाती है। इस दिन देवी के उग्र और शक्तिशाली रूप की पूजा की जाती है, जिसे माँ महागौरी के रूप में जाना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा ने असुरों का संहार कर धर्म की रक्षा की थी इसलिए इसे महाअष्टमी भी कहा जाता है ये दिन शक्ति, शुद्धता और मोक्ष की प्राप्ति का दिन माना जाता है। अष्टमी या नवमी के दिन विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है इस दिन 9 छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है उन्हें भोजन (पूरी, चना, हलवा) कराया जाता है और साथ ही उन्हें उपहार और दक्षिणा दी जाती है🙏🏻😇
जय माता दी🚩🙏🏻😇

25/03/2026

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी॥
ॐ देवी स्कंदमातायै नमः॥

पंचमी नवरात्रि पूजा - माता स्कंदमाता🚩🙏🏻
नवरात्रि के पाँचवे दिन माता स्कंदमाता की पूजा की जाती है। ये भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं और भक्तों को सुख, शांति और मोक्ष प्रदान करती हैं। माता स्कंदमाता की पूजा से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है, जीवन में शांति और समृद्धि आती है, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं🙏🏻😇
जय माता दी🚩👏🏻😇

25/03/2026

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता॥
ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः॥

तृतीय नवरात्रि – माता चंद्रघंटा🙏🏻🚩
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनका स्वरूप शांति, साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इनके मस्तक पर अर्धचंद्र की आकृति घंटी के समान होती है, इसी कारण इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा।
जय माता दी🚩🙏🏻😇

25/03/2026

एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥

सप्तमी नवरात्रि पूजा - माँ कालरात्रि🙏🚩
नवरात्रि के सातवें दिन देवी के उग्र और रक्षक रूप माँ कालरात्रि की पूजा की जाती है। यह रूप अज्ञान, भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला माना जाता है। माँ कालरात्रि का स्वरूप - रंग काला (अंधकार का नाश करने वाला), वाहन गर्दभ (गधा), भुजाएँ 4 - एक में खड्ग (तलवार)⚔️, एक में लोहे का कांटा (वज्र/कंटक), अन्य दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में, गले में विद्युत जैसी माला, तीन नेत्र, खुली जटाएँI सभी प्रकार के भय और बाधाओं का नाश करने वाली माता महाकाली शत्रु एवं नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती हैं, आत्मबल, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करती हैं🙏🏻😇 जय माता दी🙏🏻😇🚩

24/03/2026

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥
ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥

षष्ठी नवरात्रि (छठा दिन) देवी के माँ कात्यायनी के स्वरूप को समर्पित होता है 🙏🏻🚩 माँ कात्यायनी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है, इनका वर्ण स्वर्ण (सोने जैसा तेजस्वी) होता है| चार भुजाएँ – एक में तलवार ⚔️, एक में कमल 🌸 अन्य दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में होते हैं| इनकी सवारी सिंह 🦁 है| माँ कात्यायनी की पूजा से विवाह में आने वाली बाधाएँ दूर होती हैं, मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और भय, शत्रु और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है🙏🏻😇 जय माता दी🚩👏🏻😇

Address

Badlapur Railway Station
Badlapur
421503

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shubh Vivah - A New Beginning posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category