Lallan Chauhan samajwadi

Lallan Chauhan samajwadi “जनता की आवाज़, समाजवादी विचारों के साथ — गोपालपुर, आज़मगढ़ की सेवा में समर्पित।”

06/08/2026
आज माननीय सांसद श्री रामशिरोमणि वर्मा जी (श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थ...
05/08/2026

आज माननीय सांसद श्री रामशिरोमणि वर्मा जी (श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जनसेवा की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस शुभ अवसर पर माननीय सांसद श्री उत्तमचंद पटेल जी से आत्मीय मुलाकात कर संगठन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा करने का भी अवसर प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों जनप्रतिनिधियों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें।

लल्लन चौहान
प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश

आज समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ माननीय डॉ. राजपाल कश्यप जी से दारुल सफा, लखनऊ स्...
02/08/2026

आज समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ माननीय डॉ. राजपाल कश्यप जी से दारुल सफा, लखनऊ स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर संगठन की मजबूती, पिछड़े वर्ग के हितों तथा आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

माननीय डॉ. राजपाल कश्यप जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

लल्लन चौहान
प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी से शिष्टाचार भेंट कर उनक...
02/08/2026

आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को और अधिक मजबूत करने, संगठन को जन-जन तक पहुँचाने तथा वर्ष 2027 के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान को और तेज़ी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

हम सभी संकल्प लेते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पीडीए को मजबूत करते हुए समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

लल्लन चौहान
प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश

Address

आज़मगढ़
Azamgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lallan Chauhan samajwadi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category